पंचकोशी यात्रा मार्ग पर बड़ा हादसा टला, श्रद्धालुओं के बीच गिरी पेड़ की भारी डाल

भीमचंडी में अफरा-तफरी, महिला श्रद्धालु घायल; ग्रामीणों ने प्रशासन पर लापरवाही का लगाया आरोप

 

राजातालाब (वाराणसी)। काशी के विश्वप्रसिद्ध पंचकोशी परिक्रमा मार्ग के द्वितीय पड़ाव भीमचंडी में मंगलवार सुबह उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब गंधर्व सागर तालाब के पास एक विशाल पाकड़ के पेड़ की भारी डाल अचानक टूटकर श्रद्धालुओं के बीच गिर पड़ी। हादसे के दौरान मार्ग पर बड़ी संख्या में तीर्थयात्री और बच्चे मौजूद थे, जो बाल-बाल बच गए।

घटना में चांदपुर निवासी श्रद्धालु पार्वती देवी घायल हो गईं। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार डाल गिरने से उनके पैर में चोट लगी, वहीं अचानक हुए हादसे से वह घबरा गईं, जिससे उनका ब्लड प्रेशर भी बढ़ गया। मौके पर मौजूद लोगों ने तत्काल उन्हें संभाला और परिजनों को सूचना दी। बाद में उन्हें निजी अस्पताल ले जाकर उपचार कराया गया। फिलहाल उनकी हालत सामान्य बताई जा रही है।

घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस के साथ युवा मंच संयोजक नीरज पांडेय, समाजसेवी राहुल यादव, कोमल सिंह और दीपक राजभर मौके पर पहुंचे और राहत कार्य में जुट गए।

ग्रामीणों में नाराजगी, पहले भी दी गई थी चेतावनी

हादसे के बाद ग्रामीणों और श्रद्धालुओं में प्रशासन के प्रति नाराजगी देखने को मिली। स्थानीय लोगों का आरोप है कि जर्जर और खतरनाक हो चुके इस पेड़ के बारे में पहले ही ग्राम प्रधान और संबंधित अधिकारियों को कई बार सूचना दी गई थी, लेकिन समय रहते कोई कार्रवाई नहीं की गई।

ग्रामीणों ने कहा कि पंचकोशी मार्ग पर प्रतिदिन हजारों श्रद्धालुओं का आवागमन होता है। ऐसे संवेदनशील धार्मिक मार्ग पर खतरनाक पेड़ों की अनदेखी कभी भी बड़े हादसे का कारण बन सकती है।

ग्राम प्रधान विजय गुप्ता ने बताया कि डाल गिरने की घटना से पार्वती देवी काफी भयभीत हो गई थीं, जिसके चलते उनका बीपी बढ़ गया था। लोगों ने प्रशासन से पंचकोशी मार्ग पर जर्जर पेड़ों का तत्काल सर्वे कराकर सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग की है।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    ‘विकसित भारत 2047’ की रंगोली में दिखी बच्चों की रचनात्मक प्रतिभा, उच्च प्राथमिक विद्यालय चौबेपुर प्रथम

    न्याय पंचायत स्तरीय प्रतियोगिता में सनशाइन एकेडमी चौबेपुर दूसरे और कंपोजिट विद्यालय बर्थरा खुर्द तीसरे स्थान पर; विजेता टीमों को मिले गोल्ड, सिल्वर और ब्रॉन्ज मेडल     रिपोर्ट :…

    करणी सेना ने विभिन्न मांगों को लेकर गांव-गांव चलाया जनसंपर्क अभियान

    EWS सरलीकरण, UGC संशोधन, SC/ST समीक्षा समेत स्वर्ण आयोग व इतिहास संरक्षण के मुद्दों पर जुटाया जनसमर्थन     रिपोर्ट : विरेंद्र प्रताप उपाध्याय चौबेपुर (वाराणसी)। करणी सेना वाराणसी टीम…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    ‘विकसित भारत 2047’ की रंगोली में दिखी बच्चों की रचनात्मक प्रतिभा, उच्च प्राथमिक विद्यालय चौबेपुर प्रथम

    ‘विकसित भारत 2047’ की रंगोली में दिखी बच्चों की रचनात्मक प्रतिभा, उच्च प्राथमिक विद्यालय चौबेपुर प्रथम

    गांधी जयंती पर जनपद में होंगे विविध आयोजन, स्वच्छता अभियान पर रहेगा विशेष जोर

    गांधी जयंती पर जनपद में होंगे विविध आयोजन, स्वच्छता अभियान पर रहेगा विशेष जोर

    बंधवा बाजार में नाले का निर्माण शुरू, जलजमाव से मिलेगी राहत

    बंधवा बाजार में नाले का निर्माण शुरू, जलजमाव से मिलेगी राहत

    घर में घुसकर सांड ने किया हमला, इलाज के दौरान रामप्रसाद सरोज की मौत

    घर में घुसकर सांड ने किया हमला, इलाज के दौरान रामप्रसाद सरोज की मौत

    अंतरराष्ट्रीय एथलीट रोहित यादव के स्वागत की तैयारियां पूरी, आज निकलेगा भव्य रोड शो

    अंतरराष्ट्रीय एथलीट रोहित यादव के स्वागत की तैयारियां पूरी, आज निकलेगा भव्य रोड शो

    मीरगंज-भटहर में सजा विशाल दंगल, देशभर से पहुंचे पहलवान

    मीरगंज-भटहर में सजा विशाल दंगल, देशभर से पहुंचे पहलवान