अज्ञात वाहन की टक्कर से वृद्ध की दर्दनाक मौत

सड़क पार करते समय तेज रफ्तार वाहन ने मारी टक्कर, परिजनों में मचा मातम

(रिपोर्ट : विरेंद्र प्रताप उपाध्याय)

चौबेपुर (वाराणसी)। क्षेत्र के शाहपुर स्थित पेट्रोल पंप के सामने वाराणसी-गाजीपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर मंगलवार देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में वृद्ध की मौत हो गई। सड़क पार कर रहे वृद्ध को तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई और परिजनों में कोहराम छा गया।

मृतक की पहचान लालचंद शर्मा (70 वर्ष) पुत्र स्वर्गीय भरत शर्मा निवासी शिवदशा के रूप में हुई है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार लालचंद शर्मा देर रात राष्ट्रीय राजमार्ग पार कर रहे थे, तभी तेज गति से आ रहे अज्ञात वाहन ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया। टक्कर इतनी भीषण थी कि वृद्ध ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।

घटना की सूचना मिलते ही आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए। सूचना पर चौबेपुर पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई शुरू की।

उपनिरीक्षक राजेंद्र प्रसाद ने बताया कि शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम हेतु शिवपुर पोस्टमार्टम हाउस भेज दिया गया है। वहीं पुलिस अज्ञात वाहन की तलाश में जुटी हुई है।

घटना की जानकारी मिलते ही मृतक के परिजन बदहवास हो उठे। परिवार के लोगों का रो-रोकर बुरा हाल है। गांव और आसपास के क्षेत्र में भी घटना को लेकर शोक का माहौल बना हुआ है।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    मेंहदी समारोह में बवाल के बाद जानलेवा हमले का मामला दर्ज

    महिलाओं से छेड़खानी के विरोध पर मारपीट, पुलिस आयुक्त के हस्तक्षेप के बाद हुई एफआईआर   (रिपोर्ट : विरेंद्र प्रताप उपाध्याय) चौबेपुर (वाराणसी)। क्षेत्र के बर्थरा कला गांव में आयोजित…

    विदाई समारोह में छात्राओं की प्रतिभा का हुआ सम्मान, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने बांधा समां

    स्वर्गीय सूबेदार सिंह स्मृति महिला महाविद्यालय में मेधावी छात्राओं को मेडल व प्रमाण पत्र देकर किया गया सम्मानित   (रिपोर्ट विरेंद्र प्रताप उपाध्याय) चौबेपुर (वाराणसी)। स्वर्गीय सूबेदार सिंह स्मृति महिला…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    अज्ञात वाहन की टक्कर से वृद्ध की दर्दनाक मौत

    अज्ञात वाहन की टक्कर से वृद्ध की दर्दनाक मौत

    मेंहदी समारोह में बवाल के बाद जानलेवा हमले का मामला दर्ज

    मेंहदी समारोह में बवाल के बाद जानलेवा हमले का मामला दर्ज

    विदाई समारोह में छात्राओं की प्रतिभा का हुआ सम्मान, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने बांधा समां

    विदाई समारोह में छात्राओं की प्रतिभा का हुआ सम्मान, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने बांधा समां

    पुरुषोत्तम मास में गूंजा गीता का संदेश, “गीता चेतना यात्रा” का भव्य आगाज़

    पुरुषोत्तम मास में गूंजा गीता का संदेश, “गीता चेतना यात्रा” का भव्य आगाज़

    तपती गर्मी में इंसानियत की मिसाल, राहगीरों को पिलाया गया ठंडा पानी

    तपती गर्मी में इंसानियत की मिसाल, राहगीरों को पिलाया गया ठंडा पानी

    विश्व मानवता के महान कवि थे रवीन्द्र नाथ ठाकुर : विद्वान

    विश्व मानवता के महान कवि थे रवीन्द्र नाथ ठाकुर : विद्वान