रोहित राजभर प्रकरण का सिंधोरा पुलिस ने किया खुलासा

सड़क हादसे में हुई थी युवक की मौत, दो आरोपी गिरफ्तार, घटना में प्रयुक्त बाइक बरामद

 

(रिपोर्ट विवेक राय)

सिंधोरा (वाराणसी)। थाना सिंधोरा क्षेत्र के बसंतपुर (चकदुल्ला) गांव के पास सड़क किनारे मिले रोहित राजभर के शव मामले का पुलिस ने सफल खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने घटना में प्रयुक्त स्प्लेंडर मोटरसाइकिल भी बरामद कर ली है।

जानकारी के अनुसार, रुस्तमपुर निवासी रोहित राजभर का शव सड़क किनारे बरामद हुआ था। शव के पास उसकी बुलेट मोटरसाइकिल भी पड़ी मिली थी। घटना के बाद परिजनों ने हत्या की आशंका जताते हुए थाना सिंधोरा में तहरीर दी थी, जिसके आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की थी। मामले की गंभीरता को देखते हुए मृतक का पोस्टमार्टम डॉक्टरों के पैनल द्वारा वीडियोग्राफी के साथ कराया गया।

प्रकरण को संज्ञान में लेते हुए पुलिस उपायुक्त गोमती जोन श्रीमती नीतू कादयान एवं वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में थाना प्रभारी सिंधोरा के नेतृत्व में विशेष पुलिस टीम गठित की गई। टीम ने सीसीटीवी फुटेज, तकनीकी साक्ष्यों तथा स्थानीय लोगों से पूछताछ के आधार पर मामले की जांच आगे बढ़ाई।

जांच के दौरान पुलिस ने धर्मेंद्र राजभर निवासी जगदीशराजभर, थाना चोलापुर एवं रामाशीष राजभर निवासी जगदीशपुर, थाना चोलापुर को गिरफ्तार किया। पूछताछ में दोनों आरोपियों ने बताया कि वे एक रिश्तेदार की शादी में सरायबेना गांव आए थे। देर रात सामान लेने सिंधोरा बाजार गए, लेकिन दुकानें बंद मिलने के बाद वापस लौट रहे थे। इसी दौरान बसंतपुर चकदुल्ला के पास उनकी बाइक की सामने से आ रही रोहित राजभर की बाइक से टक्कर हो गई।

आरोपियों के अनुसार दुर्घटना में दोनों वाहन सड़क पर गिर गए। वे स्वयं उठ गए, लेकिन रोहित गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर पड़े रहे। घटना से घबराकर दोनों बिना किसी को सूचना दिए मौके से फरार हो गए थे।

पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर आवश्यक विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है। गिरफ्तारी करने वाली टीम में थाना प्रभारी ज्ञानेंद्र कुमार त्रिपाठी, उपनिरीक्षक रोहित कुमार, अंकित सिंह, हेड कांस्टेबल शिव शंकर चौहान, राकेश सरोज, कांस्टेबल धर्मेंद्र रजक एवं संजय राज शामिल रहे।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    गुमशुदा राखी की तलाश तेज, चोलापुर पुलिस ने शुरू की खोजबीन

    अग्रसेन पीजी कॉलेज जाने के लिए घर से निकली थी 20 वर्षीय युवती, परिजनों ने थाने में दी तहरीर     रिपोर्ट: विवेक राय SHREE 7NEWS, वाराणसी। धरसौना, थाना चोलापुर…

    तिरंगा यात्रा में गूंजी पुरानी पेंशन बहाली की मांग

    NPS और UPS के विरोध में शिक्षकों-कर्मचारियों ने उठाई आवाज, OPS बहाल करने की मांग     रिपोर्ट: विवेक राय वाराणसी। अटेवा पेंशन बचाओ मंच, उत्तर प्रदेश के आह्वान पर…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    फिल्म ‘बेकसूर मुजरिम’ का भव्य शुभ मुहूर्त, अनिल कुमार सिंह ने फीता काटकर किया शुभारंभ

    फिल्म ‘बेकसूर मुजरिम’ का भव्य शुभ मुहूर्त, अनिल कुमार सिंह ने फीता काटकर किया शुभारंभ

    परथेनियम हटाने को लेकर विद्यार्थियों ने निकाली जागरूकता रैली

    परथेनियम हटाने को लेकर विद्यार्थियों ने निकाली जागरूकता रैली

    गुमशुदा राखी की तलाश तेज, चोलापुर पुलिस ने शुरू की खोजबीन

    गुमशुदा राखी की तलाश तेज, चोलापुर पुलिस ने शुरू की खोजबीन

    तिरंगा यात्रा में गूंजी पुरानी पेंशन बहाली की मांग

    तिरंगा यात्रा में गूंजी पुरानी पेंशन बहाली की मांग

    महिला भूमिहार समाज का द्वितीय स्थापना दिवस समारोह भव्यता से संपन्न

    महिला भूमिहार समाज का द्वितीय स्थापना दिवस समारोह भव्यता से संपन्न

    महिला सशक्तिकरण से मजबूत होगा राष्ट्र, स्वरोजगार अपनाकर बनें आत्मनिर्भर : के.एन. पांडेय

    महिला सशक्तिकरण से मजबूत होगा राष्ट्र, स्वरोजगार अपनाकर बनें आत्मनिर्भर : के.एन. पांडेय