सीमेंट लदा वाहन ट्रामा सेंटर मार्ग पर धंसा, घंटों तक लगा रहा जाम

सीमेंट लदा वाहन ट्रामा सेंटर मार्ग पर धंसा, घंटों तक लगा रहा जाम

वाराणसी। लंका थाना क्षेत्र के भगवानपुर स्थित बीएचयू ट्रामा सेंटर मार्ग पर शुक्रवार को सीमेंट से लदा एक मालवाहक वाहन सड़क धंसने के कारण फंस गया। इस घटना के चलते मार्ग पर दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई। स्कूली बच्चों और राहगीरों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।

घटना उस समय हुई जब स्कूल की छुट्टी का समय था और ट्रैफिक सामान्य से अधिक था। भगवानपुर की ओर जा रहे मालवाहक का एक पहिया अचानक सड़क में धंस गया। चालक ने कई प्रयास किए पर वाहन नहीं निकल सका।

सूचना मिलने पर ट्रैफिक पुलिस व रमना चौकी इंचार्ज मौके पर पहुंचे। वाहन स्वामी द्वारा सीमेंट की बोरियां उतरवाने के बाद जेसीबी व मजदूरों की मदद से वाहन को बाहर निकाला गया।

धंसने के कारण सड़क पर गहरा गड्ढा बन गया, जिसे बाद में मिट्टी डालकर अस्थायी रूप से भरा गया।

स्थानीय निवासी आनंद, खुशी, धीरेंद्र और राजवीर ने बताया कि कुछ दिन पहले यहां पाइपलाइन डालने का कार्य हुआ था। मात्र मिट्टी भर दी गई थी, लेकिन रोलर से समतलीकरण या पक्का निर्माण नहीं कराया गया, जिससे सड़क कमजोर बनी रही और वाहन उसका भार नहीं झेल सका।

पुलिस की तत्परता से यातायात कुछ ही देर में सामान्य हुआ। वहीं, स्थानीय नागरिकों ने प्रशासन से मांग की है कि अधूरी सड़क का जल्द निर्माण कार्य पूरा कराया जाए, जिससे भविष्य में इस प्रकार की घटनाएं न हों।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    कैथी टोल प्लाजा पर योगगुरु बाबा रामदेव का भव्य स्वागत, शांति और योग का दिया संदेश

    वैदिक मंत्रोच्चार से गूंजा वातावरण, अंतरराष्ट्रीय तनाव पर बोले—संवाद ही समाधान का मार्ग   (रिपोर्ट विरेंद्र प्रताप उपाध्याय) चौबेपुर (वाराणसी): मऊ से वाराणसी की ओर जा रहे योगगुरु बाबा रामदेव…

    शिक्षा, संस्कार और प्रतिभा का संगम: ‘यथार्थ-2026’ ने रचा नया इतिहास

    MMSS इंग्लिश स्कूल का वार्षिक उत्सव बना प्रेरणा का पर्व, बच्चों की प्रतिभा से गूंजा पूरा परिसर   (रिपोर्ट विरेंद्र प्रताप उपाध्याय) चौबेपुर (वाराणसी)। ग्रामीण अंचल में शिक्षा की अलख…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    नमामि गंगे अभियान के तहत विद्यालय में जागरूकता कार्यक्रम, छात्रों को दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

    नमामि गंगे अभियान के तहत विद्यालय में जागरूकता कार्यक्रम, छात्रों को दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

    कैथी टोल प्लाजा पर योगगुरु बाबा रामदेव का भव्य स्वागत, शांति और योग का दिया संदेश

    कैथी टोल प्लाजा पर योगगुरु बाबा रामदेव का भव्य स्वागत, शांति और योग का दिया संदेश

    शिक्षा, संस्कार और प्रतिभा का संगम: ‘यथार्थ-2026’ ने रचा नया इतिहास

    शिक्षा, संस्कार और प्रतिभा का संगम: ‘यथार्थ-2026’ ने रचा नया इतिहास

    दिनदहाड़े कैंपस में खून: यूपी कॉलेज में छात्र की गोली मारकर हत्या, वाराणसी में सनसनी

    दिनदहाड़े कैंपस में खून: यूपी कॉलेज में छात्र की गोली मारकर हत्या, वाराणसी में सनसनी

    कैथी संगम पर गूंजा ‘हर-हर महादेव’, विश्व शांति हेतु हुआ भव्य दुग्धाभिषेक

    कैथी संगम पर गूंजा ‘हर-हर महादेव’, विश्व शांति हेतु हुआ भव्य दुग्धाभिषेक

    तेलंगाना के राज्यपाल ने मार्कंडेय महादेव मंदिर में किया जलाभिषेक

    तेलंगाना के राज्यपाल ने मार्कंडेय महादेव मंदिर में किया जलाभिषेक