बकराईद को लेकर चौबेपुर थाने में पीस कमेटी की बैठक सम्पन्न

त्योहार को सौहार्दपूर्ण ढंग से मनाने एवं साफ-सफाई बनाए रखने की अपील

 

(रिपोर्ट विरेंद्र प्रताप उपाध्याय)

चौबेपुर (वाराणसी)। आगामी बकराईद (ईद-उल-अजहा) पर्व को शांतिपूर्ण एवं भाईचारे के माहौल में संपन्न कराने को लेकर रविवार शाम स्थानीय थाना परिसर में मुस्लिम समुदाय के लोगों के साथ पीस कमेटी की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता थाना प्रशासन द्वारा की गई, जिसमें क्षेत्र के गणमान्य नागरिक एवं मुस्लिम समाज के लोग उपस्थित रहे।

बैठक के दौरान उपस्थित लोगों ने क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं से पुलिस प्रशासन को अवगत कराया। वहीं प्रशासन की ओर से सभी लोगों से त्योहार के दौरान विशेष साफ-सफाई बनाए रखने की अपील की गई। अधिकारियों ने कहा कि कुर्बानी के बाद बचे अवशेषों को खुले में न छोड़ें, बल्कि उन्हें गड्ढों में दबाकर अथवा ढककर रखें, ताकि स्वच्छता बनी रहे और किसी प्रकार की असुविधा न हो।

इसके साथ ही शासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों के अनुरूप ही जानवरों की कुर्बानी करने की सलाह दी गई। अधिकारियों ने कहा कि बकराईद आपसी भाईचारे और सौहार्द का पर्व है, इसलिए सभी लोग इसे शांतिपूर्ण वातावरण में मनाएं और कानून-व्यवस्था बनाए रखने में प्रशासन का सहयोग करें।

बैठक में थाना के उपनिरीक्षक एवं पुलिस स्टाफ के अलावा ग्राम प्रधान राघवेंद्र जायसवाल उर्फ गोलू, अजय जायसवाल, संजय कुमार, मोहम्मद सलीम (नरपतपुर), आफताब अहमद (डुबकियां), पूर्व ग्राम प्रधान मकबूल आलम (कौवापुर), राशिद, निजामुद्दीन, समीउल्लाह, शेख मोहम्मद, जाकिर मोहम्मद, परवेज, मैनुद्दीन, फखरुद्दीन सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    गुमशुदा राखी की तलाश तेज, चोलापुर पुलिस ने शुरू की खोजबीन

    अग्रसेन पीजी कॉलेज जाने के लिए घर से निकली थी 20 वर्षीय युवती, परिजनों ने थाने में दी तहरीर     रिपोर्ट: विवेक राय SHREE 7NEWS, वाराणसी। धरसौना, थाना चोलापुर…

    तिरंगा यात्रा में गूंजी पुरानी पेंशन बहाली की मांग

    NPS और UPS के विरोध में शिक्षकों-कर्मचारियों ने उठाई आवाज, OPS बहाल करने की मांग     रिपोर्ट: विवेक राय वाराणसी। अटेवा पेंशन बचाओ मंच, उत्तर प्रदेश के आह्वान पर…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    फिल्म ‘बेकसूर मुजरिम’ का भव्य शुभ मुहूर्त, अनिल कुमार सिंह ने फीता काटकर किया शुभारंभ

    फिल्म ‘बेकसूर मुजरिम’ का भव्य शुभ मुहूर्त, अनिल कुमार सिंह ने फीता काटकर किया शुभारंभ

    परथेनियम हटाने को लेकर विद्यार्थियों ने निकाली जागरूकता रैली

    परथेनियम हटाने को लेकर विद्यार्थियों ने निकाली जागरूकता रैली

    गुमशुदा राखी की तलाश तेज, चोलापुर पुलिस ने शुरू की खोजबीन

    गुमशुदा राखी की तलाश तेज, चोलापुर पुलिस ने शुरू की खोजबीन

    तिरंगा यात्रा में गूंजी पुरानी पेंशन बहाली की मांग

    तिरंगा यात्रा में गूंजी पुरानी पेंशन बहाली की मांग

    महिला भूमिहार समाज का द्वितीय स्थापना दिवस समारोह भव्यता से संपन्न

    महिला भूमिहार समाज का द्वितीय स्थापना दिवस समारोह भव्यता से संपन्न

    महिला सशक्तिकरण से मजबूत होगा राष्ट्र, स्वरोजगार अपनाकर बनें आत्मनिर्भर : के.एन. पांडेय

    महिला सशक्तिकरण से मजबूत होगा राष्ट्र, स्वरोजगार अपनाकर बनें आत्मनिर्भर : के.एन. पांडेय