लपरी में बनेगा आधुनिक उत्सव भवन, राज्यमंत्री गिरीश चंद्र यादव ने किया शिलान्यास

1.41 करोड़ की लागत से तैयार होगा बारात घर, ग्रामीणों को कम खर्च में मिलेंगी बेहतर सुविधाएं

रिपोर्ट : अभिषेक उपाध्याय

जौनपुर। सदर विधानसभा क्षेत्र के ग्रामसभा लपरी स्थित कोइरीडीहा चौराहा के समीप पंचायत राज योजना के अंतर्गत बनने वाले अत्याधुनिक उत्सव भवन (बारात घर) का भूमि पूजन एवं शिलान्यास उत्तर प्रदेश सरकार के खेल एवं युवा कल्याण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) गिरीश चंद्र यादव ने विधिवत पूजा-अर्चना के साथ किया।

पंचायती राज विभाग द्वारा निर्मित होने वाले इस उत्सव भवन पर लगभग 1.41 करोड़ रुपये की लागत आएगी। कार्यक्रम के दौरान ग्राम प्रधान संतोष सिंह एवं डीपीआरओ नवीन सिंह ने राज्यमंत्री का पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया। इसके बाद वैदिक मंत्रोच्चार के बीच भूमि पूजन कर भवन निर्माण कार्य का शुभारंभ कराया गया।

राज्यमंत्री गिरीश चंद्र यादव ने कहा कि उत्सव भवन के निर्माण से क्षेत्र के लोगों को शादी-विवाह एवं अन्य सामाजिक आयोजनों के लिए बेहतर स्थान उपलब्ध होगा। उन्होंने बताया कि न्यूनतम शुल्क पर ग्रामीण इस बारात घर का उपयोग कर सकेंगे, जिससे अनावश्यक खर्चों में कमी आएगी।

उन्होंने कहा कि भवन में सभी आवश्यक सुविधाओं की व्यवस्था की जाएगी, जिसमें बिजली, पानी एवं जनरेटर जैसी व्यवस्थाएं भी शामिल रहेंगी। इससे आसपास के गांवों के लोगों को बड़े आयोजनों के लिए भटकना नहीं पड़ेगा।

कार्यक्रम का संचालन भाजपा जिला महामंत्री अजय सिंह ने किया। इस अवसर पर प्रेम यादव, राजेश यादव, सुजीत मौर्य, आशीष गुप्ता, मनीष श्रीवास्तव, डब्लू यादव, राजनाथ सिंह, विनय यादव सहित बड़ी संख्या में क्षेत्रीय नागरिक एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    कादीपुर स्टेशन के पीछे अवैध शराब निर्माण के ठिकानों पर संयुक्त छापा

    आरपीएफ, जीआरपी, चौबेपुर पुलिस और आबकारी विभाग की टीम ने की कार्रवाई; कई भट्ठियां व शराब बनाने का सामान मिला, मौके पर किया गया नष्ट     रिपोर्ट : विरेंद्र…

    नवाचार की मिसाल बनीं कविता तिवारी, एडुलीडर्स शिक्षक सम्मान से सम्मानित

    वाराणसी की सर्वश्रेष्ठ नवाचारी शिक्षिका के रूप में मथुरा में मिला सम्मान, शिक्षण में नए प्रयोग और विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के प्रयासों की हुई सराहना     रिपोर्ट विरेंद्र…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    मुख्यमंत्री योगी ने ग्लोबल ओवरसीज के स्टॉल का किया अवलोकन

    मुख्यमंत्री योगी ने ग्लोबल ओवरसीज के स्टॉल का किया अवलोकन

    कादीपुर स्टेशन के पीछे अवैध शराब निर्माण के ठिकानों पर संयुक्त छापा

    कादीपुर स्टेशन के पीछे अवैध शराब निर्माण के ठिकानों पर संयुक्त छापा

    नवाचार की मिसाल बनीं कविता तिवारी, एडुलीडर्स शिक्षक सम्मान से सम्मानित

    नवाचार की मिसाल बनीं कविता तिवारी, एडुलीडर्स शिक्षक सम्मान से सम्मानित

    स्नातक एमएलसी चुनाव में भाजपा प्रत्याशी केदारनाथ सिंह ने भरा नामांकन

    स्नातक एमएलसी चुनाव में भाजपा प्रत्याशी केदारनाथ सिंह ने भरा नामांकन

    पूर्वांचल की बेटियां कबड्डी में दिखाएंगी दम, बिलासपुर रवाना हुई विश्वविद्यालय की टीम

    पूर्वांचल की बेटियां कबड्डी में दिखाएंगी दम, बिलासपुर रवाना हुई विश्वविद्यालय की टीम

    प्रमोद तिवारी की ऐतिहासिक सियासी पारी, रामपुर खास में नौ बार विधायक बनने का रिकॉर्ड

    प्रमोद तिवारी की ऐतिहासिक सियासी पारी, रामपुर खास में नौ बार विधायक बनने का रिकॉर्ड