शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म करने वाला आरोपी गिरफ्तार

थाना सिगरा पुलिस की कार्रवाई, मुखबिर की सूचना पर मालगोदाम रोड से दबोचा गया अभियुक्त

(रिपोर्ट : विरेंद्र प्रताप उपाध्याय)

वाराणसी। कमिश्नरेट वाराणसी पुलिस द्वारा अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना सिगरा पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। युवती को शादी का झांसा देकर कई बार शारीरिक संबंध बनाने के आरोप में वांछित अभियुक्त को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस आयुक्त के निर्देश पर पुलिस उपायुक्त काशी जोन के निर्देशन, अपर पुलिस उपायुक्त काशी जोन के पर्यवेक्षण तथा सहायक पुलिस आयुक्त चेतगंज एवं प्रभारी निरीक्षक सिगरा के नेतृत्व में यह कार्रवाई की गई। थाना सिगरा पुलिस ने मुखबिर की सूचना के आधार पर अभियुक्त संदीप मौर्या पुत्र दिनेश प्रसाद मौर्या निवासी कवि टोला मच्छरहट्टा थाना रामनगर, वाराणसी को मालगोदाम रोड के पास से गिरफ्तार किया।

पुलिस के अनुसार पीड़िता, जो थाना भेलूपुर क्षेत्र के खोजवा की निवासी है, की मुलाकात आरोपी संदीप मौर्या से गुरुधाम दुर्गाकुंड क्षेत्र में हुई थी। दोनों के बीच बातचीत बढ़ी और मोबाइल पर लगातार संपर्क होने लगा। आरोप है कि दिसंबर 2025 और जनवरी 2026 के दौरान आरोपी ने शादी का झांसा देकर युवती के साथ कई बार शारीरिक संबंध बनाए।

पीड़िता को मार्च माह में गर्भवती होने की जानकारी मिली। इसी बीच फरवरी माह में उसकी शादी हो चुकी थी। जब उसके पति को गर्भावस्था की जानकारी हुई तो उन्होंने पीड़िता को अपने साथ रखने से इंकार कर दिया। इसके बाद पीड़िता आरोपी संदीप मौर्या के पास पहुंची और शादी की बात कही, लेकिन आरोपी ने भी शादी से साफ इंकार कर दिया।

पीड़िता द्वारा थाना सिगरा में दिए गए प्रार्थना पत्र के आधार पर मु0अ0सं0-0214/2026 धारा 69 बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज किया गया। पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए अभियुक्त की तलाश शुरू की और बुधवार को उसे गिरफ्तार कर लिया।

कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक शिवाकान्त मिश्र, वरिष्ठ उपनिरीक्षक इन्द्रकान्त मिश्रा, कांस्टेबल अनिल कुमार पटेल एवं कांस्टेबल नागेन्द्र कुमार सिंह शामिल रहे। पुलिस द्वारा अभियुक्त के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    झारखंड को शिकस्त देकर यूपी ने फाइनल में बनाई जगह, खिताब के लिए बंगाल से होगी भिड़ंत

    सुजीत कुमार की घातक गेंदबाजी से झारखंड 48 रन पर ढेर, राज्य मंत्री हंसराज विश्वकर्मा ने दिव्यांग खिलाड़ियों के जज्बे को सराहा     रिपोर्ट विरेंद्र प्रताप उपाध्याय वाराणसी। सिगरा…

    खरगूपुर के भोला मेले में उमड़ा श्रद्धा और स्मृतियों का संगम, स्व. भोला साव को घनश्याम पाठक ने अर्पित की भावभीनी श्रद्धांजलि

    पुण्य स्मृतियों को नमन करने पहुंचे दैनिक परफेक्ट मिशन के कार्यकारी संपादक एवं पत्रकार प्रेस क्लब के प्रदेश अध्यक्ष घनश्याम पाठक, मड़ई पर पहुंचकर किया भावपूर्ण स्मरण     रिपोर्ट…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    झारखंड को शिकस्त देकर यूपी ने फाइनल में बनाई जगह, खिताब के लिए बंगाल से होगी भिड़ंत

    झारखंड को शिकस्त देकर यूपी ने फाइनल में बनाई जगह, खिताब के लिए बंगाल से होगी भिड़ंत

    खरगूपुर के भोला मेले में उमड़ा श्रद्धा और स्मृतियों का संगम, स्व. भोला साव को घनश्याम पाठक ने अर्पित की भावभीनी श्रद्धांजलि

    खरगूपुर के भोला मेले में उमड़ा श्रद्धा और स्मृतियों का संगम, स्व. भोला साव को घनश्याम पाठक ने अर्पित की भावभीनी श्रद्धांजलि

    जंसा पुलिस ने दो चोरी की घटनाओं का किया खुलासा, एक गिरफ्तार

    जंसा पुलिस ने दो चोरी की घटनाओं का किया खुलासा, एक गिरफ्तार

    नवरात्रि से पहले शैलपुत्री मंदिर की सुरक्षा का जायजा, अपर पुलिस आयुक्त ने किया निरीक्षण

    नवरात्रि से पहले शैलपुत्री मंदिर की सुरक्षा का जायजा, अपर पुलिस आयुक्त ने किया निरीक्षण

    चोलापुर में रंगोली के रंगों से उकेरी गई विकसित भारत की तस्वीर

    चोलापुर में रंगोली के रंगों से उकेरी गई विकसित भारत की तस्वीर

    मुनारी में जनवादी पार्टी की अति पिछड़ा-अति दलित स्वाभिमान महारैली, आरक्षण वर्गीकरण की उठी मांग

    मुनारी में जनवादी पार्टी की अति पिछड़ा-अति दलित स्वाभिमान महारैली, आरक्षण वर्गीकरण की उठी मांग