बकरीद की छुट्टी की तारीख बदली, अब 28 मई को रहेगा सार्वजनिक अवकाश

चांद दिखने के आधार पर शासन ने संशोधित किया आदेश, जिलाधिकारी सैमुअल पॉल एन ने दी जानकारी

(रिपोर्ट अभिषेक उपाध्याय)

जौनपुर। उत्तर प्रदेश शासन के निर्देशों के क्रम में जनपद जौनपुर में ईद-उल-अजहा (बकरीद) के सार्वजनिक अवकाश की तिथि में परिवर्तन किया गया है। अब जिले में बकरीद का सार्वजनिक अवकाश 27 मई 2026 (बुधवार) के स्थान पर 28 मई 2026 (गुरुवार) को रहेगा।

जिलाधिकारी सैमुअल पॉल एन ने जानकारी देते हुए बताया कि वर्ष 2026 के लिए पूर्व में जारी अधिसूचना के अनुसार बकरीद का अवकाश 27 मई को निर्धारित किया गया था, जो चंद्र दर्शन के आधार पर परिवर्तनीय था।

उन्होंने बताया कि प्रदेश में ईद-उल-अजहा (बकरीद) का त्योहार 28 मई 2026 को मनाया जाएगा। इसी के मद्देनजर शासन द्वारा पूर्व घोषित अवकाश की तिथि में संशोधन किया गया है।

जिलाधिकारी द्वारा जारी आदेश के अनुसार, 28 मई 2026 दिन गुरुवार को जनपद के सभी संबंधित सरकारी कार्यालयों, शिक्षण संस्थानों एवं अन्य अधीनस्थ संस्थाओं में सार्वजनिक अवकाश रहेगा।

प्रशासन ने संबंधित विभागों को संशोधित आदेश के अनुपालन हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश भी जारी कर दिए हैं।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    विधानसभा चुनाव से पहले बसपा का बड़ा दांव, मुंगरा बादशाहपुर से विनोद मिश्रा को बनाया प्रत्याशी, क्षेत्र की सियासत में बढ़ी हलचल

    समर्थकों ने बताया मजबूत दावेदार, सीट पर चुनावी मुकाबला दिलचस्प होने के आसार     रिपोर्ट: अभिषेक उपाध्याय जौनपुर। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले बहुजन समाज पार्टी (बसपा) ने अपना…

    यूजीसी मुद्दे पर सियासी दलों की चुप्पी पर उठे सवाल

    आंदोलनकारियों ने पूछा—अधिकार और समान अवसर की मांग पर राजनीतिक दल खुलकर सामने क्यों नहीं आ रहे?     रिपोर्ट: अभिषेक उपाध्याय जौनपुर। यूजीसी के मुद्दे को लेकर जारी विरोध-प्रदर्शन…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    यूनियन बैंक आरसेटी में 13 दिवसीय कृषि उद्यमिता प्रशिक्षण का समापन

    यूनियन बैंक आरसेटी में 13 दिवसीय कृषि उद्यमिता प्रशिक्षण का समापन

    श्रेया उपाध्याय हत्याकांड: पीड़ित परिवार से मिले रोहनिया विधायक

    श्रेया उपाध्याय हत्याकांड: पीड़ित परिवार से मिले रोहनिया विधायक

    सावन के अंतिम सोमवार से पहले मार्कंडेय महादेव धाम में उमड़ा आस्था का सैलाब

    सावन के अंतिम सोमवार से पहले मार्कंडेय महादेव धाम में उमड़ा आस्था का सैलाब

    औराई विधानसभा में 2027 का जनादेश किसके पक्ष में?

    औराई विधानसभा में 2027 का जनादेश किसके पक्ष में?

    विधानसभा चुनाव से पहले बसपा का बड़ा दांव, मुंगरा बादशाहपुर से विनोद मिश्रा को बनाया प्रत्याशी, क्षेत्र की सियासत में बढ़ी हलचल

    विधानसभा चुनाव से पहले बसपा का बड़ा दांव, मुंगरा बादशाहपुर से विनोद मिश्रा को बनाया प्रत्याशी, क्षेत्र की सियासत में बढ़ी हलचल

    दुर्गाकुंड वार्ड में जनकल्याणकारी योजनाओं का लगा लाभार्थी कैम्प

    दुर्गाकुंड वार्ड में जनकल्याणकारी योजनाओं का लगा लाभार्थी कैम्प