तेज रफ्तार मैजिक की टक्कर से वृद्ध की मौत, ट्रैक्टर ने कुचला सिर

तेज रफ्तार मैजिक की टक्कर से वृद्ध की मौत, ट्रैक्टर ने कुचला सिर

वाराणसी। सारनाथ थाना क्षेत्र के रिंग रोड स्थित पतेरवां राजभर बस्ती मोड़ पर शुक्रवार दोपहर दर्दनाक सड़क हादसे में एक वृद्ध की मौके पर ही मौत हो गई। घटना उस समय हुई जब तेज रफ्तार मैजिक वाहन ने एक बाइक सवार को टक्कर मार दी। टक्कर के बाद असंतुलित होकर वह सड़क पर गिर पड़े और पीछे से आ रहे बालू लदे ट्रैक्टर का पहिया उनके सिर पर चढ़ गया। मृतक ने हेलमेट नहीं पहन रखा था।

घटना के बाद ट्रैक्टर चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया। ट्रैक्टर पर नंबर प्लेट भी नहीं थी। सूचना मिलते ही सारनाथ थाना पुलिस मौके पर पहुंची और ट्रैक्टर को जब्त कर थाने ले गई। मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

थाना प्रभारी विवेक कुमार त्रिपाठी ने बताया कि मृतक की पहचान विनय कुमार सिंह (63) निवासी वीरपुरा चकरा कोल्हूवा नगर (बलिया) के रूप में हुई है। वह पिछले कई वर्षों से वाराणसी में रहकर जमीन के कारोबार से जुड़े थे और बेनीपुर स्थित अभिषेक सिंह के मकान में किराए पर रहते थे। शुक्रवार दोपहर लगभग तीन बजे वह सरैया स्थित अपने प्लॉट पर जा रहे थे, जहां पर उनकी जमीन की बाउंड्री बन रही थी।

परिवार में उनकी तीन बेटियां और एक बेटा है। बेटा नवंबर में विवाह के बंधन में बंधने वाला था। हादसे की सूचना परिजनों को दे दी गई है, जिससे परिवार में कोहराम मच गया है।

स्थानीय लोगों के अनुसार सारनाथ रिंगरोड के सिंहपुर, गोला और ककरहिया इलाके अवैध बालू व गिट्टी मंडियों के गढ़ बन चुके हैं। बिना परमिट और बिना नंबर प्लेट वाले ट्रैक्टर तेज रफ्तार से फर्राटा भरते हैं। नो-इंट्री वाले क्षेत्रों में भी दिनभर मंडियां संचालित हो रही हैं, जिससे राहगीरों की जान को खतरा बना रहता है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि पुलिस और प्रशासन की लापरवाही से इन अवैध मंडियों पर कोई अंकुश नहीं लग रहा है, जिससे आए दिन जानलेवा हादसे हो रहे हैं।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    खेल मैदान की मांग को लेकर टावर पर चढ़ा युवक

    सेना भर्ती की तैयारी कर रहे 22 वर्षीय राकेश गुप्ता ने दी नीचे उतरने से इनकार की चेतावनी, समर्थन में जुटे दर्जनों युवा     रिपोर्ट विवेक राय चोलापुर (वाराणसी)।…

    मिर्जामुराद में नुक्कड़ नाटक के जरिए दिखाया गया प्रधानमंत्री मोदी का 25 वर्ष का सार्वजनिक सफर

    ‘25 वर्ष—देश के विकास के लिए समर्पित’ थीम पर गौर गांव में आयोजन, विभिन्न योजनाओं और विकास कार्यों को नाट्य प्रस्तुति के माध्यम से किया गया प्रदर्शित     रिपोर्ट:…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    खेल मैदान की मांग को लेकर टावर पर चढ़ा युवक

    खेल मैदान की मांग को लेकर टावर पर चढ़ा युवक

    मिर्जामुराद में नुक्कड़ नाटक के जरिए दिखाया गया प्रधानमंत्री मोदी का 25 वर्ष का सार्वजनिक सफर

    मिर्जामुराद में नुक्कड़ नाटक के जरिए दिखाया गया प्रधानमंत्री मोदी का 25 वर्ष का सार्वजनिक सफर

    ‘बरसो रे मेघा-मेघा’ की फुहार में सजा तीज उत्सव, गीत-संगीत से गूंजा समारोह

    ‘बरसो रे मेघा-मेघा’ की फुहार में सजा तीज उत्सव, गीत-संगीत से गूंजा समारोह

    बभनियांव में भाजपा के नवनियुक्त पदाधिकारियों का सम्मान, कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह

    बभनियांव में भाजपा के नवनियुक्त पदाधिकारियों का सम्मान, कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह

    राधाष्टमी पर सजा साहित्य का मंच, कवियों ने बिखेरी रचनाओं की छटा

    राधाष्टमी पर सजा साहित्य का मंच, कवियों ने बिखेरी रचनाओं की छटा

    वाराणसी में आंदोलन का 23वां दिन, भूख हड़ताल की घोषणा

    वाराणसी में आंदोलन का 23वां दिन, भूख हड़ताल की घोषणा