नवाचार की मिसाल बनीं कविता तिवारी, एडुलीडर्स शिक्षक सम्मान से सम्मानित

वाराणसी की सर्वश्रेष्ठ नवाचारी शिक्षिका के रूप में मथुरा में मिला सम्मान, शिक्षण में नए प्रयोग और विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के प्रयासों की हुई सराहना

रिपोर्ट विरेंद्र प्रताप उपाध्याय

चौबेपुर। वाराणसी जनपद के चौबेपुर क्षेत्र स्थित प्राथमिक विद्यालय गौराऊपरवार की शिक्षिका कविता तिवारी को शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय नवाचार और विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए एडुलीडर्स शिक्षक सम्मान से सम्मानित किया गया। मथुरा जनपद में आयोजित सम्मान समारोह में उन्हें वाराणसी जनपद की सर्वश्रेष्ठ नवाचारी शिक्षिका के रूप में यह सम्मान प्रदान किया गया।

कविता तिवारी द्वारा शिक्षण को अधिक प्रभावी एवं रुचिकर बनाने के लिए किए जा रहे अभिनव प्रयोगों तथा विद्यार्थियों के शैक्षिक एवं समग्र विकास के लिए किए गए प्रयासों की समारोह में सराहना की गई। सम्मान की जानकारी मिलते ही चौबेपुर क्षेत्र में हर्ष का माहौल रहा। खंड शिक्षा अधिकारी नागेंद्र सरोज सहित क्षेत्र के शिक्षकों, शिक्षा जगत से जुड़े लोगों और गणमान्य नागरिकों ने कविता तिवारी को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

मार्कण्डेय ग्रुप के संरक्षक अरुण तिवारी तथा पूर्व जिला जज अजीत तिवारी ने भी उन्हें सम्मान मिलने पर शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले शिक्षकों को मिलने वाले ऐसे सम्मान न केवल उनका उत्साह बढ़ाते हैं, बल्कि अन्य शिक्षकों को भी नवाचार अपनाने और विद्यार्थियों के बेहतर भविष्य के लिए नए प्रयोग करने की प्रेरणा देते हैं।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    कादीपुर स्टेशन के पीछे अवैध शराब निर्माण के ठिकानों पर संयुक्त छापा

    आरपीएफ, जीआरपी, चौबेपुर पुलिस और आबकारी विभाग की टीम ने की कार्रवाई; कई भट्ठियां व शराब बनाने का सामान मिला, मौके पर किया गया नष्ट     रिपोर्ट : विरेंद्र…

    स्नातक एमएलसी चुनाव में भाजपा प्रत्याशी केदारनाथ सिंह ने भरा नामांकन

    नामांकन के दौरान प्रभारी मंत्री सुरेश खन्ना समेत जुटे भाजपा नेता और कार्यकर्ता, जीत के लिए चुनावी अभियान तेज करने का आह्वान     रिपोर्ट विवेक राय  वाराणसी। स्नातक विधान…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    कादीपुर स्टेशन के पीछे अवैध शराब निर्माण के ठिकानों पर संयुक्त छापा

    कादीपुर स्टेशन के पीछे अवैध शराब निर्माण के ठिकानों पर संयुक्त छापा

    नवाचार की मिसाल बनीं कविता तिवारी, एडुलीडर्स शिक्षक सम्मान से सम्मानित

    नवाचार की मिसाल बनीं कविता तिवारी, एडुलीडर्स शिक्षक सम्मान से सम्मानित

    स्नातक एमएलसी चुनाव में भाजपा प्रत्याशी केदारनाथ सिंह ने भरा नामांकन

    स्नातक एमएलसी चुनाव में भाजपा प्रत्याशी केदारनाथ सिंह ने भरा नामांकन

    पूर्वांचल की बेटियां कबड्डी में दिखाएंगी दम, बिलासपुर रवाना हुई विश्वविद्यालय की टीम

    पूर्वांचल की बेटियां कबड्डी में दिखाएंगी दम, बिलासपुर रवाना हुई विश्वविद्यालय की टीम

    प्रमोद तिवारी की ऐतिहासिक सियासी पारी, रामपुर खास में नौ बार विधायक बनने का रिकॉर्ड

    प्रमोद तिवारी की ऐतिहासिक सियासी पारी, रामपुर खास में नौ बार विधायक बनने का रिकॉर्ड

    राज्यसभा प्रत्याशी बनाए जाने पर विद्यासागर सोनकर को बधाई

    राज्यसभा प्रत्याशी बनाए जाने पर विद्यासागर सोनकर को बधाई