स्वर्गीय सूबेदार सिंह स्मृति महिला महाविद्यालय में चला नशा मुक्ति अभियान

स्वयंसेविकाओं ने लिया संकल्प — “जन-जन का एक ही नारा, नशा मुक्त हो प्रदेश हमारा”

रिपोर्ट : विरेंद्र प्रताप उपाध्याय

चौबेपुर (वाराणसी)। स्वर्गीय सूबेदार सिंह स्मृति महिला महाविद्यालय, कटेसर कला में राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) के तत्वावधान में नशा मुक्ति अभियान कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में छात्राओं एवं स्वयंसेविकाओं ने समाज को नशामुक्त बनाने का संकल्प लेते हुए जन-जागरूकता का संदेश दिया।

कार्यक्रम की शुरुआत स्वयंसेविकाओं द्वारा सामूहिक शपथ ग्रहण से हुई, जिसमें सभी ने मिलकर देश और समाज को नशामुक्त बनाने के लिए सक्रिय भूमिका निभाने का संकल्प लिया। इसके बाद राजनीति विज्ञान के प्रवक्ता बाबूलाल ने उपस्थित छात्राओं को सरकार द्वारा संचालित नशा मुक्ति अभियान के महत्व के बारे में विस्तार से जानकारी दी।

उन्होंने कहा कि नशा न केवल व्यक्ति के स्वास्थ्य को प्रभावित करता है, बल्कि परिवार और समाज के लिए भी गंभीर समस्या बन जाता है। उन्होंने युवाओं से नशे से दूर रहने एवं दूसरों को भी इसके प्रति जागरूक करने की अपील की।

महाविद्यालय के निदेशक डॉ. स्वतंत्र कुमार सिंह एवं प्राचार्या डॉ. पुष्पा सिंह के निर्देशन में कार्यक्रम अधिकारियों द्वारा सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के माध्यम से भी नशा मुक्ति संबंधी जन-जागरूकता संदेश प्रसारित किए गए।

इस दौरान स्वयंसेविकाओं ने “जन-जन का एक ही नारा, नशा मुक्त हो प्रदेश हमारा” जैसे प्रभावशाली स्लोगन के माध्यम से लोगों को जागरूक किया। छात्राओं ने नशा मुक्ति शपथ एवं जागरूकता गतिविधियों के जरिए समाज को सकारात्मक संदेश देने का प्रयास किया।

कार्यक्रम में महाविद्यालय के सभी अध्यापकगण एवं स्वयंसेविकाओं की सक्रिय एवं महत्वपूर्ण सहभागिता रही।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    कादीपुर स्टेशन के पीछे अवैध शराब निर्माण के ठिकानों पर संयुक्त छापा

    आरपीएफ, जीआरपी, चौबेपुर पुलिस और आबकारी विभाग की टीम ने की कार्रवाई; कई भट्ठियां व शराब बनाने का सामान मिला, मौके पर किया गया नष्ट     रिपोर्ट : विरेंद्र…

    नवाचार की मिसाल बनीं कविता तिवारी, एडुलीडर्स शिक्षक सम्मान से सम्मानित

    वाराणसी की सर्वश्रेष्ठ नवाचारी शिक्षिका के रूप में मथुरा में मिला सम्मान, शिक्षण में नए प्रयोग और विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के प्रयासों की हुई सराहना     रिपोर्ट विरेंद्र…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    मुख्यमंत्री योगी ने ग्लोबल ओवरसीज के स्टॉल का किया अवलोकन

    मुख्यमंत्री योगी ने ग्लोबल ओवरसीज के स्टॉल का किया अवलोकन

    कादीपुर स्टेशन के पीछे अवैध शराब निर्माण के ठिकानों पर संयुक्त छापा

    कादीपुर स्टेशन के पीछे अवैध शराब निर्माण के ठिकानों पर संयुक्त छापा

    नवाचार की मिसाल बनीं कविता तिवारी, एडुलीडर्स शिक्षक सम्मान से सम्मानित

    नवाचार की मिसाल बनीं कविता तिवारी, एडुलीडर्स शिक्षक सम्मान से सम्मानित

    स्नातक एमएलसी चुनाव में भाजपा प्रत्याशी केदारनाथ सिंह ने भरा नामांकन

    स्नातक एमएलसी चुनाव में भाजपा प्रत्याशी केदारनाथ सिंह ने भरा नामांकन

    पूर्वांचल की बेटियां कबड्डी में दिखाएंगी दम, बिलासपुर रवाना हुई विश्वविद्यालय की टीम

    पूर्वांचल की बेटियां कबड्डी में दिखाएंगी दम, बिलासपुर रवाना हुई विश्वविद्यालय की टीम

    प्रमोद तिवारी की ऐतिहासिक सियासी पारी, रामपुर खास में नौ बार विधायक बनने का रिकॉर्ड

    प्रमोद तिवारी की ऐतिहासिक सियासी पारी, रामपुर खास में नौ बार विधायक बनने का रिकॉर्ड