कादीपुर स्टेशन के पीछे अवैध शराब निर्माण के ठिकानों पर संयुक्त छापा

आरपीएफ, जीआरपी, चौबेपुर पुलिस और आबकारी विभाग की टीम ने की कार्रवाई; कई भट्ठियां व शराब बनाने का सामान मिला, मौके पर किया गया नष्ट

रिपोर्ट : विरेंद्र प्रताप उपाध्याय

चौबेपुर (वाराणसी)। कादीपुर रेलवे स्टेशन के पीछे स्थित बस्ती में सोमवार को अवैध शराब निर्माण के खिलाफ आरपीएफ, जीआरपी, चौबेपुर पुलिस और आबकारी विभाग की संयुक्त टीम ने अभियान चलाकर कई ठिकानों पर छापेमारी की। यह कार्रवाई एनईआर के वरिष्ठ मंडल सुरक्षा आयुक्त पंकज चुघ के निर्देश तथा सहायक सुरक्षा आयुक्त नागेंद्र महादेव यादव के मार्गदर्शन में आरपीएफ पोस्ट वाराणसी सिटी की इंस्पेक्टर भुवनेश्वरी उपाध्याय के नेतृत्व में की गई। टीम के मौके पर पहुंचते ही वहां मौजूद कुछ महिला-पुरुष इधर-उधर भागकर फरार हो गए।

इसके बाद संयुक्त टीम ने बस्ती में अवैध शराब निर्माण से जुड़े संभावित स्थानों की गहन तलाशी ली। जांच के दौरान कई स्थानों पर शराब बनाने के लिए इस्तेमाल की जा रही भट्ठियां, बड़े बर्तन, ड्रम, कनस्तर, पाइप और अन्य उपकरण बरामद हुए। कुछ जगह जमीन के भीतर गड्ढे बनाकर सामान छिपाने की व्यवस्था भी मिली। टीम ने मौके पर मिली अवैध शराब निर्माण की भट्ठियों को नष्ट कर दिया तथा संबंधित उपकरणों को हटाया। बरामद सामग्री का विभागीय स्तर पर आकलन किया जा रहा है।

कार्रवाई में आबकारी निरीक्षक राजेश कुमार यादव, जीआरपी के एसआई जितेंद्र कुमार सिंह सहित पुलिसकर्मी तथा चौबेपुर पुलिस की ओर से एसआई पूजा गुप्ता, एसआई घनश्याम निषाद, एसआई चंद्रमोहन, एसआई शिव प्रकाश वर्मा, हेड कांस्टेबल अखिलेश सरोज, कांस्टेबल खुशबू नायक और कांस्टेबल शशि सरोज शामिल रहे। अधिकारियों के अनुसार कार्रवाई का उद्देश्य रेलवे स्टेशन और आसपास के क्षेत्र में अवैध गतिविधियों पर प्रभावी अंकुश लगाना तथा अवैध शराब निर्माण से जुड़े ठिकानों को समाप्त करना है।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    नवाचार की मिसाल बनीं कविता तिवारी, एडुलीडर्स शिक्षक सम्मान से सम्मानित

    वाराणसी की सर्वश्रेष्ठ नवाचारी शिक्षिका के रूप में मथुरा में मिला सम्मान, शिक्षण में नए प्रयोग और विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के प्रयासों की हुई सराहना     रिपोर्ट विरेंद्र…

    स्नातक एमएलसी चुनाव में भाजपा प्रत्याशी केदारनाथ सिंह ने भरा नामांकन

    नामांकन के दौरान प्रभारी मंत्री सुरेश खन्ना समेत जुटे भाजपा नेता और कार्यकर्ता, जीत के लिए चुनावी अभियान तेज करने का आह्वान     रिपोर्ट विवेक राय  वाराणसी। स्नातक विधान…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    मुख्यमंत्री योगी ने ग्लोबल ओवरसीज के स्टॉल का किया अवलोकन

    मुख्यमंत्री योगी ने ग्लोबल ओवरसीज के स्टॉल का किया अवलोकन

    कादीपुर स्टेशन के पीछे अवैध शराब निर्माण के ठिकानों पर संयुक्त छापा

    कादीपुर स्टेशन के पीछे अवैध शराब निर्माण के ठिकानों पर संयुक्त छापा

    नवाचार की मिसाल बनीं कविता तिवारी, एडुलीडर्स शिक्षक सम्मान से सम्मानित

    नवाचार की मिसाल बनीं कविता तिवारी, एडुलीडर्स शिक्षक सम्मान से सम्मानित

    स्नातक एमएलसी चुनाव में भाजपा प्रत्याशी केदारनाथ सिंह ने भरा नामांकन

    स्नातक एमएलसी चुनाव में भाजपा प्रत्याशी केदारनाथ सिंह ने भरा नामांकन

    पूर्वांचल की बेटियां कबड्डी में दिखाएंगी दम, बिलासपुर रवाना हुई विश्वविद्यालय की टीम

    पूर्वांचल की बेटियां कबड्डी में दिखाएंगी दम, बिलासपुर रवाना हुई विश्वविद्यालय की टीम

    प्रमोद तिवारी की ऐतिहासिक सियासी पारी, रामपुर खास में नौ बार विधायक बनने का रिकॉर्ड

    प्रमोद तिवारी की ऐतिहासिक सियासी पारी, रामपुर खास में नौ बार विधायक बनने का रिकॉर्ड