महात्मा गाँधी काशी विद्यापीठ कैंपस मे एमए सेंकेंड सेमेस्टर के छात्रों ने रिजल्ट की मांग को लेकर दिया धरना

कुल सचिव डाक्टर सुनीता पांडेय ने प्रशासनिक भवन मे धरना पर बैठे छात्र और छात्राओ को रिजल्ट देने को कहा , छात्रों ने धरना को किया समाप्त 

 

वाराणसी:- महात्मा गाँधी काशी विद्यापीठ कैंपस मे एमए सेंकेंड सेमेस्टर के छात्रों ने शुक्रवार दोपहर प्रशासनिक भवन के द्वार को रोककर किया घेराव दिया धरना | एमए सेंकेंड सेमेस्टर के छात्र – छात्राओ ने मीडिया से वार्ता के दौरान बताया की उनका रिजल्ट नही मिला है और जो परीक्षा हमलोगों ने दिया था उसका रिजल्ट खराब बनाया गया है ।

 

जब हमलोगों द्वारा विरोध किया गया तब आश्वासन मिला की आपलोग का रिजल्ट मिल जायेगा 15 फरवरी 2024 तक स्कालर शिप भरने का आखिरी दिन था लेकिन हमलोग रिजल्ट ना मिलने की वजह से स्कालर शिप का फार्म नही भर पाए जिसके कारण आज हमलोग छात्र और छात्राएं कालेज कैंपस के प्राशासनिक भवन मे गेट बन्द कर अपना विरोध जता रहे है जब तक रिजल्ट नही मिलेगा तब हमलोग यहाँ से नही हटेंगे धरने पर बैठे रहेंगे ना कोई बाहर आयेगा और ना कोई अंदर जायेगा |

 

रवींद्र पटेल पूर्व छात्र संघ उपाध्यक्ष पद प्रत्याशी के नेतृत्व मे छात्र और छात्राएं धरना दे रहे थे वहीं एमए सोसोलॉजी थर्ड सेमेस्टर के छात्र रामानन्द शर्मा ने बताया की प्रेक्टिकल का नम्बर नही दिया गया और प्रोजेक्ट वर्क का भी नम्बर नही मिला इसी प्रकार की कई प्रकार की समस्याओं को बताया कहा की पढ़ने वाले छात्रों के साथ अन्याय हुआ है |

 

छात्र रामानन्द शर्मा ने कहा की हमलोगों को कुलसचिव डाक्टर सुनीता पान्डेय ने बताया की आप लोगो का रिजल्ट इस कारण निकाला गया है की आपलोग अपना अपना स्कालरशिप का फार्म भर सके ,रामानन्द ने कहा की हमलोग तब स्कालरशिप का फार्म भर पाते जब हमलोगों का रिजल्ट समय से मिल पाता और नम्बर वेबजह नही काटा जाता कई छात्रों ने तो परीक्षा दी लेकिन उनका अपसेंट बना दिया गया इसी तरह कई और समस्याओं की वजह से हमलोग स्कालरशिप का फार्म नही भर पाए जिससे काफी समस्याओं का सामना करना पर रहा है |

 

कुल सचिव डाक्टर सुनीता पांडेय को धरना की सूचना मिलने पर प्रशासनिक भवन मे पहुँचकर धरना पर बैठे छात्र और छात्राओ को रिजल्ट देने की बात कही जिसके बाद छात्र और छात्राओं के चेहरे पर खुशियाँ देखने को मिला सभी खुश थे जिसके बाद कालेज के कलर्क संजय सिंह ने धरने को समाप्त कराया जिसके बाद छात्र और छात्राएं कालेज कैंपस मे गए, प्रशासनिक भवन मे घंटो बैठे कर्मचारियों ने ली राहत की सांस |

 

धरना देने मे मुख्य रूप से छात्र रवींद्र पटेल पूर्व छात्र संघ उपाध्यक्ष पद प्रत्याशी ,रामानन्द शर्मा एमए सोसोलॉजी थर्ड सेमेस्टर, रोहित कुमार मौर्या एमए सोसोलॉजी, आकाश सोनकर, हसीन अहमद, अरुण सोनकर, शारीब, विकास सोनकर, सानिया शर्मा प्रथम सेमेस्टर सोसोलॉजी , वर्षा प्रजापति प्रथम सेमेस्टर सोसोलॉजी, रोशनी जायसवाल प्रथम सेमेस्टर सोसोलॉजी, गुंजा देवी प्रथम सेमेस्टर सोसोलॉजी, वंदना, खुशी सेठ, वीनू पटेल, श्वेता मौर्या, अंकिता, स्वाति सहित सैकड़ों की संख्या मे छात्र छात्राएं शामिल थी ||

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    निर्धारित समय से पहले शराब बिक्री पर पुलिस का शिकंजा, देशी शराब की दुकान पर छापेमारी

    सिगरा थाना पुलिस की कार्रवाई में सेल्समैन हिरासत में, नियमों के उल्लंघन की शिकायत पर पहुंची थी टीम   रिपोर्ट विवेक राय  वाराणसी। सिगरा थाना क्षेत्र में निर्धारित समय से…

    प्रसूता की मौत मामले में स्वास्थ्य विभाग सख्त, सीएमओ ने गठित की तीन सदस्यीय जांच समिति

    रुस्तमपुर स्थित निजी अस्पताल का किया गया निरीक्षण, पंजीकरण न होने की बात आई सामने; पुलिस भी कर रही मामले की जांच   रिपोर्ट विवेक राय  वाराणसी। रुस्तमपुर स्थित एक…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    जमीन की रजिस्ट्री से पहले होगी मालिकाना हक की जांच, फर्जीवाड़े पर सरकार की सख्ती

    जमीन की रजिस्ट्री से पहले होगी मालिकाना हक की जांच, फर्जीवाड़े पर सरकार की सख्ती

    ‘हर घर तिरंगा’ अभियान को जन-जन का उत्सव बनाने की तैयारी, 9 से 17 अगस्त तक होंगे विविध कार्यक्रम

    ‘हर घर तिरंगा’ अभियान को जन-जन का उत्सव बनाने की तैयारी, 9 से 17 अगस्त तक होंगे विविध कार्यक्रम

    निर्धारित समय से पहले शराब बिक्री पर पुलिस का शिकंजा, देशी शराब की दुकान पर छापेमारी

    निर्धारित समय से पहले शराब बिक्री पर पुलिस का शिकंजा, देशी शराब की दुकान पर छापेमारी

    प्रसूता की मौत मामले में स्वास्थ्य विभाग सख्त, सीएमओ ने गठित की तीन सदस्यीय जांच समिति

    प्रसूता की मौत मामले में स्वास्थ्य विभाग सख्त, सीएमओ ने गठित की तीन सदस्यीय जांच समिति

    महिलाओं को अधिकारों के प्रति जागरूक बनाना समय की आवश्यकता: अशोक कुमार पटेल

    महिलाओं को अधिकारों के प्रति जागरूक बनाना समय की आवश्यकता: अशोक कुमार पटेल

    केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान से वर्चुअल संवाद में जुड़े रामनगर के युवा शुभम सिंह

    केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान से वर्चुअल संवाद में जुड़े रामनगर के युवा शुभम सिंह