सिगरा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 9 लीटर अंग्रेजी शराब के साथ युवक गिरफ्तार

विजयनगरम मार्केट से 12 बोतल और केन शराब बरामद, आबकारी अधिनियम में मुकदमा दर्ज

 

(रिपोर्ट: विवेक राय)

वाराणसी। अपराध और अवैध गतिविधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत सिगरा पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। थाना सिगरा पुलिस ने अवैध अंग्रेजी शराब के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से कुल 12 बोतल एवं केन अंग्रेजी शराब बरामद की गई, जिसकी कुल मात्रा लगभग 9 लीटर बताई गई है।

पुलिस आयुक्त वाराणसी के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के क्रम में पुलिस उपायुक्त काशी ज़ोन के निर्देशन, अपर पुलिस उपायुक्त काशी ज़ोन के पर्यवेक्षण तथा सहायक पुलिस आयुक्त चेतगंज एवं प्रभारी निरीक्षक सिगरा के नेतृत्व में यह कार्रवाई की गई।

पुलिस के अनुसार 20 मई की रात थाना सिगरा पुलिस टीम जवाहर नगर तिराहे पर गश्त और क्षेत्र भ्रमण में मौजूद थी। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि विजयनगरम मार्केट में एक व्यक्ति काले बैग में शराब लेकर खड़ा है।

सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पुलिस को देखते ही संदिग्ध युवक भागने का प्रयास करने लगा, लेकिन पुलिसकर्मियों ने घेराबंदी कर उसे पकड़ लिया। पूछताछ में उसने अपना नाम विकाश कुमार पुत्र स्वर्गीय राजेश दास निवासी डालोचक थाना सकसोरा, पटना (बिहार) बताया।

पुलिस ने आरोपी के बैग की तलाशी ली तो उसमें से कुल 12 बोतल एवं केन अंग्रेजी शराब बरामद हुई। बरामद शराब में—

रॉयल चैलेंज (750 ML) – 5 बोतल

ब्लेंडर प्राइड (750 ML) – 2 बोतल

बडवाइजर मैग्नम (500 ML) – 5 केन

शामिल हैं। शराब की कुल मात्रा करीब 9 लीटर बताई गई है।

जब आरोपी से शराब के परिवहन से संबंधित वैध दस्तावेज मांगे गए तो वह कोई कागजात नहीं दिखा सका।

इस गिरफ्तारी और बरामदगी के आधार पर थाना सिगरा में मु0अ0सं0-0197/2026 धारा 60 आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।

गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक शिवाकांत मिश्रा, उपनिरीक्षक विकास सिंह, उपनिरीक्षक दुर्गा प्रसाद, उपनिरीक्षक मोहम्मद जावेद अशरफ, हेड कांस्टेबल जितेंद्र कुमार सिंह तथा कांस्टेबल ओमप्रकाश सिंह शामिल रहे।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    गोस्वामी तुलसीदास जी का प्राकट्य दिवस ‘सनातन चेतना दिवस’ के रूप में मनाया गया

    धरोहर संरक्षण सेवा संगठन एवं ‘केसरिया भारत’ के गोस्वामी तुलसीदास विचार परिषद ने आयोजित किया कार्यक्रम, वक्ताओं ने तुलसी साहित्य को बताया भारतीय संस्कृति की अमूल्य धरोहर     रिपोर्ट:…

    वाटर हार्वेस्टिंग पाइप टूटा, बारिश में 200 मीटर सड़क बनी जलाशय

    ओवरब्रिज से झरने की तरह गिरता रहा पानी, राहगीर और वाहन चालक हुए परेशान     रिपोर्ट: विवेक राय हरहुआ (वाराणसी)। बाबतपुर-वाराणसी मार्ग पर हरहुआ बाजार स्थित ओवरब्रिज के नीचे…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    गोस्वामी तुलसीदास जी का प्राकट्य दिवस ‘सनातन चेतना दिवस’ के रूप में मनाया गया

    गोस्वामी तुलसीदास जी का प्राकट्य दिवस ‘सनातन चेतना दिवस’ के रूप में मनाया गया

    ‘बोले चूड़ियाँ बोले कँगना’ ने रचा नया रिकॉर्ड

    ‘बोले चूड़ियाँ बोले कँगना’ ने रचा नया रिकॉर्ड

    ‘फोनवा रतिया में करबौ’ का जलवा बरकरार, Instagram पर #5 ट्रेंडिंग

    ‘फोनवा रतिया में करबौ’ का जलवा बरकरार, Instagram पर #5 ट्रेंडिंग

    वाटर हार्वेस्टिंग पाइप टूटा, बारिश में 200 मीटर सड़क बनी जलाशय

    वाटर हार्वेस्टिंग पाइप टूटा, बारिश में 200 मीटर सड़क बनी जलाशय

    प्राचीन शिव मंदिर में तीन दिवसीय धार्मिक आयोजन का समापन

    प्राचीन शिव मंदिर में तीन दिवसीय धार्मिक आयोजन का समापन

    तुलसी की वाणी और मानस के आदर्शों को युवा पीढ़ी तक पहुंचाना हम सभी का दायित्व

    तुलसी की वाणी और मानस के आदर्शों को युवा पीढ़ी तक पहुंचाना हम सभी का दायित्व