विदाई समारोह में छात्राओं की प्रतिभा का हुआ सम्मान, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने बांधा समां

स्वर्गीय सूबेदार सिंह स्मृति महिला महाविद्यालय में मेधावी छात्राओं को मेडल व प्रमाण पत्र देकर किया गया सम्मानित

 

(रिपोर्ट विरेंद्र प्रताप उपाध्याय)

चौबेपुर (वाराणसी)। स्वर्गीय सूबेदार सिंह स्मृति महिला महाविद्यालय, कटेसर कलां चौबेपुर वाराणसी में गुरुवार को भव्य विदाई समारोह का आयोजन उत्साह और गरिमामय वातावरण में सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ महाविद्यालय के सचिव अनुज कुमार सिंह, निदेशक डॉ. स्वतंत्र कुमार सिंह एवं प्राचार्या डॉ. पुष्पा सिंह द्वारा दीप प्रज्वलन और माल्यार्पण के साथ किया गया।

कार्यक्रम के दौरान छात्राओं ने सरस्वती वंदना, स्वागत गीत एवं रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से सभी अतिथियों का मन मोह लिया। समारोह में छात्राओं की प्रतिभा और उत्साह विशेष आकर्षण का केंद्र रहा।

मुख्य अतिथि अनुज कुमार सिंह ने अपने संबोधन में छात्राओं को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि शिक्षा ही सफलता का सबसे बड़ा माध्यम है। उन्होंने छात्राओं को सरकार की विभिन्न शैक्षिक योजनाओं के प्रति जागरूक करते हुए उनका लाभ उठाने का आह्वान किया।

वहीं निदेशक डॉ. स्वतंत्र कुमार सिंह ने छात्राओं को उच्च शिक्षा की ओर अग्रसर होने तथा समाज के विकास में सक्रिय योगदान देने के लिए प्रेरित किया।

महाविद्यालय में अध्ययनरत विभिन्न संकायों की उत्कृष्ट छात्राओं को समारोह में सम्मानित किया गया।

कला संकाय बीए में रिचा तिवारी, खुशबू गौतम एवं प्रीति सिंह को क्रमशः प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने पर सम्मानित किया गया।

विज्ञान संकाय बीएससी में शिखा यादव, रूपाली बरनवाल एवं नेहा विश्वकर्मा को उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए मेडल एवं प्रमाण पत्र प्रदान किए गए।

इसी प्रकार वाणिज्य संकाय बीकॉम में निहारिका सिंह, आकांक्षा सिंह एवं कीर्ति तिवारी को भी सम्मानित किया गया।

स्नातक स्तर कला संकाय बीए की छात्रा प्रीति गुप्ता को “मिस फेयरवेल 2026” चुना गया। उन्हें ताज पहनाकर सम्मानित किया गया और उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी गईं।

कार्यक्रम के अंत में महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ. पुष्पा सिंह ने सभी अतिथियों, शिक्षकगण एवं छात्राओं के प्रति आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद ज्ञापन प्रस्तुत किया।

इस अवसर पर महाविद्यालय की प्रवक्ता कंचन, खुशबू, शाइना, स्नेहा, जूही सहित छात्राएं अंजली, रूपाली, अनुष्का, अमृता, रिया आदि का विशेष सहयोग रहा।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    जंसा पुलिस ने दो चोरी की घटनाओं का किया खुलासा, एक गिरफ्तार

    सीसीटीवी कैमरा, ₹6,820 नकद और चोरी में इस्तेमाल औजार बरामद, दो अन्य आरोपियों की तलाश जारी     रिपोर्ट: वीरेंद्र प्रताप उपाध्याय वाराणसी। जंसा थाना पुलिस ने चोरी की दो…

    नवरात्रि से पहले शैलपुत्री मंदिर की सुरक्षा का जायजा, अपर पुलिस आयुक्त ने किया निरीक्षण

    श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए सुरक्षा, सुगम दर्शन और यातायात व्यवस्था दुरुस्त रखने के निर्देश     रिपोर्ट : वीरेंद्र प्रताप उपाध्याय वाराणसी। आगामी नवरात्रि पर्व के दौरान शैलपुत्री…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    जंसा पुलिस ने दो चोरी की घटनाओं का किया खुलासा, एक गिरफ्तार

    जंसा पुलिस ने दो चोरी की घटनाओं का किया खुलासा, एक गिरफ्तार

    नवरात्रि से पहले शैलपुत्री मंदिर की सुरक्षा का जायजा, अपर पुलिस आयुक्त ने किया निरीक्षण

    नवरात्रि से पहले शैलपुत्री मंदिर की सुरक्षा का जायजा, अपर पुलिस आयुक्त ने किया निरीक्षण

    चोलापुर में रंगोली के रंगों से उकेरी गई विकसित भारत की तस्वीर

    चोलापुर में रंगोली के रंगों से उकेरी गई विकसित भारत की तस्वीर

    मुनारी में जनवादी पार्टी की अति पिछड़ा-अति दलित स्वाभिमान महारैली, आरक्षण वर्गीकरण की उठी मांग

    मुनारी में जनवादी पार्टी की अति पिछड़ा-अति दलित स्वाभिमान महारैली, आरक्षण वर्गीकरण की उठी मांग

    रामनगर रामलीला: जयंत प्रसंग से पंचवटी निवास तक की लीला का हुआ मंचन

    रामनगर रामलीला: जयंत प्रसंग से पंचवटी निवास तक की लीला का हुआ मंचन

    आईआईवीआर में प्रौद्योगिकी दिवस-2026 का आयोजन, 10 उन्नत सब्जी प्रौद्योगिकियों के हुए समझौते

    आईआईवीआर में प्रौद्योगिकी दिवस-2026 का आयोजन, 10 उन्नत सब्जी प्रौद्योगिकियों के हुए समझौते