बरात से लौट रहे युवकों पर जानलेवा हमला

उकथी नहर के पास दबंगों ने लोहे की रॉड से पीटकर तीन युवकों को किया घायल, दो की हालत गंभीर

(रिपोर्ट : विरेंद्र प्रताप उपाध्याय)

चौबेपुर (वाराणसी)। क्षेत्र के उकथी गांव स्थित नहर के समीप रविवार देर रात उस समय हड़कंप मच गया, जब शादी समारोह से लौट रहे तीन युवकों पर दबंगों ने लोहे की रॉड से हमला बोल दिया। अचानक हुए इस हमले में तीनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए, जबकि दो युवकों की हालत चिंताजनक बताई जा रही है।

जानकारी के अनुसार मिश्रपुरा निवासी आमोद कुमार, शशिकांत और सोनू कुमार शादी समारोह से मोटरसाइकिल द्वारा वापस अपने घर लौट रहे थे। आरोप है कि रात करीब 10:45 बजे उकथी नहर के पास एक डीजे वाहन ने उनकी बाइक के सामने अचानक गाड़ी रोक दी। इसके बाद वाहन से उतरे प्रीतेश, गौतम, किशन कुमार समेत एक अज्ञात युवक ने गाली-गलौज शुरू कर दी और देखते ही देखते लोहे की रॉड से हमला कर दिया।

हमले में आमोद कुमार और शशिकांत गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़े, जबकि सोनू कुमार को भी चोटें आईं। घटना के बाद आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से फरार हो गए।

सूचना मिलते ही डायल-112 पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को तत्काल दीघार्यु हॉस्पिटल मवईया में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों ने आमोद कुमार और शशिकांत की हालत गंभीर देखते हुए उन्हें आईसीयू में भर्ती किया है।

थाना प्रभारी निरीक्षक वीरेंद्र कुमार सोनकर ने बताया कि पीड़ित पक्ष की तहरीर के आधार पर नामजद आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच करते हुए आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    ‘विकसित भारत 2047’ की रंगोली में दिखी बच्चों की रचनात्मक प्रतिभा, उच्च प्राथमिक विद्यालय चौबेपुर प्रथम

    न्याय पंचायत स्तरीय प्रतियोगिता में सनशाइन एकेडमी चौबेपुर दूसरे और कंपोजिट विद्यालय बर्थरा खुर्द तीसरे स्थान पर; विजेता टीमों को मिले गोल्ड, सिल्वर और ब्रॉन्ज मेडल     रिपोर्ट :…

    करणी सेना ने विभिन्न मांगों को लेकर गांव-गांव चलाया जनसंपर्क अभियान

    EWS सरलीकरण, UGC संशोधन, SC/ST समीक्षा समेत स्वर्ण आयोग व इतिहास संरक्षण के मुद्दों पर जुटाया जनसमर्थन     रिपोर्ट : विरेंद्र प्रताप उपाध्याय चौबेपुर (वाराणसी)। करणी सेना वाराणसी टीम…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    ‘विकसित भारत 2047’ की रंगोली में दिखी बच्चों की रचनात्मक प्रतिभा, उच्च प्राथमिक विद्यालय चौबेपुर प्रथम

    ‘विकसित भारत 2047’ की रंगोली में दिखी बच्चों की रचनात्मक प्रतिभा, उच्च प्राथमिक विद्यालय चौबेपुर प्रथम

    गांधी जयंती पर जनपद में होंगे विविध आयोजन, स्वच्छता अभियान पर रहेगा विशेष जोर

    गांधी जयंती पर जनपद में होंगे विविध आयोजन, स्वच्छता अभियान पर रहेगा विशेष जोर

    बंधवा बाजार में नाले का निर्माण शुरू, जलजमाव से मिलेगी राहत

    बंधवा बाजार में नाले का निर्माण शुरू, जलजमाव से मिलेगी राहत

    घर में घुसकर सांड ने किया हमला, इलाज के दौरान रामप्रसाद सरोज की मौत

    घर में घुसकर सांड ने किया हमला, इलाज के दौरान रामप्रसाद सरोज की मौत

    अंतरराष्ट्रीय एथलीट रोहित यादव के स्वागत की तैयारियां पूरी, आज निकलेगा भव्य रोड शो

    अंतरराष्ट्रीय एथलीट रोहित यादव के स्वागत की तैयारियां पूरी, आज निकलेगा भव्य रोड शो

    मीरगंज-भटहर में सजा विशाल दंगल, देशभर से पहुंचे पहलवान

    मीरगंज-भटहर में सजा विशाल दंगल, देशभर से पहुंचे पहलवान