यूक्रेन से एमबीबीएस की पढ़ाई पूरी कर लौटे शिवेंद्र, बाबतपुर एयरपोर्ट पर हुआ भव्य स्वागत

यूक्रेन से एमबीबीएस की पढ़ाई पूरी कर लौटे शिवेंद्र, बाबतपुर एयरपोर्ट पर हुआ भव्य स्वागत

 

वाराणसी। सिद्धार्थनगर जनपद के बेलौवा बाजार नगर निवासी शिवेंद्र पांडेय ने विदेश से एमबीबीएस की पढ़ाई पूरी कर वाराणसी लौटते ही लोगों का दिल जीत लिया। बाबतपुर स्थित लाल बहादुर शास्त्री इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर उनके स्वागत में परिजनों, मित्रों और शुभचिंतकों की भीड़ उमड़ पड़ी।

 

शिवेंद्र ने बताया कि उन्होंने अपनी इंटरमीडिएट की पढ़ाई उदय प्रताप पब्लिक स्कूल, वाराणसी से की थी। इसके बाद तीन वर्षों तक यूक्रेन में एमबीबीएस की पढ़ाई की, लेकिन युद्ध के चलते उन्हें पढ़ाई बीच में छोड़नी पड़ी। फिर उन्होंने जॉर्जिया की राजधानी त्बिलिसी स्थित कॉकसस यूनिवर्सिटी (Caucasus University) में शेष पढ़ाई पूरी की और डिग्री हासिल की।

 

शिवेंद्र ने इस उपलब्धि का श्रेय अपने माता-पिता, नाना जी, बहन और बहनोई को दिया। उन्होंने कहा, “महादेव की कृपा और परिवार के आशीर्वाद से यह सफलता संभव हो सकी। मेरा प्रयास रहेगा कि मैं अपने अनुभव व मेहनत का लाभ समाज के हर व्यक्ति तक पहुंचाऊं।”

 

एयरपोर्ट पर स्वागत करने वालों में चंद्रभूषण पांडेय, श्रीमती शशिकला पांडेय, मन्नू मिश्रा, ममता पांडेय, रवि प्रकाश मिश्रा, सुधीर पांडेय, अखिलानंद मिश्रा, जी.के. मिश्रा, अविरल मिश्रा, देवांश श्रीवास्तव, शिवम सिंह, प्रनिल पांडेय, नंदीश पांडेय, जितेंद्र कुमार मिश्र सहित बड़ी संख्या में लोग शामिल रहे।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    विश्वकर्मा मैरिज लॉन का भव्य शुभारंभ

    अब हर मांगलिक आयोजन बनेगा यादगार, आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित परिसर तैयार   रिपोर्ट विवेक राय   वाराणसी (पहाड़ी गेट, डीएलडब्ल्यू): शुक्रवार को पहाड़ी गेट स्थित विश्वकर्मा मंदिर, डीएलडब्ल्यू के समीप…

    स्वामी शिवानंद महाराज की 131वीं जयंती पर भव्य आयोजन

    धर्म संघ में सेवा, साधना और आध्यात्मिक चेतना का अद्भुत संगम     रिपोर्ट विवेक राय   वाराणसी (दुर्गाकुंड): धर्म संघ शिक्षा मंडल, दुर्गाकुंड में पूज्य श्रीमद् स्वामी शिवानंद महाराज जी…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    विश्वकर्मा मैरिज लॉन का भव्य शुभारंभ

    विश्वकर्मा मैरिज लॉन का भव्य शुभारंभ

    स्वामी शिवानंद महाराज की 131वीं जयंती पर भव्य आयोजन

    स्वामी शिवानंद महाराज की 131वीं जयंती पर भव्य आयोजन

    मिशन समाज सेवा की पहल से बढ़ी संवेदनशीलता, स्थानीय लोगों में खुशी की लहर

    मिशन समाज सेवा की पहल से बढ़ी संवेदनशीलता, स्थानीय लोगों में खुशी की लहर

    कमीशन बढ़ोतरी के ऐलान के बाद कोटेदारों की हड़ताल स्थगित

    कमीशन बढ़ोतरी के ऐलान के बाद कोटेदारों की हड़ताल स्थगित

    भाजपा की तिरंगा यात्रा की तैयारी तेज

    भाजपा की तिरंगा यात्रा की तैयारी तेज

    भोजपुरी फिल्म ‘गंगा जमुना सरस्वती’ की शूटिंग शुरू, भदोही में हुआ भव्य मुहूर्त

    भोजपुरी फिल्म ‘गंगा जमुना सरस्वती’ की शूटिंग शुरू, भदोही में हुआ भव्य मुहूर्त