सीआरपीएफ स्पोर्ट्स स्कॉलरशिप से सम्मानित हुए एचजी स्कूल के छात्र सुमित सिंह

राष्ट्रीय फुटबॉल प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन पर मिली खेल छात्रवृत्ति

 

रिपोर्ट: विरेंद्र प्रताप उपाध्याय

चौबेपुर (वाराणसी)। एचजी स्कूल वाराणसी के लिए गर्व का क्षण तब आया जब विद्यालय के कक्षा 12 के छात्र सुमित सिंह को सीआरपीएफ स्पोर्ट्स स्कॉलरशिप के अंतर्गत खेल छात्रवृत्ति प्रदान की गई। राष्ट्रीय स्तर की फुटबॉल प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन के आधार पर उन्हें यह सम्मान हासिल हुआ है।

जानकारी के अनुसार, 08 नवंबर 2025 को आगरा में आयोजित राष्ट्रीय फुटबॉल प्रतियोगिता में सुमित सिंह ने बेहतरीन खेल प्रतिभा का प्रदर्शन किया था। प्रतियोगिता का आयोजन युवा खेल कूद महासंघ इंडिया द्वारा कराया गया था। इस प्रतियोगिता में एचजी स्कूल की फुटबॉल टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए विजेता का खिताब अपने नाम किया।

सुमित सिंह विद्यालय के इतिहास में सीआरपीएफ स्पोर्ट्स स्कॉलरशिप प्राप्त करने वाले पहले छात्र बन गए हैं। उनकी इस उपलब्धि से विद्यालय परिवार में खुशी का माहौल है और छात्र-छात्राओं में भी उत्साह देखा जा रहा है।

विद्यालय प्रशासन ने इसे खेल और शिक्षा के क्षेत्र में बड़ी उपलब्धि बताते हुए कहा कि यह सम्मान विद्यालय के खेल विभाग एवं शारीरिक शिक्षा विभाग के निरंतर प्रयासों का परिणाम है।

विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ. अम्बिका प्रसाद गौड़ ने सुमित सिंह एवं उनके परिवार को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि सुमित की सफलता अन्य विद्यार्थियों के लिए भी प्रेरणास्रोत बनेगी।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    प्रेमी के बंद मकान के बाथरूम में छात्रा का शव मिलने से सनसनी

    तीन दिन से लापता थी एमएससी की छात्रा, पुलिस ने ताला तोड़कर बरामद किया शव     रिपोर्ट विरेंद्र प्रताप उपाध्याय  रोहनिया (वाराणसी)। बच्छांव क्षेत्र में एक बंद मकान के…

    पुलिसकर्मी से बातचीत का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल,

    काल भैरव मंदिर में पुजारी को प्रवेश से रोकने का आरोप, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल   रिपोर्ट आनंद रत्न उपाध्याय  वाराणसी। काशी के प्रसिद्ध काल भैरव मंदिर में बुधवार…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    प्रेमी के बंद मकान के बाथरूम में छात्रा का शव मिलने से सनसनी

    प्रेमी के बंद मकान के बाथरूम में छात्रा का शव मिलने से सनसनी

    पुलिसकर्मी से बातचीत का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल,

    पुलिसकर्मी से बातचीत का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल,

    इंडियन बैंक में ग्राहक सेवा दिवस पर ग्राहकों से संवाद

    इंडियन बैंक में ग्राहक सेवा दिवस पर ग्राहकों से संवाद

    जौनपुर के अश्विनी शुक्ला बने उप निरीक्षक

    जौनपुर के अश्विनी शुक्ला बने उप निरीक्षक

    सद्भावना के संकल्प से गूंजा वाराणसी मंडल

    सद्भावना के संकल्प से गूंजा वाराणसी मंडल

    संरक्षा-सुरक्षा में उत्कृष्ट कार्य के लिए 11 रेलकर्मी ‘एक्सीलेंस अवार्ड’ से सम्मानित

    संरक्षा-सुरक्षा में उत्कृष्ट कार्य के लिए 11 रेलकर्मी ‘एक्सीलेंस अवार्ड’ से सम्मानित