मेंहदी समारोह में बवाल के बाद जानलेवा हमले का मामला दर्ज

महिलाओं से छेड़खानी के विरोध पर मारपीट, पुलिस आयुक्त के हस्तक्षेप के बाद हुई एफआईआर

(रिपोर्ट : विरेंद्र प्रताप उपाध्याय)

चौबेपुर (वाराणसी)। क्षेत्र के बर्थरा कला गांव में आयोजित मेंहदी समारोह के दौरान हुए विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। महिलाओं से कथित छेड़खानी का विरोध करने पर एक परिवार पर लाठी-डंडों से हमला किए जाने और जान से मारने की कोशिश का मामला सामने आया है। पुलिस आयुक्त के हस्तक्षेप के बाद चौबेपुर थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई है।

पीड़ित रमेश कुमार पाण्डेय ने गांव के ही प्रकाश मिश्रा उर्फ शुभम, श्रवण मिश्रा और रतन मिश्रा पर गंभीर आरोप लगाए हैं। बताया गया कि 27 अप्रैल की रात उनके घर में मेंहदी रस्म का कार्यक्रम चल रहा था। इसी दौरान आरोपी प्रकाश मिश्रा कार्यक्रम स्थल पर पहुंचा और महिलाओं के साथ अशोभनीय हरकत एवं छेड़खानी करने लगा। विरोध करने पर आरोपी गाली-गलौज करते हुए वहां से चला गया और परिणाम भुगतने की धमकी दी।

पीड़ित के अनुसार रात करीब 11:30 बजे जब परिवार के सदस्य कार्यक्रम स्थल से वापस घर लौट रहे थे, तभी आरोपियों ने रास्ते में घेरकर हमला कर दिया। लाठी-डंडों से की गई मारपीट में रमेश पाण्डेय गंभीर रूप से घायल हो गए और उनका हाथ टूट गया। बीच-बचाव करने पहुंचे पुत्र राहुल पाण्डेय और चचेरे भाई आनंद पाण्डेय को भी चोटें आईं।

घटना को लेकर पीड़ित पक्ष ने आरोप लगाया कि मारपीट के दौरान बेहोशी की हालत में रमेश पाण्डेय के गले में रस्सी का फंदा डालकर हत्या का प्रयास किया गया। हालांकि मौके पर पहुंचे ग्रामीणों के हस्तक्षेप से उनकी जान बच गई।

घटना के बाद तत्काल डायल 112 पर सूचना दी गई थी। प्रारंभिक कार्रवाई न होने पर मामला पुलिस आयुक्त तक पहुंचा, जिसके बाद चौबेपुर थाने में संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की गई। प्रभारी निरीक्षक वीरेंद्र कुमार सोनकर ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है तथा दोषियों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    जंसा पुलिस ने दो चोरी की घटनाओं का किया खुलासा, एक गिरफ्तार

    सीसीटीवी कैमरा, ₹6,820 नकद और चोरी में इस्तेमाल औजार बरामद, दो अन्य आरोपियों की तलाश जारी     रिपोर्ट: वीरेंद्र प्रताप उपाध्याय वाराणसी। जंसा थाना पुलिस ने चोरी की दो…

    नवरात्रि से पहले शैलपुत्री मंदिर की सुरक्षा का जायजा, अपर पुलिस आयुक्त ने किया निरीक्षण

    श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए सुरक्षा, सुगम दर्शन और यातायात व्यवस्था दुरुस्त रखने के निर्देश     रिपोर्ट : वीरेंद्र प्रताप उपाध्याय वाराणसी। आगामी नवरात्रि पर्व के दौरान शैलपुत्री…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    जंसा पुलिस ने दो चोरी की घटनाओं का किया खुलासा, एक गिरफ्तार

    जंसा पुलिस ने दो चोरी की घटनाओं का किया खुलासा, एक गिरफ्तार

    नवरात्रि से पहले शैलपुत्री मंदिर की सुरक्षा का जायजा, अपर पुलिस आयुक्त ने किया निरीक्षण

    नवरात्रि से पहले शैलपुत्री मंदिर की सुरक्षा का जायजा, अपर पुलिस आयुक्त ने किया निरीक्षण

    चोलापुर में रंगोली के रंगों से उकेरी गई विकसित भारत की तस्वीर

    चोलापुर में रंगोली के रंगों से उकेरी गई विकसित भारत की तस्वीर

    मुनारी में जनवादी पार्टी की अति पिछड़ा-अति दलित स्वाभिमान महारैली, आरक्षण वर्गीकरण की उठी मांग

    मुनारी में जनवादी पार्टी की अति पिछड़ा-अति दलित स्वाभिमान महारैली, आरक्षण वर्गीकरण की उठी मांग

    रामनगर रामलीला: जयंत प्रसंग से पंचवटी निवास तक की लीला का हुआ मंचन

    रामनगर रामलीला: जयंत प्रसंग से पंचवटी निवास तक की लीला का हुआ मंचन

    आईआईवीआर में प्रौद्योगिकी दिवस-2026 का आयोजन, 10 उन्नत सब्जी प्रौद्योगिकियों के हुए समझौते

    आईआईवीआर में प्रौद्योगिकी दिवस-2026 का आयोजन, 10 उन्नत सब्जी प्रौद्योगिकियों के हुए समझौते