गायक-अभिनेता रितेश पाण्डेय ने किया “पा म्यूजिक” स्टूडियो का शुभारंभ

आशापुर में भव्य आयोजन, भोजपुरी संगीत जगत के कई कलाकार रहे मौजूद

(रिपोर्ट: विवेक राय) 

वाराणसी। आशापुर क्षेत्र में नवस्थापित “पा म्यूजिक” स्टूडियो का भव्य उद्घाटन भोजपुरी गायक एवं अभिनेता रितेश पाण्डेय ने फीता काटकर किया। उद्घाटन समारोह में संगीत प्रेमियों, स्थानीय नागरिकों तथा भोजपुरी संगीत जगत से जुड़े कई कलाकारों की उपस्थिति रही, जिससे कार्यक्रम का माहौल उत्साहपूर्ण बना रहा।

मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे भोजपुरी स्टार रितेश पाण्डेय ने “पा म्यूजिक” की पूरी टीम को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि संगीत के क्षेत्र में उभरती प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने के लिए ऐसे मंचों की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। उन्होंने विश्वास जताया कि “पा म्यूजिक” आने वाले समय में भोजपुरी संगीत उद्योग में अपनी अलग पहचान स्थापित करेगा।

स्टूडियो के संचालक संगम सिंह एवं सोनू सागर ने कार्यक्रम में पहुंचे अतिथियों और कलाकारों का स्वागत करते हुए सभी के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि “पा म्यूजिक” के माध्यम से नए और प्रतिभाशाली कलाकारों को बेहतर अवसर उपलब्ध कराने का प्रयास किया जाएगा।

कार्यक्रम के दौरान भोजपुरी गीत-संगीत और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने उपस्थित लोगों का मन मोह लिया। समारोह में भोजपुरी लोक गायिका मोहिनी पाण्डेय, गायक हंसराज यादव, आनंद द्विवेदी सहित कई कलाकार मौजूद रहे।

समारोह के अंत में रितेश पाण्डेय ने “पा म्यूजिक” के संचालकों संगम सिंह और सोनू सागर को नए स्टूडियो की सफलता के लिए बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    जंसा पुलिस ने दो चोरी की घटनाओं का किया खुलासा, एक गिरफ्तार

    सीसीटीवी कैमरा, ₹6,820 नकद और चोरी में इस्तेमाल औजार बरामद, दो अन्य आरोपियों की तलाश जारी     रिपोर्ट: वीरेंद्र प्रताप उपाध्याय वाराणसी। जंसा थाना पुलिस ने चोरी की दो…

    नवरात्रि से पहले शैलपुत्री मंदिर की सुरक्षा का जायजा, अपर पुलिस आयुक्त ने किया निरीक्षण

    श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए सुरक्षा, सुगम दर्शन और यातायात व्यवस्था दुरुस्त रखने के निर्देश     रिपोर्ट : वीरेंद्र प्रताप उपाध्याय वाराणसी। आगामी नवरात्रि पर्व के दौरान शैलपुत्री…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    जंसा पुलिस ने दो चोरी की घटनाओं का किया खुलासा, एक गिरफ्तार

    जंसा पुलिस ने दो चोरी की घटनाओं का किया खुलासा, एक गिरफ्तार

    नवरात्रि से पहले शैलपुत्री मंदिर की सुरक्षा का जायजा, अपर पुलिस आयुक्त ने किया निरीक्षण

    नवरात्रि से पहले शैलपुत्री मंदिर की सुरक्षा का जायजा, अपर पुलिस आयुक्त ने किया निरीक्षण

    चोलापुर में रंगोली के रंगों से उकेरी गई विकसित भारत की तस्वीर

    चोलापुर में रंगोली के रंगों से उकेरी गई विकसित भारत की तस्वीर

    मुनारी में जनवादी पार्टी की अति पिछड़ा-अति दलित स्वाभिमान महारैली, आरक्षण वर्गीकरण की उठी मांग

    मुनारी में जनवादी पार्टी की अति पिछड़ा-अति दलित स्वाभिमान महारैली, आरक्षण वर्गीकरण की उठी मांग

    रामनगर रामलीला: जयंत प्रसंग से पंचवटी निवास तक की लीला का हुआ मंचन

    रामनगर रामलीला: जयंत प्रसंग से पंचवटी निवास तक की लीला का हुआ मंचन

    आईआईवीआर में प्रौद्योगिकी दिवस-2026 का आयोजन, 10 उन्नत सब्जी प्रौद्योगिकियों के हुए समझौते

    आईआईवीआर में प्रौद्योगिकी दिवस-2026 का आयोजन, 10 उन्नत सब्जी प्रौद्योगिकियों के हुए समझौते