पुरुषोत्तम मास में गूंजा गीता का संदेश, “गीता चेतना यात्रा” का भव्य आगाज़

गिरधरपुर दुर्गा मंदिर परिसर में उमड़ा जनसैलाब, युवाओं ने लिया सकारात्मक बदलाव का संकल्प

 

रिपोर्ट : विरेंद्र प्रताप उपाध्याय

चौबेपुर (वाराणसी)। पुरुषोत्तम मास के पावन अवसर पर कर्मयोगी पीठ द्वारा आयोजित इक्कीस दिवसीय “गीता चेतना यात्रा” का शुभारंभ अत्यंत भव्य और आध्यात्मिक वातावरण में हुआ। यात्रा का पहला पड़ाव व्यासपुर ग्रामसभा स्थित गिरधरपुर दुर्गा मंदिर परिसर में आयोजित किया गया, जहां बड़ी संख्या में ग्रामीणों, युवाओं और महिलाओं की सहभागिता देखने को मिली।

पूरे कार्यक्रम के दौरान “जय श्रीकृष्ण” और गीता के संदेशों से वातावरण भक्तिमय और ऊर्जा से भर उठा। आयोजन में युवाओं का उत्साह विशेष आकर्षण का केंद्र रहा।

कार्यक्रम के मुख्य वक्ता एवं प्रमुख संयोजक कर्मयोगी गौरव मिश्र ने अपने प्रेरणादायी संबोधन में कहा कि गीता केवल धार्मिक ग्रंथ नहीं, बल्कि जीवन को दिशा देने वाला महान मार्गदर्शक है।

उन्होंने कहा कि जहां गीता का संदेश पहुंचता है, वहां से समाज में सकारात्मक परिवर्तन की शुरुआत होती है। गीता व्यक्ति को निराशा से निकालकर आत्मविश्वास, कर्तव्य और सफलता की राह दिखाती है।

उन्होंने युवाओं का आह्वान करते हुए कहा कि वर्तमान समय में गीता के आदर्शों को जीवन में अपनाना अत्यंत आवश्यक है, क्योंकि यही राष्ट्र चेतना और चरित्र निर्माण का आधार है।

कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे पंडित रामजी व्यास ने अपने आशीर्वचन में कहा कि जिस समाज में गीता का अध्ययन और चिंतन जीवित रहता है, वहां धर्म, संस्कार और सद्भाव की ज्योति कभी समाप्त नहीं होती।

उन्होंने कहा कि श्रीमद्भगवद्गीता मानव जीवन को सत्य, कर्तव्य और नैतिकता का प्रकाश प्रदान करती है।

कार्यक्रम में केंद्रीय कारागार के वरिष्ठ अधीक्षक राधाकृष्ण मिश्र की विशेष उपस्थिति रही। उन्होंने कहा कि गीता व्यक्ति को मानसिक और आत्मिक रूप से मजबूत बनाती है।

उन्होंने कहा कि यदि युवा गीता के सिद्धांतों को अपने जीवन में उतार लें तो समाज से अपराध, निराशा और भटकाव स्वतः समाप्त हो सकता है।

यात्रा के दौरान गीता के श्लोकों, भारतीय संस्कृति और जीवन मूल्यों पर विस्तार से चर्चा की गई। युवाओं ने इस अभियान को समाज में सकारात्मक बदलाव का प्रभावी माध्यम बताया।

इस अवसर पर लोगों को श्रीमद्भगवद्गीता का वितरण किया गया तथा “गीता चेतना” के नाम से पौधारोपण भी किया गया।

पूर्वी क्षेत्र संयोजक श्यामकार्तिक ने बताया कि यात्रा का अगला विश्राम स्थल श्री संतोष ब्रह्म बाबा मंदिर, भगतुआ बाजार (वाराणसी) होगा, जहां आगामी कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।

इस अवसर पर मयंक चौबे, शिवशरण सिंह, दीपक मिश्र, शुभम जायसवाल, मार्कण्डेय त्रिपाठी सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    जंसा पुलिस ने दो चोरी की घटनाओं का किया खुलासा, एक गिरफ्तार

    सीसीटीवी कैमरा, ₹6,820 नकद और चोरी में इस्तेमाल औजार बरामद, दो अन्य आरोपियों की तलाश जारी     रिपोर्ट: वीरेंद्र प्रताप उपाध्याय वाराणसी। जंसा थाना पुलिस ने चोरी की दो…

    नवरात्रि से पहले शैलपुत्री मंदिर की सुरक्षा का जायजा, अपर पुलिस आयुक्त ने किया निरीक्षण

    श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए सुरक्षा, सुगम दर्शन और यातायात व्यवस्था दुरुस्त रखने के निर्देश     रिपोर्ट : वीरेंद्र प्रताप उपाध्याय वाराणसी। आगामी नवरात्रि पर्व के दौरान शैलपुत्री…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    जंसा पुलिस ने दो चोरी की घटनाओं का किया खुलासा, एक गिरफ्तार

    जंसा पुलिस ने दो चोरी की घटनाओं का किया खुलासा, एक गिरफ्तार

    नवरात्रि से पहले शैलपुत्री मंदिर की सुरक्षा का जायजा, अपर पुलिस आयुक्त ने किया निरीक्षण

    नवरात्रि से पहले शैलपुत्री मंदिर की सुरक्षा का जायजा, अपर पुलिस आयुक्त ने किया निरीक्षण

    चोलापुर में रंगोली के रंगों से उकेरी गई विकसित भारत की तस्वीर

    चोलापुर में रंगोली के रंगों से उकेरी गई विकसित भारत की तस्वीर

    मुनारी में जनवादी पार्टी की अति पिछड़ा-अति दलित स्वाभिमान महारैली, आरक्षण वर्गीकरण की उठी मांग

    मुनारी में जनवादी पार्टी की अति पिछड़ा-अति दलित स्वाभिमान महारैली, आरक्षण वर्गीकरण की उठी मांग

    रामनगर रामलीला: जयंत प्रसंग से पंचवटी निवास तक की लीला का हुआ मंचन

    रामनगर रामलीला: जयंत प्रसंग से पंचवटी निवास तक की लीला का हुआ मंचन

    आईआईवीआर में प्रौद्योगिकी दिवस-2026 का आयोजन, 10 उन्नत सब्जी प्रौद्योगिकियों के हुए समझौते

    आईआईवीआर में प्रौद्योगिकी दिवस-2026 का आयोजन, 10 उन्नत सब्जी प्रौद्योगिकियों के हुए समझौते