जानलेवा हमले के मामले में चोलापुर पुलिस की कार्रवाई, वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

फायरिंग और धमकी देने की घटना में आरोपी को पुलिस ने दबोचा

रिपोर्ट: विवेक राय

वाराणसी। अपराध एवं वांछित अभियुक्तों की धरपकड़ को लेकर चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत चोलापुर पुलिस को एक और महत्वपूर्ण सफलता मिली है। थाना चोलापुर पुलिस टीम ने जानलेवा हमला और फायरिंग की घटना से जुड़े एक वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस आयुक्त वाराणसी के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के क्रम में पुलिस उपायुक्त वरुणा ज़ोन के निर्देशन, अपर पुलिस उपायुक्त वरुणा ज़ोन के पर्यवेक्षण तथा सहायक पुलिस आयुक्त सारनाथ के नेतृत्व में यह कार्रवाई की गई। थाना चोलापुर पुलिस ने मु0अ0सं0 0171/2026 धारा 191(3), 109(1), 351(3), 3(5) बीएनएस से संबंधित अभियुक्त अजय यादव पुत्र मंगल यादव उर्फ रमाशंकर यादव निवासी ग्राम धरांग थाना चोलापुर जनपद वाराणसी को गिरफ्तार किया।

पुलिस के अनुसार अभियुक्त को 20 मई 2026 को सुबह लगभग 11:10 बजे थाना चोलापुर क्षेत्र के ग्राम दुमितवां से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तारी के बाद पुलिस द्वारा अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।

घटना के संबंध में पुलिस ने बताया कि 3 मई 2026 को वादी द्वारा थाना चोलापुर में लिखित तहरीर दी गई थी, जिसमें आरोप लगाया गया था कि अभियुक्तगण ने एक राय होकर उसके भतीजे पर जान से मारने की नीयत से फायरिंग की तथा जान से मारने की धमकी दी। शिकायत के आधार पर थाना चोलापुर में संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया था।

मामले की विवेचना उपनिरीक्षक चन्द्रभूषण द्वारा की जा रही है। गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक चन्द्रभूषण एवं हेड कांस्टेबल सत्यदीन यादव शामिल रहे।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    वंशनारायण सिंह महिला महाविद्यालय में श्रद्धा के साथ मनाई गई गांधी-शास्त्री जयंती

    महात्मा गांधी के सत्य-अहिंसा और लाल बहादुर शास्त्री के ‘जय जवान-जय किसान’ के संदेश को किया गया याद     रिपोर्ट : विवेक राय मिर्जामुराद (वाराणसी)। गौर गांव स्थित वंशनारायण…

    भगवती धाम इंटर कॉलेज में श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई गई गांधी जयंती

    महात्मा गांधी के सत्य, अहिंसा, स्वच्छता और राष्ट्रसेवा के विचारों को जीवन में अपनाने का लिया गया संकल्प     रिपोर्ट : विरेंद्र प्रताप उपाध्याय वाराणसी। भगवती धाम इंटर कॉलेज,…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    वंशनारायण सिंह महिला महाविद्यालय में श्रद्धा के साथ मनाई गई गांधी-शास्त्री जयंती

    वंशनारायण सिंह महिला महाविद्यालय में श्रद्धा के साथ मनाई गई गांधी-शास्त्री जयंती

    भगवती धाम इंटर कॉलेज में श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई गई गांधी जयंती

    भगवती धाम इंटर कॉलेज में श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई गई गांधी जयंती

    आधुनिक जांच सुविधाएं क्षेत्रवासियों के लिए बड़ी सुविधा: घनश्याम पाठक

    आधुनिक जांच सुविधाएं क्षेत्रवासियों के लिए बड़ी सुविधा: घनश्याम पाठक

    ‘विकसित भारत 2047’ की रंगोली में दिखी बच्चों की रचनात्मक प्रतिभा, उच्च प्राथमिक विद्यालय चौबेपुर प्रथम

    ‘विकसित भारत 2047’ की रंगोली में दिखी बच्चों की रचनात्मक प्रतिभा, उच्च प्राथमिक विद्यालय चौबेपुर प्रथम

    गांधी जयंती पर जनपद में होंगे विविध आयोजन, स्वच्छता अभियान पर रहेगा विशेष जोर

    गांधी जयंती पर जनपद में होंगे विविध आयोजन, स्वच्छता अभियान पर रहेगा विशेष जोर

    बंधवा बाजार में नाले का निर्माण शुरू, जलजमाव से मिलेगी राहत

    बंधवा बाजार में नाले का निर्माण शुरू, जलजमाव से मिलेगी राहत