वाराणसी-प्रयागराज हाईवे पर पुलिस आयुक्त का सख्त एक्शन, अतिक्रमण और अव्यवस्थित यातायात पर चला अभियान

“हाईवे पर अवैध स्टैंड, अतिक्रमण और रांग साइड वाहन किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं” — पुलिस आयुक्त मोहित अग्रवाल

 

(रिपोर्ट: विवेक राय)

वाराणसी। पुलिस आयुक्त कमिश्नरेट वाराणसी श्री मोहित अग्रवाल ने गुरुवार को वाराणसी-प्रयागराज हाईवे का व्यापक स्थलीय निरीक्षण कर यातायात व्यवस्था, सड़क सुरक्षा और जनसुविधाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान लहरतारा चौराहा, मोहनसराय, ट्रांसपोर्ट नगर, मिर्जामुराद एवं कछवां रोड क्षेत्र में अव्यवस्थित यातायात, अवैध पार्किंग और अतिक्रमण पर गहरी नाराजगी व्यक्त करते हुए संबंधित अधिकारियों को सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए।

पुलिस आयुक्त ने स्पष्ट कहा कि हाईवे और सार्वजनिक मार्गों पर अतिक्रमण, अवैध स्टैंड तथा रांग साइड वाहनों के कारण आमजन को हो रही परेशानी किसी भी स्थिति में स्वीकार नहीं की जाएगी। सुरक्षित, सुगम और बाधारहित यातायात उपलब्ध कराना पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकता है।

निरीक्षण के दौरान लहरतारा अंडरपास के नीचे संचालित अवैध स्टैंड, सड़क किनारे खड़ी बसों और यातायात बाधित करने वाले दुकानदारों के विरुद्ध तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए गए। वहीं बौलिया तिराहे, मोहनसराय, मातलदेई कट और सर्विस लेन पर रांग साइड चल रहे वाहनों, अवैध पार्किंग और अतिक्रमण को लेकर अधिकारियों को नियमित चेकिंग अभियान चलाने को कहा गया।

कछवां रोड स्थित सब्जी मंडी क्षेत्र में लग रहे जाम और बढ़ती सड़क दुर्घटनाओं पर चिंता व्यक्त करते हुए थाना प्रभारी मिर्जामुराद और चौकी प्रभारी कछवां रोड को अव्यवस्थित वाहनों एवं अतिक्रमणकारियों पर कठोर कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए।

इसी क्रम में “ऑपरेशन चक्रव्यूह” के तहत विशेष चेकिंग अभियान चलाया गया, जिसमें बिना नंबर प्लेट, अवैध नंबर प्लेट और रांग साइड चलने वाले वाहनों के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई की गई। अभियान के दौरान कुल 27 वाहनों को सीज किया गया, जबकि 681 वाहनों का चालान कर 13 लाख 35 हजार रुपये का शमन शुल्क अधिरोपित किया गया। साथ ही पांच अतिक्रमणकारियों के विरुद्ध भी वैधानिक कार्रवाई की गई।

निरीक्षण एवं अभियान के दौरान पुलिस उपायुक्त गोमती जोन सुश्री नीतू, अपर पुलिस उपायुक्त यातायात अंशुमान मिश्रा, सहायक पुलिस आयुक्त अजय कुमार श्रीवास्तव सहित अन्य अधिकारी एवं पुलिस बल मौजूद रहे।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    राष्ट्रीय सनातन संघ के संस्थापक सदस्यों की बैठक, संगठन विस्तार पर मंथन

    वरुणा विहार कॉलोनी में हुई बैठक; पदाधिकारियों का माल्यार्पण कर स्वागत, सांगठनिक गतिविधियों को विस्तार देने पर चर्चा     रिपोर्ट विवेक राय  वाराणसी। कचहरी क्षेत्र के जेपी मेहता स्कूल…

    सहकारी बैंक में सेंधमारी का प्रयास, गैस कटर से काटा दरवाजा

    आयर बाजार में देर रात चोरों ने की वारदात, पुलिस गश्त के चलते बड़ी चोरी टली; फॉरेंसिक टीम ने जुटाए साक्ष्य     रिपोर्ट विवेक राय वाराणसी। चोलापुर थाना क्षेत्र…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    राष्ट्रीय सनातन संघ के संस्थापक सदस्यों की बैठक, संगठन विस्तार पर मंथन

    राष्ट्रीय सनातन संघ के संस्थापक सदस्यों की बैठक, संगठन विस्तार पर मंथन

    सहकारी बैंक में सेंधमारी का प्रयास, गैस कटर से काटा दरवाजा

    सहकारी बैंक में सेंधमारी का प्रयास, गैस कटर से काटा दरवाजा

    डॉ. रंगनाथ दुबे के जन्मदिन पर 34वां रक्तदान शिविर, 45 यूनिट रक्त संग्रहित

    डॉ. रंगनाथ दुबे के जन्मदिन पर 34वां रक्तदान शिविर, 45 यूनिट रक्त संग्रहित

    संपूर्णानंद पांडेय बने वर्किंग जर्नलिस्ट मीडिया काउंसिल के बठिंडा अध्यक्ष

    संपूर्णानंद पांडेय बने वर्किंग जर्नलिस्ट मीडिया काउंसिल के बठिंडा अध्यक्ष

    137 गंगा टास्क फोर्स ने चलाया जन-जागरूकता अभियान, दिलाई स्वच्छता की शपथ

    137 गंगा टास्क फोर्स ने चलाया जन-जागरूकता अभियान, दिलाई स्वच्छता की शपथ

    ‘विकसित भारत-2047’ की थीम पर सजी रंगोली, बच्चों ने दिखाई रचनात्मक प्रतिभा

    ‘विकसित भारत-2047’ की थीम पर सजी रंगोली, बच्चों ने दिखाई रचनात्मक प्रतिभा