नामांकन के दौरान प्रभारी मंत्री सुरेश खन्ना समेत जुटे भाजपा नेता और कार्यकर्ता, जीत के लिए चुनावी अभियान तेज करने का आह्वान
रिपोर्ट विवेक राय
वाराणसी। स्नातक विधान परिषद निर्वाचन के लिए भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी केदारनाथ सिंह ने सोमवार को अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। नामांकन के दौरान उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री एवं वाराणसी प्रभारी सुरेश खन्ना सहित भाजपा के वरिष्ठ पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।
नामांकन के दौरान पार्टी कार्यकर्ताओं ने प्रत्याशी के समर्थन में उत्साह का प्रदर्शन किया। भाजपा नेताओं ने कार्यकर्ताओं से चुनावी अभियान को गति देने और पूरी मजबूती के साथ जुटने का आह्वान किया। इस अवसर पर संगठन के विभिन्न पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं कार्यकर्ताओं की मौजूदगी रही।




