वार्षिक ई-केवाईसी नहीं कराने वाले किसानों की रुक सकती है सम्मान निधि

30 जून से पहले ई-केवाईसी कराना हुआ अनिवार्य, नहीं तो योजना से हो सकते हैं बाहर

(रिपोर्ट : विवेक राय)

वाराणसी। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के लाभार्थी किसानों के लिए महत्वपूर्ण सूचना जारी की गई है। कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा योजना को अधिक पारदर्शी और प्रभावी बनाने के उद्देश्य से अब सभी लाभार्थी किसानों के लिए वार्षिक ई-केवाईसी अनिवार्य कर दी गई है। निर्धारित समय तक ई-केवाईसी नहीं कराने वाले किसान योजना के तहत अपात्र घोषित किए जा सकते हैं तथा उनकी आगामी किस्तों पर रोक लग सकती है।

सरकार द्वारा योजना में पारदर्शिता बनाए रखने, डाटा लीक रोकने तथा केवल वास्तविक एवं जीवित लाभार्थियों तक ही सम्मान निधि पहुंचाने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। इसी क्रम में वार्षिक ई-केवाईसी की व्यवस्था लागू की गई है, ताकि अपात्र लोग योजना का लाभ न उठा सकें।

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना में पंजीकृत किसान अपनी ई-केवाईसी बायोमेट्रिक ऑथेंटिकेशन के माध्यम से नजदीकी जन सेवा केंद्र पर जाकर करा सकते हैं। इसके अलावा किसान पीएम किसान मोबाइल ऐप के जरिए फेशियल ई-केवाईसी भी कर सकते हैं। ग्राम नोडल अधिकारी एवं फील्ड कर्मियों की सहायता से भी यह प्रक्रिया पूरी कराई जा सकती है।

ऐसे भूमिधर किसान जो वर्ष 2019 से पहले से पात्र होने के बावजूद अभी तक प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना का लाभ नहीं ले पा रहे हैं, उनके लिए भारत सरकार ने पोर्टल पर आवेदन प्रक्रिया पुनः शुरू कर दी है। पात्र किसान पोर्टल के माध्यम से आवेदन कर योजना का लाभ प्राप्त कर सकते हैं।

उप कृषि निदेशक अमित कुमार जायसवाल ने बताया कि सभी किसान 30 जून 2026 से पहले अपनी ई-केवाईसी अनिवार्य रूप से पूर्ण करा लें। उन्होंने कहा कि समय सीमा के भीतर प्रक्रिया पूरी नहीं होने पर किसान स्वतः अपात्र की श्रेणी में आ जाएंगे और सम्मान निधि की आगामी किस्तों का भुगतान रोका जा सकता है।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    जंसा पुलिस ने दो चोरी की घटनाओं का किया खुलासा, एक गिरफ्तार

    सीसीटीवी कैमरा, ₹6,820 नकद और चोरी में इस्तेमाल औजार बरामद, दो अन्य आरोपियों की तलाश जारी     रिपोर्ट: वीरेंद्र प्रताप उपाध्याय वाराणसी। जंसा थाना पुलिस ने चोरी की दो…

    नवरात्रि से पहले शैलपुत्री मंदिर की सुरक्षा का जायजा, अपर पुलिस आयुक्त ने किया निरीक्षण

    श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए सुरक्षा, सुगम दर्शन और यातायात व्यवस्था दुरुस्त रखने के निर्देश     रिपोर्ट : वीरेंद्र प्रताप उपाध्याय वाराणसी। आगामी नवरात्रि पर्व के दौरान शैलपुत्री…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    जंसा पुलिस ने दो चोरी की घटनाओं का किया खुलासा, एक गिरफ्तार

    जंसा पुलिस ने दो चोरी की घटनाओं का किया खुलासा, एक गिरफ्तार

    नवरात्रि से पहले शैलपुत्री मंदिर की सुरक्षा का जायजा, अपर पुलिस आयुक्त ने किया निरीक्षण

    नवरात्रि से पहले शैलपुत्री मंदिर की सुरक्षा का जायजा, अपर पुलिस आयुक्त ने किया निरीक्षण

    चोलापुर में रंगोली के रंगों से उकेरी गई विकसित भारत की तस्वीर

    चोलापुर में रंगोली के रंगों से उकेरी गई विकसित भारत की तस्वीर

    मुनारी में जनवादी पार्टी की अति पिछड़ा-अति दलित स्वाभिमान महारैली, आरक्षण वर्गीकरण की उठी मांग

    मुनारी में जनवादी पार्टी की अति पिछड़ा-अति दलित स्वाभिमान महारैली, आरक्षण वर्गीकरण की उठी मांग

    रामनगर रामलीला: जयंत प्रसंग से पंचवटी निवास तक की लीला का हुआ मंचन

    रामनगर रामलीला: जयंत प्रसंग से पंचवटी निवास तक की लीला का हुआ मंचन

    आईआईवीआर में प्रौद्योगिकी दिवस-2026 का आयोजन, 10 उन्नत सब्जी प्रौद्योगिकियों के हुए समझौते

    आईआईवीआर में प्रौद्योगिकी दिवस-2026 का आयोजन, 10 उन्नत सब्जी प्रौद्योगिकियों के हुए समझौते