हत्या के प्रयास के मुकदमे में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

चोलापुर पुलिस की कार्रवाई, बेला तिराहे के पास से दबोचा गया आरोपी

(रिपोर्ट : विवेक राय) 

चोलापुर (वाराणसी)। कमिश्नरेट वाराणसी में अपराध एवं वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना चोलापुर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। हत्या के प्रयास के मुकदमे में वांछित एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर पुलिस ने अग्रिम विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।

पुलिस के अनुसार गिरफ्तार अभियुक्त अमन यादव पुत्र योगेन्द्र यादव निवासी ग्राम मोलनापुर थाना बलुआ जनपद चंदौली है, जिसकी उम्र लगभग 20 वर्ष बताई जा रही है। आरोपी को 27 मई 2026 को दोपहर 2:11 बजे थाना चोलापुर क्षेत्र के बेला तिराहे के पास से गिरफ्तार किया गया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, 3 मई 2026 को वादी द्वारा थाना चोलापुर में प्रार्थना पत्र देकर आरोप लगाया गया था कि विपक्षीगणों ने एक राय होकर वादी के भतीजे अरविन्द उर्फ गोलू पुत्र अजय यादव पर जान से मारने की नीयत से फायरिंग कर दी और मौके से धमकी देते हुए फरार हो गए।

पीड़ित की तहरीर के आधार पर थाना चोलापुर में मु0अ0सं0-171/2026 के तहत संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया। मामले की विवेचना उपनिरीक्षक चन्द्रभूषण द्वारा की जा रही है।

पुलिस आयुक्त वाराणसी, पुलिस उपायुक्त वरुणा ज़ोन एवं अपर पुलिस उपायुक्त वरुणा ज़ोन के निर्देशन तथा सहायक पुलिस आयुक्त सारनाथ के नेतृत्व में प्रभारी निरीक्षक थाना चोलापुर की टीम ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार किया।

गिरफ्तारी करने वाली टीम में उपनिरीक्षक चन्द्रभूषण, हेड कांस्टेबल संजीव सिंह एवं आरक्षी अशोक कुमार तिवारी शामिल रहे। पुलिस द्वारा मामले में आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    खरगूपुर के भोला मेले में उमड़ा श्रद्धा और स्मृतियों का संगम, स्व. भोला साव को घनश्याम पाठक ने अर्पित की भावभीनी श्रद्धांजलि

    पुण्य स्मृतियों को नमन करने पहुंचे दैनिक परफेक्ट मिशन के कार्यकारी संपादक एवं पत्रकार प्रेस क्लब के प्रदेश अध्यक्ष घनश्याम पाठक, मड़ई पर पहुंचकर किया भावपूर्ण स्मरण     रिपोर्ट…

    जंसा पुलिस ने दो चोरी की घटनाओं का किया खुलासा, एक गिरफ्तार

    सीसीटीवी कैमरा, ₹6,820 नकद और चोरी में इस्तेमाल औजार बरामद, दो अन्य आरोपियों की तलाश जारी     रिपोर्ट: वीरेंद्र प्रताप उपाध्याय वाराणसी। जंसा थाना पुलिस ने चोरी की दो…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    खरगूपुर के भोला मेले में उमड़ा श्रद्धा और स्मृतियों का संगम, स्व. भोला साव को घनश्याम पाठक ने अर्पित की भावभीनी श्रद्धांजलि

    खरगूपुर के भोला मेले में उमड़ा श्रद्धा और स्मृतियों का संगम, स्व. भोला साव को घनश्याम पाठक ने अर्पित की भावभीनी श्रद्धांजलि

    जंसा पुलिस ने दो चोरी की घटनाओं का किया खुलासा, एक गिरफ्तार

    जंसा पुलिस ने दो चोरी की घटनाओं का किया खुलासा, एक गिरफ्तार

    नवरात्रि से पहले शैलपुत्री मंदिर की सुरक्षा का जायजा, अपर पुलिस आयुक्त ने किया निरीक्षण

    नवरात्रि से पहले शैलपुत्री मंदिर की सुरक्षा का जायजा, अपर पुलिस आयुक्त ने किया निरीक्षण

    चोलापुर में रंगोली के रंगों से उकेरी गई विकसित भारत की तस्वीर

    चोलापुर में रंगोली के रंगों से उकेरी गई विकसित भारत की तस्वीर

    मुनारी में जनवादी पार्टी की अति पिछड़ा-अति दलित स्वाभिमान महारैली, आरक्षण वर्गीकरण की उठी मांग

    मुनारी में जनवादी पार्टी की अति पिछड़ा-अति दलित स्वाभिमान महारैली, आरक्षण वर्गीकरण की उठी मांग

    रामनगर रामलीला: जयंत प्रसंग से पंचवटी निवास तक की लीला का हुआ मंचन

    रामनगर रामलीला: जयंत प्रसंग से पंचवटी निवास तक की लीला का हुआ मंचन