कैंट स्टेशन की गंदगी देख भड़के डीआरएम, अधिकारियों को लगाई फटकार

कैंट स्टेशन की गंदगी देख भड़के डीआरएम, अधिकारियों को लगाई फटकार

 

वाराणसी। उत्तर रेलवे लखनऊ मंडल के मंडल रेल प्रबंधक (डीआरएम) सुनील कुमार वर्मा ने शुक्रवार को वाराणसी कैंट रेलवे स्टेशन का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान स्टेशन परिसर व प्लेटफार्मों की खराब सफाई व्यवस्था और गंदगी देखकर डीआरएम नाराज़ हो गए और मौके पर मौजूद अधिकारियों को कड़ी फटकार लगाते हुए सुधार के निर्देश दिए।

 

उन्होंने चेतावनी दी कि अगली बार निरीक्षण में लापरवाही मिलने पर संबंधित अधिकारियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। इस अवसर पर उन्होंने स्वच्छता पखवाड़ा की शुरुआत करते हुए सभी रेलकर्मियों को स्वच्छता बनाए रखने की शपथ दिलाई।

 

निरीक्षण के दौरान डीआरएम वर्मा ने यूरिनल पॉइंट्स की स्थिति का भी जायजा लिया और पानी की बर्बादी व दुर्गंध की समस्या पर चिंता जताई। उन्होंने स्टेशन पर जल्द ही वॉटर-लेस यूरिनल पॉइंट्स लगाए जाने की योजना की घोषणा की, जिससे सफाई और जल संरक्षण दोनों सुनिश्चित हो सके।

 

इसके साथ ही सर्कुलेटिंग एरिया में जाम मैनहोल की स्थिति पर नाराजगी जाहिर करते हुए तत्काल सफाई के निर्देश दिए। डीआरएम ने बताया कि वाराणसी स्टेशन पर यात्रियों की संख्या अधिक है, इसलिए सुविधाओं में किसी प्रकार की कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

 

उन्होंने प्लेटफॉर्म, वेटिंग हॉल, शौचालय और पार्किंग व्यवस्था की भी समीक्षा की। डीआरएम ने जानकारी दी कि 9 अगस्त को पार्किंग टेंडर खोला जाएगा, जिसमें फर्स्ट एंट्री व प्लेटफॉर्म नंबर 9 के पास की पार्किंग शामिल होगी। टेंडर प्रक्रिया पूरी होने के बाद नवीन पार्किंग संचालन की जिम्मेदारी निजी कंपनी को सौंपी जाएगी।

 

निरीक्षण के दौरान स्टेशन निदेशक अर्पित गुप्ता, एडीआरएम बृजेश कुमार यादव सहित अन्य रेलवे अधिकारी मौजूद रहे। डीआरएम ने दोहराया कि स्वच्छता पखवाड़े में सफाई व्यवस्था पर विशेष जोर रहेगा और लापरवाही पर कठोर कदम उठाए जाएंगे।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    कमीशन बढ़ोतरी के ऐलान के बाद कोटेदारों की हड़ताल स्थगित

    राशन वितरण फिर से शुरू, सरकार के फैसले का किया स्वागत   रिपोर्ट विरेंद्र प्रताप उपाध्याय  चौबेपुर (वाराणसी): प्रदेश सरकार द्वारा उचित दर विक्रेताओं (कोटेदारों) के कमीशन/मानदेय में वृद्धि की…

    ‘कैलाश के निवासी’ बोलबम गीत हुआ रिलीज, शिव भक्ति में डूबे दर्शक

    माही श्रीवास्तव के दमदार अभिनय और शिवानी सिंह की मधुर आवाज ने जीता दिल, सावन में भक्ति का बढ़ा उत्साह   रिपोर्ट विवेक राय  वाराणसी। सावन के पावन महीने में…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    कमीशन बढ़ोतरी के ऐलान के बाद कोटेदारों की हड़ताल स्थगित

    कमीशन बढ़ोतरी के ऐलान के बाद कोटेदारों की हड़ताल स्थगित

    भाजपा की तिरंगा यात्रा की तैयारी तेज

    भाजपा की तिरंगा यात्रा की तैयारी तेज

    भोजपुरी फिल्म ‘गंगा जमुना सरस्वती’ की शूटिंग शुरू, भदोही में हुआ भव्य मुहूर्त

    भोजपुरी फिल्म ‘गंगा जमुना सरस्वती’ की शूटिंग शुरू, भदोही में हुआ भव्य मुहूर्त

    ‘कैलाश के निवासी’ बोलबम गीत हुआ रिलीज, शिव भक्ति में डूबे दर्शक

    ‘कैलाश के निवासी’ बोलबम गीत हुआ रिलीज, शिव भक्ति में डूबे दर्शक

    जमीन की रजिस्ट्री से पहले होगी मालिकाना हक की जांच, फर्जीवाड़े पर सरकार की सख्ती

    जमीन की रजिस्ट्री से पहले होगी मालिकाना हक की जांच, फर्जीवाड़े पर सरकार की सख्ती

    ‘हर घर तिरंगा’ अभियान को जन-जन का उत्सव बनाने की तैयारी, 9 से 17 अगस्त तक होंगे विविध कार्यक्रम

    ‘हर घर तिरंगा’ अभियान को जन-जन का उत्सव बनाने की तैयारी, 9 से 17 अगस्त तक होंगे विविध कार्यक्रम