मस्ती और हुनर के संग सम्पन्न हुआ समर कैंप 2026

सनशाइन पब्लिक स्कूल में बच्चों ने डांस, कराटे, रेन डांस और रचनात्मक गतिविधियों में दिखाया उत्साह

 

(रिपोर्ट: विरेंद्र प्रताप उपाध्याय)

चौबेपुर (वाराणसी)। क्षेत्र के सनशाइन पब्लिक स्कूल में आयोजित “मस्ती की पाठशाला समर कैंप 2026” का समापन हर्षोल्लास एवं प्रमाण पत्र वितरण समारोह के साथ संपन्न हो गया। भीषण गर्मी और प्रशासनिक निर्देशों के कारण कैंप को निर्धारित समय से पूर्व समाप्त करना पड़ा, लेकिन तीन दिवसीय आयोजन बच्चों के लिए यादगार बन गया।

समापन अवसर पर बच्चों ने पूल एक्टिविटी, रेन डांस और रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों में बढ़-चढ़कर भाग लिया। संगीत और नृत्य की आकर्षक प्रस्तुतियों ने पूरे विद्यालय परिसर को उल्लास और उत्साह से भर दिया। बच्चों की प्रतिभा, आत्मविश्वास और प्रस्तुति कौशल ने अभिभावकों एवं शिक्षकों का मन मोह लिया।

समर कैंप के दौरान विद्यार्थियों को कराटे, किक बॉक्सिंग, डांस, जुम्बा, तबला, हारमोनियम, गिटार तथा फ्लेमलेस कुकिंग जैसी रचनात्मक और ज्ञानवर्धक गतिविधियों का प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षकों ने बच्चों को खेल-खेल में नई तकनीकें और जीवन कौशल सिखाए।

विद्यालय प्रबंधन ने बताया कि समर कैंप का उद्देश्य बच्चों के व्यक्तित्व विकास, आत्मविश्वास में वृद्धि और उनकी छिपी प्रतिभाओं को मंच प्रदान करना था। कार्यक्रम के अंत में सभी प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया।

विद्यालय प्रबंधन ने प्रशिक्षकों, अभिभावकों और बच्चों के सहयोग के लिए आभार व्यक्त करते हुए कहा कि भविष्य में भी इस प्रकार के रचनात्मक और प्रेरणादायी कार्यक्रम आयोजित किए जाते रहेंगे, ताकि बच्चों के सर्वांगीण विकास को नई दिशा मिल सके।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    खेल मैदान में युवाओं ने दिखाया दमखम, दो दिवसीय खेल प्रतियोगिता का भव्य समापन

    विधायक त्रिभुवन राम ने विजेता खिलाड़ियों को किया सम्मानित, युवाओं को नशे से दूर रहकर राष्ट्र निर्माण में योगदान देने का दिया संदेश     रिपोर्ट : विरेंद्र प्रताप उपाध्याय…

    गंगा तट पर भाजपा पिछड़ा मोर्चा ने मनाया छठ महापर्व

    जिलाध्यक्ष रामशकल पटेल ने किया मां गंगा का पूजन, श्रद्धालुओं को दी पर्व की शुभकामनाएं     रिपोर्ट : विवेक राय रोहनिया (वाराणसी)। लोक आस्था के महापर्व छठ के अवसर…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    खेल मैदान में युवाओं ने दिखाया दमखम, दो दिवसीय खेल प्रतियोगिता का भव्य समापन

    खेल मैदान में युवाओं ने दिखाया दमखम, दो दिवसीय खेल प्रतियोगिता का भव्य समापन

    गंगा तट पर भाजपा पिछड़ा मोर्चा ने मनाया छठ महापर्व

    गंगा तट पर भाजपा पिछड़ा मोर्चा ने मनाया छठ महापर्व

    छठ महापर्व पर घाटों पर उमड़ा आस्था का सैलाब, अस्ताचलगामी सूर्य को अर्पित किया अर्घ्य

    छठ महापर्व पर घाटों पर उमड़ा आस्था का सैलाब, अस्ताचलगामी सूर्य को अर्पित किया अर्घ्य

    खेल मैदान में दिखा नौनिहालों का दमखम, विधायक त्रिभुवन राम ने बढ़ाया उत्साह

    खेल मैदान में दिखा नौनिहालों का दमखम, विधायक त्रिभुवन राम ने बढ़ाया उत्साह

    लेखपाल संघ में दिलीप गोंड का बढ़ा कद, मिली दोहरी जिम्मेदारी  

    लेखपाल संघ में दिलीप गोंड का बढ़ा कद, मिली दोहरी जिम्मेदारी  

    छित्तमपुर अमृत सरोवर पर उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब, आस्था और उल्लास के साथ दिया गया डूबते सूर्य को अर्घ्य

    छित्तमपुर अमृत सरोवर पर उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब, आस्था और उल्लास के साथ दिया गया डूबते सूर्य को अर्घ्य