कोतवाली पुलिस की बड़ी कार्रवाई, चोरी के मामले में दो आरोपी गिरफ्तार

चोरी का एप्पल लैपटॉप और कैमरा बेचकर मिले 920 रुपये बरामद

(रिपोर्ट: विवेक राय)

वाराणसी। कमिश्नरेट वाराणसी में चोरी एवं लूट की घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना कोतवाली पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने चोरी के मामले में दो अभियुक्तों को गिरफ्तार करते हुए उनके कब्जे से चोरी का एप्पल कंपनी का लैपटॉप तथा चोरी किए गए कैमरे की बिक्री से प्राप्त 920 रुपये नकद बरामद किए हैं।

पुलिस के अनुसार, थाना कोतवाली पर पंजीकृत मु0अ0सं0-144/2026 धारा-305 (ए) बीएनएस एवं बढ़ोत्तरी धारा-317(2), 331(4) बीएनएस से संबंधित दोनों अभियुक्तों को 27 मई 2026 को हरिश्चंद्र पार्क क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया।

गिरफ्तार अभियुक्तों ने पूछताछ के दौरान बताया कि उन्होंने कुछ दिन पूर्व अपने पड़ोस के एक घर में रात के समय चोरी की घटना को अंजाम दिया था। चोरी में एक लैपटॉप और कैमरा हाथ लगा था। अभियुक्तों ने बताया कि कैमरे को उन्होंने राह चलते एक व्यक्ति को बेच दिया था, जबकि लैपटॉप को बेचने की फिराक में थे। इसी दौरान पुलिस ने दोनों को पकड़ लिया।

पुलिस आयुक्त वाराणसी के निर्देश पर अपराध नियंत्रण अभियान के तहत पुलिस उपायुक्त काशी ज़ोन, अपर पुलिस उपायुक्त काशी ज़ोन के पर्यवेक्षण तथा सहायक पुलिस आयुक्त कोतवाली एवं प्रभारी निरीक्षक कोतवाली के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई की।

गिरफ्तारी करने वाली टीम में उपनिरीक्षक हिमांशु कुमार, कांस्टेबल प्रभात कुमार, आरक्षी कोमल सिंह, कांस्टेबल हिमांशु कुशवाहा, आरक्षी कमलाकर सिंह शामिल रहे। पुलिस द्वारा अभियुक्तों के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    जंसा पुलिस ने दो चोरी की घटनाओं का किया खुलासा, एक गिरफ्तार

    सीसीटीवी कैमरा, ₹6,820 नकद और चोरी में इस्तेमाल औजार बरामद, दो अन्य आरोपियों की तलाश जारी     रिपोर्ट: वीरेंद्र प्रताप उपाध्याय वाराणसी। जंसा थाना पुलिस ने चोरी की दो…

    नवरात्रि से पहले शैलपुत्री मंदिर की सुरक्षा का जायजा, अपर पुलिस आयुक्त ने किया निरीक्षण

    श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए सुरक्षा, सुगम दर्शन और यातायात व्यवस्था दुरुस्त रखने के निर्देश     रिपोर्ट : वीरेंद्र प्रताप उपाध्याय वाराणसी। आगामी नवरात्रि पर्व के दौरान शैलपुत्री…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    जंसा पुलिस ने दो चोरी की घटनाओं का किया खुलासा, एक गिरफ्तार

    जंसा पुलिस ने दो चोरी की घटनाओं का किया खुलासा, एक गिरफ्तार

    नवरात्रि से पहले शैलपुत्री मंदिर की सुरक्षा का जायजा, अपर पुलिस आयुक्त ने किया निरीक्षण

    नवरात्रि से पहले शैलपुत्री मंदिर की सुरक्षा का जायजा, अपर पुलिस आयुक्त ने किया निरीक्षण

    चोलापुर में रंगोली के रंगों से उकेरी गई विकसित भारत की तस्वीर

    चोलापुर में रंगोली के रंगों से उकेरी गई विकसित भारत की तस्वीर

    मुनारी में जनवादी पार्टी की अति पिछड़ा-अति दलित स्वाभिमान महारैली, आरक्षण वर्गीकरण की उठी मांग

    मुनारी में जनवादी पार्टी की अति पिछड़ा-अति दलित स्वाभिमान महारैली, आरक्षण वर्गीकरण की उठी मांग

    रामनगर रामलीला: जयंत प्रसंग से पंचवटी निवास तक की लीला का हुआ मंचन

    रामनगर रामलीला: जयंत प्रसंग से पंचवटी निवास तक की लीला का हुआ मंचन

    आईआईवीआर में प्रौद्योगिकी दिवस-2026 का आयोजन, 10 उन्नत सब्जी प्रौद्योगिकियों के हुए समझौते

    आईआईवीआर में प्रौद्योगिकी दिवस-2026 का आयोजन, 10 उन्नत सब्जी प्रौद्योगिकियों के हुए समझौते