तालाब में डूबने से युवक की मौत, गांव में पसरा मातम

नहाने के दौरान हुआ हादसा, पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा

 

(रिपोर्ट अभिषेक उपाध्याय)

मड़ियाहूं। तहसील क्षेत्र के नेवढ़िया थाना अंतर्गत रसूलहा गांव में सोमवार को एक दर्दनाक हादसे में तालाब में नहाने गए व्यक्ति की डूबने से मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया, वहीं गांव में शोक का माहौल व्याप्त है।

जानकारी के अनुसार, वाराणसी जनपद के सिंधोरा गांव निवासी राजू बनवासी सोमवार को रसूलहा गांव स्थित भागवती कन्या विद्यालय के बगल में बने तालाब में नहाने गए थे। नहाने के दौरान उन्होंने तालाब में छलांग लगाई, लेकिन काफी देर तक बाहर नहीं निकले। आसपास मौजूद लोगों को संदेह हुआ तो उन्होंने तलाश शुरू की, लेकिन व्यक्ति दिखाई नहीं दिया।

घटना की सूचना तत्काल पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही नेवढ़िया थाना पुलिस मौके पर पहुंची और ग्रामीणों की मदद से तालाब में खोजबीन शुरू कराई। काफी प्रयास के बाद राजू बनवासी को तालाब से बाहर निकाला गया और तुरंत रामनगर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

बताया जा रहा है कि मृतक पिछले करीब 20 वर्षों से अपने ससुराल रसूलहा गांव में ही रह रहा था। उसके दो पुत्र हैं और दोनों की शादी हो चुकी है। हादसे के बाद परिवार के लोगों का रो-रोकर बुरा हाल है।

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रामनगर के अधीक्षक ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि अस्पताल लाए जाने तक व्यक्ति की मौत हो चुकी थी। वहीं नेवढ़िया थाना प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है तथा मामले में आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    पूर्वांचल की बेटियां कबड्डी में दिखाएंगी दम, बिलासपुर रवाना हुई विश्वविद्यालय की टीम

    पूर्वी क्षेत्र अंतर-विश्वविद्यालय महिला कबड्डी प्रतियोगिता में लेगी हिस्सा; कुलपति ने हरी झंडी दिखाकर बढ़ाया खिलाड़ियों का उत्साह     रिपोर्ट : अभिषेक उपाध्याय जौनपुर। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय…

    राज्यसभा प्रत्याशी बनाए जाने पर विद्यासागर सोनकर को बधाई

    जौनपुर के वरिष्ठ भाजपा नेता के नामांकन पर जिले में खुशी, कार्यकर्ताओं ने जताया विश्वास—संसदीय अनुभव से प्रदेश और जौनपुर के विकास को मिलेगी नई गति     रिपोर्ट अभिषेक…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    श्रीअन्न की खेती से बढ़ेगी किसानों की आमदनी, कम लागत में मिलेगा बेहतर लाभ : सुनील पटेल

    श्रीअन्न की खेती से बढ़ेगी किसानों की आमदनी, कम लागत में मिलेगा बेहतर लाभ : सुनील पटेल

    श्रीकृष्ण की बाल लीलाओं के वर्णन से भक्तिमय हुआ रामेश्वर का राधा-कृष्ण मंदिर

    श्रीकृष्ण की बाल लीलाओं के वर्णन से भक्तिमय हुआ रामेश्वर का राधा-कृष्ण मंदिर

    न्याय पंचायत बरेमा में काशी सांसद खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन

    न्याय पंचायत बरेमा में काशी सांसद खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन

    वाराणसी में राष्ट्रीय दिव्यांग क्रिकेट प्रतियोगिता की ‘सेवा संकल्प ट्रॉफी’ का अनावरण

    वाराणसी में राष्ट्रीय दिव्यांग क्रिकेट प्रतियोगिता की ‘सेवा संकल्प ट्रॉफी’ का अनावरण

    ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर अधिवक्ताओं का प्रदर्शन

    ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर अधिवक्ताओं का प्रदर्शन

    मुख्य चुनाव आयुक्त की बर्खास्तगी की मांग, राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा

    मुख्य चुनाव आयुक्त की बर्खास्तगी की मांग, राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा