25 मई से 10 जून तक होगा नि:शुल्क राशन वितरण

अंत्योदय कार्डधारकों को 35 किलो एवं पात्र गृहस्थी कार्डधारकों को प्रति यूनिट मिलेगा 5 किलो खाद्यान्न

रिपोर्ट : विरेंद्र प्रताप उपाध्याय

वाराणसी। राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम के अंतर्गत जून माह के लिए आवंटित खाद्यान्न का नि:शुल्क वितरण 25 मई से 10 जून तक किया जाएगा। जिलापूर्ति अधिकारी कृष्ण वल्लभ सिंह ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर इसकी जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि शासन के निर्देशानुसार जनपद के सभी पात्र राशन कार्डधारकों को निर्धारित तिथि के भीतर खाद्यान्न उपलब्ध कराया जाएगा। अंत्योदय राशन कार्डधारकों को प्रति कार्ड कुल 35 किलो खाद्यान्न मिलेगा, जिसमें 10 किलो गेहूं तथा 25 किलो चावल शामिल रहेगा।

वहीं पात्र गृहस्थी कार्डधारकों को प्रति यूनिट पांच किलो राशन वितरित किया जाएगा। इसमें एक किलो गेहूं एवं चार किलो चावल निर्धारित किया गया है।

जिलापूर्ति अधिकारी ने बताया कि राशन वितरण प्रतिदिन सुबह छह बजे से रात नौ बजे तक उचित दर की दुकानों पर किया जाएगा। सभी कार्डधारकों से अपील की गई है कि वे निर्धारित अवधि के भीतर अपने कोटे की दुकान से खाद्यान्न अवश्य प्राप्त कर लें।

उन्होंने बताया कि जिन लाभार्थियों का आधार प्रमाणीकरण किसी कारणवश नहीं हो पा रहा है, उन्हें मोबाइल ओटीपी सत्यापन की सुविधा के माध्यम से भी खाद्यान्न उपलब्ध कराया जाएगा। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि वितरण की अंतिम तिथि 10 जून निर्धारित की गई है।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    कादीपुर स्टेशन के पीछे अवैध शराब निर्माण के ठिकानों पर संयुक्त छापा

    आरपीएफ, जीआरपी, चौबेपुर पुलिस और आबकारी विभाग की टीम ने की कार्रवाई; कई भट्ठियां व शराब बनाने का सामान मिला, मौके पर किया गया नष्ट     रिपोर्ट : विरेंद्र…

    नवाचार की मिसाल बनीं कविता तिवारी, एडुलीडर्स शिक्षक सम्मान से सम्मानित

    वाराणसी की सर्वश्रेष्ठ नवाचारी शिक्षिका के रूप में मथुरा में मिला सम्मान, शिक्षण में नए प्रयोग और विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के प्रयासों की हुई सराहना     रिपोर्ट विरेंद्र…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    मुख्यमंत्री योगी ने ग्लोबल ओवरसीज के स्टॉल का किया अवलोकन

    मुख्यमंत्री योगी ने ग्लोबल ओवरसीज के स्टॉल का किया अवलोकन

    कादीपुर स्टेशन के पीछे अवैध शराब निर्माण के ठिकानों पर संयुक्त छापा

    कादीपुर स्टेशन के पीछे अवैध शराब निर्माण के ठिकानों पर संयुक्त छापा

    नवाचार की मिसाल बनीं कविता तिवारी, एडुलीडर्स शिक्षक सम्मान से सम्मानित

    नवाचार की मिसाल बनीं कविता तिवारी, एडुलीडर्स शिक्षक सम्मान से सम्मानित

    स्नातक एमएलसी चुनाव में भाजपा प्रत्याशी केदारनाथ सिंह ने भरा नामांकन

    स्नातक एमएलसी चुनाव में भाजपा प्रत्याशी केदारनाथ सिंह ने भरा नामांकन

    पूर्वांचल की बेटियां कबड्डी में दिखाएंगी दम, बिलासपुर रवाना हुई विश्वविद्यालय की टीम

    पूर्वांचल की बेटियां कबड्डी में दिखाएंगी दम, बिलासपुर रवाना हुई विश्वविद्यालय की टीम

    प्रमोद तिवारी की ऐतिहासिक सियासी पारी, रामपुर खास में नौ बार विधायक बनने का रिकॉर्ड

    प्रमोद तिवारी की ऐतिहासिक सियासी पारी, रामपुर खास में नौ बार विधायक बनने का रिकॉर्ड