ऑपरेशन चक्रव्यूह के तहत चोलापुर पुलिस को बड़ी सफलता, शातिर बाइक चोर गिरफ्तार

ऑपरेशन चक्रव्यूह के तहत चोलापुर पुलिस को बड़ी सफलता, शातिर बाइक चोर गिरफ्तार

रिपोर्ट : विवेक राय 

वाराणसी। पुलिस आयुक्त वाराणसी द्वारा चलाए जा रहे अपराध नियंत्रण अभियान के तहत चोलापुर पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। चोरी और लूट की घटनाओं पर प्रभावी अंकुश लगाने के उद्देश्य से चलाए जा रहे विशेष अभियान में पुलिस ने एक शातिर मोटरसाइकिल चोर को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से चोरी की बाइक बरामद की है।

पुलिस उपायुक्त वरुणा जोन के निर्देशन, अपर पुलिस उपायुक्त वरुणा जोन के पर्यवेक्षण तथा सहायक पुलिस आयुक्त सारनाथ के नेतृत्व में थाना चोलापुर पुलिस टीम द्वारा “ऑपरेशन चक्रव्यूह” के अंतर्गत कार्रवाई की गई। मुखबिर से मिली सटीक सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने क्षेत्र में सघन चेकिंग अभियान चलाया, जिसके दौरान पलहीपट्टी मार्ग से एक संदिग्ध युवक को चोरी की मोटरसाइकिल के साथ गिरफ्तार किया गया।

गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान रोहित मिश्रा पुत्र स्वर्गीय प्रभात मिश्रा निवासी ग्राम गोसाईपुर छोटा थाना चोलापुर वाराणसी के रूप में हुई है। पुलिस ने अभियुक्त को 19 मई 2026 की रात करीब 8:15 बजे गिरफ्तार किया।

पुलिस के अनुसार बरामदगी और गिरफ्तारी के आधार पर थाना चोलापुर में मु0अ0सं0 192/2026 के तहत धारा 317(2) एवं 317(4) बीएनएस में मुकदमा दर्ज कर अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।

इस सराहनीय कार्रवाई में उपनिरीक्षक विपिन कुमार पाण्डेय, उपनिरीक्षक दीनबन्धु तिवारी, हेड कांस्टेबल जगजीवन राम तथा कांस्टेबल विकास कुमार की अहम भूमिका रही।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    वंशनारायण सिंह महिला महाविद्यालय में श्रद्धा के साथ मनाई गई गांधी-शास्त्री जयंती

    महात्मा गांधी के सत्य-अहिंसा और लाल बहादुर शास्त्री के ‘जय जवान-जय किसान’ के संदेश को किया गया याद     रिपोर्ट : विवेक राय मिर्जामुराद (वाराणसी)। गौर गांव स्थित वंशनारायण…

    भगवती धाम इंटर कॉलेज में श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई गई गांधी जयंती

    महात्मा गांधी के सत्य, अहिंसा, स्वच्छता और राष्ट्रसेवा के विचारों को जीवन में अपनाने का लिया गया संकल्प     रिपोर्ट : विरेंद्र प्रताप उपाध्याय वाराणसी। भगवती धाम इंटर कॉलेज,…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    वंशनारायण सिंह महिला महाविद्यालय में श्रद्धा के साथ मनाई गई गांधी-शास्त्री जयंती

    वंशनारायण सिंह महिला महाविद्यालय में श्रद्धा के साथ मनाई गई गांधी-शास्त्री जयंती

    भगवती धाम इंटर कॉलेज में श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई गई गांधी जयंती

    भगवती धाम इंटर कॉलेज में श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई गई गांधी जयंती

    आधुनिक जांच सुविधाएं क्षेत्रवासियों के लिए बड़ी सुविधा: घनश्याम पाठक

    आधुनिक जांच सुविधाएं क्षेत्रवासियों के लिए बड़ी सुविधा: घनश्याम पाठक

    ‘विकसित भारत 2047’ की रंगोली में दिखी बच्चों की रचनात्मक प्रतिभा, उच्च प्राथमिक विद्यालय चौबेपुर प्रथम

    ‘विकसित भारत 2047’ की रंगोली में दिखी बच्चों की रचनात्मक प्रतिभा, उच्च प्राथमिक विद्यालय चौबेपुर प्रथम

    गांधी जयंती पर जनपद में होंगे विविध आयोजन, स्वच्छता अभियान पर रहेगा विशेष जोर

    गांधी जयंती पर जनपद में होंगे विविध आयोजन, स्वच्छता अभियान पर रहेगा विशेष जोर

    बंधवा बाजार में नाले का निर्माण शुरू, जलजमाव से मिलेगी राहत

    बंधवा बाजार में नाले का निर्माण शुरू, जलजमाव से मिलेगी राहत