अग्रसेन कन्या पीजी कॉलेज ने चलाया प्रवेश जागरूकता अभियान

इंटर कॉलेजों में पहुंचकर छात्राओं को उच्च शिक्षा के लिए किया प्रेरित

रिपोर्ट: विवेक राय

वाराणसी। छात्राओं को उच्च शिक्षा के प्रति जागरूक करने एवं महाविद्यालय में प्रवेश संख्या बढ़ाने के उद्देश्य से श्री अग्रसेन कन्या पीजी कॉलेज, वाराणसी द्वारा विशेष प्रवेश जागरूकता अभियान चलाया गया। शासनादेश के तहत आयोजित प्रवेश महोत्सव कार्यक्रम के अंतर्गत महाविद्यालय के परमानंदपुर परिसर से शिक्षकों की एक टीम ने विभिन्न इंटर कॉलेजों में पहुंचकर छात्राओं की काउंसलिंग की।

20 मई को आयोजित इस अभियान के दौरान टीम ने लगभग चार इंटर कॉलेजों का भ्रमण किया। इनमें सरदार पटेल बालिका इंटर कॉलेज चुप्पेपुर, सोनकली इंटरमीडिएट कॉलेज शिवपुर, राघव राम वर्मा बालिका इंटर कॉलेज शिवपुर तथा सरस्वती विद्या मंदिर शिवपुर शामिल रहे।

अभियान के दौरान महाविद्यालय की शिक्षिकाओं एवं प्राध्यापकों ने छात्राओं को उच्च शिक्षा के महत्व के बारे में जानकारी दी तथा कॉलेज में उपलब्ध शैक्षणिक सुविधाओं और पाठ्यक्रमों से अवगत कराया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से श्रीमती शोभा प्रजापति, डॉ. नीलू गर्ग एवं डॉ. प्रियंका श्रीवास्तव ने सहभागिता की।

शिक्षक टीम ने संबंधित इंटर कॉलेजों के प्रधानाचार्यों एवं शिक्षकों से मुलाकात कर छात्राओं को महाविद्यालय में प्रवेश लेने के लिए प्रेरित करने का अनुरोध किया। साथ ही प्रवेश प्रक्रिया एवं पाठ्यक्रम संबंधी जानकारी वाले पंपलेट भी वितरित किए गए।

महाविद्यालय प्रशासन का कहना है कि इस प्रकार के जागरूकता अभियानों से छात्राओं में उच्च शिक्षा के प्रति रुचि बढ़ेगी और अधिक से अधिक छात्राएं स्नातक एवं परास्नातक स्तर पर शिक्षा ग्रहण करने के लिए प्रेरित होंगी।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    ‘विकसित भारत-2047’ की थीम पर सजी रंगोली, बच्चों ने दिखाई रचनात्मक प्रतिभा

    चौबेपुर में न्याय पंचायत स्तरीय प्रतियोगिता का आयोजन, विद्यार्थियों ने रंगों के जरिए प्रस्तुत की विकसित भारत और विकसित उत्तर प्रदेश की परिकल्पना     रिपोर्ट विवेक राय  चौबेपुर (वाराणसी)।…

    कैप्टन स्मिथ मच्छार की वीरता को समर्पित हुआ बाबा कालभैरव का विशेष श्रृंगार

    पंडित अवशेष पांडेय ‘कल्लू महाराज’ ने बाबा के चरणों में की मंगलकामना, देशसेवा में निरंतर जुटे रहने की प्रार्थना     रिपोर्ट : विवेक राय वाराणसी। काशी के कोतवाल बाबा…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    ‘विकसित भारत-2047’ की थीम पर सजी रंगोली, बच्चों ने दिखाई रचनात्मक प्रतिभा

    ‘विकसित भारत-2047’ की थीम पर सजी रंगोली, बच्चों ने दिखाई रचनात्मक प्रतिभा

    कैप्टन स्मिथ मच्छार की वीरता को समर्पित हुआ बाबा कालभैरव का विशेष श्रृंगार

    कैप्टन स्मिथ मच्छार की वीरता को समर्पित हुआ बाबा कालभैरव का विशेष श्रृंगार

    8 अक्टूबर को जिला मुख्यालय घेरेगी सपा, डीएम को सौंपेगी ज्ञापन

    8 अक्टूबर को जिला मुख्यालय घेरेगी सपा, डीएम को सौंपेगी ज्ञापन

    चोलापुर में दिनदहाड़े महिला से मंगलसूत्र की छिनैती, बाइक सवार बदमाश फरार

    चोलापुर में दिनदहाड़े महिला से मंगलसूत्र की छिनैती, बाइक सवार बदमाश फरार

    सेवापुरी में भाजपा ने श्रद्धा के साथ मनाई गांधी-शास्त्री जयंती

    सेवापुरी में भाजपा ने श्रद्धा के साथ मनाई गांधी-शास्त्री जयंती

    सुरेश सिंह गौतम के निधन पर शोक संवेदना व्यक्त करने पहुंचे कई नेता

    सुरेश सिंह गौतम के निधन पर शोक संवेदना व्यक्त करने पहुंचे कई नेता