सिगरा पुलिस की तत्परता से गुमशुदा युवक सकुशल बरामद

सीसीटीवी फुटेज और तकनीकी संसाधनों की मदद से परिवार से मिलाया गया युवक

(रिपोर्ट: विवेक राय)

वाराणसी। थाना सिगरा पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए गुमशुदा युवक को सकुशल खोजकर उसके परिजनों को सुपुर्द कर दिया। युवक के सकुशल मिलने पर परिवारजनों ने राहत की सांस ली और सिगरा पुलिस की सराहना की।

पुलिस के अनुसार, थाना सिगरा क्षेत्र निवासी एक व्यक्ति ने सूचना दी थी कि उसका 25 वर्षीय भाई 2 मई 2026 को घर से बिना बताए कहीं चला गया था और काफी खोजबीन के बाद भी वापस नहीं लौटा। इस संबंध में परिजनों ने थाना सिगरा में लिखित तहरीर देकर मदद की गुहार लगाई थी।

मामले की गंभीरता को देखते हुए प्रभारी निरीक्षक सिगरा शिवाकांत मिश्रा के निर्देशन में उपनिरीक्षक नारायण जी यादव को युवक की तलाश की जिम्मेदारी सौंपी गई। पुलिस टीम ने तत्काल कार्रवाई करते हुए आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले और अन्य तकनीकी संसाधनों का सहारा लिया।

लगातार प्रयासों के बाद 21 मई 2026 को पुलिस ने गुमशुदा युवक को सकुशल खोज निकाला और उसे उसके परिजनों के हवाले कर दिया।

अपने बेटे के सुरक्षित मिलने पर परिवारजनों ने खुशी जाहिर करते हुए सिगरा पुलिस एवं कमिश्नरेट वाराणसी पुलिस का आभार व्यक्त किया। परिजनों ने पुलिस की सक्रियता और संवेदनशील कार्यशैली की भूरि-भूरि प्रशंसा की।

इस सराहनीय कार्य में उपनिरीक्षक नारायण जी यादव की विशेष भूमिका रही।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    ‘विकसित भारत-2047’ की थीम पर सजी रंगोली, बच्चों ने दिखाई रचनात्मक प्रतिभा

    चौबेपुर में न्याय पंचायत स्तरीय प्रतियोगिता का आयोजन, विद्यार्थियों ने रंगों के जरिए प्रस्तुत की विकसित भारत और विकसित उत्तर प्रदेश की परिकल्पना     रिपोर्ट विवेक राय  चौबेपुर (वाराणसी)।…

    कैप्टन स्मिथ मच्छार की वीरता को समर्पित हुआ बाबा कालभैरव का विशेष श्रृंगार

    पंडित अवशेष पांडेय ‘कल्लू महाराज’ ने बाबा के चरणों में की मंगलकामना, देशसेवा में निरंतर जुटे रहने की प्रार्थना     रिपोर्ट : विवेक राय वाराणसी। काशी के कोतवाल बाबा…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    ‘विकसित भारत-2047’ की थीम पर सजी रंगोली, बच्चों ने दिखाई रचनात्मक प्रतिभा

    ‘विकसित भारत-2047’ की थीम पर सजी रंगोली, बच्चों ने दिखाई रचनात्मक प्रतिभा

    कैप्टन स्मिथ मच्छार की वीरता को समर्पित हुआ बाबा कालभैरव का विशेष श्रृंगार

    कैप्टन स्मिथ मच्छार की वीरता को समर्पित हुआ बाबा कालभैरव का विशेष श्रृंगार

    8 अक्टूबर को जिला मुख्यालय घेरेगी सपा, डीएम को सौंपेगी ज्ञापन

    8 अक्टूबर को जिला मुख्यालय घेरेगी सपा, डीएम को सौंपेगी ज्ञापन

    चोलापुर में दिनदहाड़े महिला से मंगलसूत्र की छिनैती, बाइक सवार बदमाश फरार

    चोलापुर में दिनदहाड़े महिला से मंगलसूत्र की छिनैती, बाइक सवार बदमाश फरार

    सेवापुरी में भाजपा ने श्रद्धा के साथ मनाई गांधी-शास्त्री जयंती

    सेवापुरी में भाजपा ने श्रद्धा के साथ मनाई गांधी-शास्त्री जयंती

    सुरेश सिंह गौतम के निधन पर शोक संवेदना व्यक्त करने पहुंचे कई नेता

    सुरेश सिंह गौतम के निधन पर शोक संवेदना व्यक्त करने पहुंचे कई नेता