फूलपुर हत्याकांड में पुलिस को बड़ी सफलता, दो और आरोपी गिरफ्तार

सड़क दुर्घटना के बाद चालक की पीट-पीटकर हत्या मामले में लगातार जारी है कार्रवाई

 

रिपोर्ट: विवेक रा

वाराणसी। फूलपुर थाना क्षेत्र के घमहापुर गांव में सड़क दुर्घटना के बाद कार चालक मनीष सिंह की पीट-पीटकर हत्या किए जाने के बहुचर्चित मामले में पुलिस को एक और बड़ी सफलता हाथ लगी है। लगातार फरार चल रहे दो और आरोपियों को फूलपुर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस द्वारा मामले में अब तक कई अभियुक्तों की गिरफ्तारी की जा चुकी है, जबकि अन्य की तलाश जारी है।

पुलिस के अनुसार ग्राम घमहापुर में एक अनियंत्रित कार द्वारा महिला को टक्कर लगने के बाद आक्रोशित ग्रामीणों और परिजनों ने कार चालक मनीष सिंह पर हमला कर दिया था, जिससे उसकी मौत हो गई थी। इस घटना के संबंध में मृतक के परिजनों की तहरीर पर थाना फूलपुर में मु0अ0सं0-132/2026 के तहत धारा 190, 191(2), 103(2), 324(5) एवं 3(5) बीएनएस में मुकदमा दर्ज किया गया था।

 

इस संवेदनशील मामले की निगरानी पुलिस उपायुक्त गोमती जोन श्रीमती नीतू कादयान एवं अपर पुलिस उपायुक्त गोमती जोन श्री नृपेन्द्र द्वारा लगातार की जा रही थी। अधिकारियों के निर्देश पर गठित पुलिस टीमों ने त्वरित कार्रवाई करते हुए लगातार दबिश और गिरफ्तारी अभियान चलाया।

 

पुलिस कार्रवाई के क्रम में 28 अप्रैल 2026 को चार अभियुक्त— मनोज प्रजापति, हरिश्चन्द्र राजभर, योगेन्द्र प्रजापति एवं अभिषेक उर्फ बुद्धू को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था।

इसके बाद 3 मई 2026 को फरार आरोपियों को शरण देने वाले पांच अन्य अभियुक्तों को भी गिरफ्तार किया गया। वहीं 4 मई को थाना फूलपुर और एसओजी की संयुक्त टीम ने पुलिस मुठभेड़ के दौरान ₹50-50 हजार के इनामी आरोपी आशीष राजभर और मनीष राजभर को गिरफ्तार किया था। दोनों के कब्जे से तमंचा और जिंदा कारतूस भी बरामद किए गए थे।

5 मई को चार अन्य लोगों को अभियुक्तों को शरण देने के आरोप में गिरफ्तार किया गया, जबकि 8 मई को दो इनामी अभियुक्त नागेंद्र राजभर और गोविंद राजभर ने न्यायालय में आत्मसमर्पण कर दिया था।

 

इसी क्रम में बुधवार 21 मई 2026 को थाना फूलपुर की पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर कठिराव तिराहे के पास से घटना में प्रकाश में आए अभियुक्त राजेश प्रजापति और बृजेश प्रजापति को गिरफ्तार कर लिया। दोनों आरोपी घमहापुर गांव के निवासी बताए गए हैं।

पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्तों के खिलाफ आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है तथा घटना में शामिल अन्य फरार आरोपियों की तलाश के लिए लगातार दबिश दी जा रही है।

 

गिरफ्तारी करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक अतुल कुमार सिंह, उपनिरीक्षक जितेन्द्र कुमार वर्मा, उपनिरीक्षक रितेश कुमार, हेड कांस्टेबल योगेन्द्र यादव, आरक्षी अक्षय यादव, आरक्षी रूपचन्द्र सरोज, आरक्षी प्रकाश यादव एवं आरक्षी सुशील कुमार यादव शामिल रहे।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    ‘विकसित भारत-2047’ की थीम पर सजी रंगोली, बच्चों ने दिखाई रचनात्मक प्रतिभा

    चौबेपुर में न्याय पंचायत स्तरीय प्रतियोगिता का आयोजन, विद्यार्थियों ने रंगों के जरिए प्रस्तुत की विकसित भारत और विकसित उत्तर प्रदेश की परिकल्पना     रिपोर्ट विवेक राय  चौबेपुर (वाराणसी)।…

    कैप्टन स्मिथ मच्छार की वीरता को समर्पित हुआ बाबा कालभैरव का विशेष श्रृंगार

    पंडित अवशेष पांडेय ‘कल्लू महाराज’ ने बाबा के चरणों में की मंगलकामना, देशसेवा में निरंतर जुटे रहने की प्रार्थना     रिपोर्ट : विवेक राय वाराणसी। काशी के कोतवाल बाबा…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    ‘विकसित भारत-2047’ की थीम पर सजी रंगोली, बच्चों ने दिखाई रचनात्मक प्रतिभा

    ‘विकसित भारत-2047’ की थीम पर सजी रंगोली, बच्चों ने दिखाई रचनात्मक प्रतिभा

    कैप्टन स्मिथ मच्छार की वीरता को समर्पित हुआ बाबा कालभैरव का विशेष श्रृंगार

    कैप्टन स्मिथ मच्छार की वीरता को समर्पित हुआ बाबा कालभैरव का विशेष श्रृंगार

    8 अक्टूबर को जिला मुख्यालय घेरेगी सपा, डीएम को सौंपेगी ज्ञापन

    8 अक्टूबर को जिला मुख्यालय घेरेगी सपा, डीएम को सौंपेगी ज्ञापन

    चोलापुर में दिनदहाड़े महिला से मंगलसूत्र की छिनैती, बाइक सवार बदमाश फरार

    चोलापुर में दिनदहाड़े महिला से मंगलसूत्र की छिनैती, बाइक सवार बदमाश फरार

    सेवापुरी में भाजपा ने श्रद्धा के साथ मनाई गांधी-शास्त्री जयंती

    सेवापुरी में भाजपा ने श्रद्धा के साथ मनाई गांधी-शास्त्री जयंती

    सुरेश सिंह गौतम के निधन पर शोक संवेदना व्यक्त करने पहुंचे कई नेता

    सुरेश सिंह गौतम के निधन पर शोक संवेदना व्यक्त करने पहुंचे कई नेता