जनचेतना रैली निकाल बच्चों ने दूषित परंपरा के खिलाफ उठाई आवाज

मार्कंडेय महादेव धाम में प्लास्टिक व कुल्हड़ अरघे में न छोड़ने की श्रद्धालुओं से अपील

(रिपोर्ट विरेंद्र प्रताप उपाध्याय)

चौबेपुर (वाराणसी)। गंगा-गोमती संगम तट पर स्थित प्रसिद्ध मार्कंडेय महादेव धाम में गर्भगृह एवं अरघे में मिट्टी और प्लास्टिक के जलपात्र छोड़ने की बढ़ती प्रवृत्ति के खिलाफ बच्चों ने जनचेतना रैली निकालकर लोगों को जागरूक किया।

भंदहा कला गांव से शुरू हुई यह रैली कैथी गांव होते हुए मार्कंडेय महादेव मंदिर परिसर तक पहुंची। रैली के दौरान बच्चों ने श्रद्धालुओं से अपील की कि जलाभिषेक के बाद मिट्टी अथवा प्लास्टिक के पात्रों को अरघे या गर्भगृह में न छोड़ें, बल्कि उन्हें बाहर निर्धारित सुरक्षित स्थान पर रखें।

रैली का संयोजन कर रहे अमित कुमार ने बताया कि यह शायद एकमात्र ऐसा देवालय है, जहां श्रद्धालु जलाभिषेक के बाद जलपात्रों को सीधे अरघे में डाल देते हैं। उन्होंने इसे अत्यंत दूषित परंपरा बताते हुए कहा कि इससे मंदिर की पवित्रता प्रभावित होती है और समाज में गलत संदेश जाता है।

छात्रा सेजल यादव ने भी लोगों से अपील करते हुए कहा कि जब श्रद्धालु धातु के पात्रों से जलाभिषेक करने के बाद उन्हें वापस साथ ले जाते हैं, तो मिट्टी और प्लास्टिक के पात्रों को मंदिर परिसर में छोड़ना उचित नहीं है।

बच्चों ने रैली के माध्यम से स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण और धार्मिक स्थलों की गरिमा बनाए रखने का संदेश दिया।

जनचेतना अभियान के आयोजन में अवनीश, सौरभ चन्द्र, अमृता, सनी एवं अमित कुमार की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    कादीपुर स्टेशन के पीछे अवैध शराब निर्माण के ठिकानों पर संयुक्त छापा

    आरपीएफ, जीआरपी, चौबेपुर पुलिस और आबकारी विभाग की टीम ने की कार्रवाई; कई भट्ठियां व शराब बनाने का सामान मिला, मौके पर किया गया नष्ट     रिपोर्ट : विरेंद्र…

    नवाचार की मिसाल बनीं कविता तिवारी, एडुलीडर्स शिक्षक सम्मान से सम्मानित

    वाराणसी की सर्वश्रेष्ठ नवाचारी शिक्षिका के रूप में मथुरा में मिला सम्मान, शिक्षण में नए प्रयोग और विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के प्रयासों की हुई सराहना     रिपोर्ट विरेंद्र…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    मुख्यमंत्री योगी ने ग्लोबल ओवरसीज के स्टॉल का किया अवलोकन

    मुख्यमंत्री योगी ने ग्लोबल ओवरसीज के स्टॉल का किया अवलोकन

    कादीपुर स्टेशन के पीछे अवैध शराब निर्माण के ठिकानों पर संयुक्त छापा

    कादीपुर स्टेशन के पीछे अवैध शराब निर्माण के ठिकानों पर संयुक्त छापा

    नवाचार की मिसाल बनीं कविता तिवारी, एडुलीडर्स शिक्षक सम्मान से सम्मानित

    नवाचार की मिसाल बनीं कविता तिवारी, एडुलीडर्स शिक्षक सम्मान से सम्मानित

    स्नातक एमएलसी चुनाव में भाजपा प्रत्याशी केदारनाथ सिंह ने भरा नामांकन

    स्नातक एमएलसी चुनाव में भाजपा प्रत्याशी केदारनाथ सिंह ने भरा नामांकन

    पूर्वांचल की बेटियां कबड्डी में दिखाएंगी दम, बिलासपुर रवाना हुई विश्वविद्यालय की टीम

    पूर्वांचल की बेटियां कबड्डी में दिखाएंगी दम, बिलासपुर रवाना हुई विश्वविद्यालय की टीम

    प्रमोद तिवारी की ऐतिहासिक सियासी पारी, रामपुर खास में नौ बार विधायक बनने का रिकॉर्ड

    प्रमोद तिवारी की ऐतिहासिक सियासी पारी, रामपुर खास में नौ बार विधायक बनने का रिकॉर्ड