माहवारी स्वच्छता दिवस पर किशोरियों को स्वास्थ्य एवं स्वच्छता के प्रति किया गया जागरूक

लोक चेतना समिति के प्रशिक्षण कार्यक्रम में 15 ग्राम पंचायतों की सैकड़ों किशोरियों ने लिया भाग

(रिपोर्ट: विवेक राय) 

वाराणसी। लोक चेतना समिति के मुख्य कार्यालय चिरईगाँव में माहवारी स्वच्छता दिवस के अवसर पर जागरूकता एवं प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में 15 ग्राम पंचायतों से आई सैकड़ों किशोरियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता करते हुए माहवारी स्वच्छता एवं स्वास्थ्य संबंधी महत्वपूर्ण जानकारियां प्राप्त कीं।

कार्यक्रम के दौरान किशोरियों को माहवारी के समय अपनाई जाने वाली स्वच्छता, व्यक्तिगत साफ-सफाई, संतुलित पोषण, स्वास्थ्य संबंधी सावधानियों एवं माहवारी से जुड़ी भ्रांतियों के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई। प्रशिक्षकों ने बताया कि माहवारी एक प्राकृतिक प्रक्रिया है, जिसे लेकर समाज में फैली झिझक और गलत धारणाओं को समाप्त करना आवश्यक है।

प्रशिक्षण सत्र में किशोरी संगठन की शिवांगी, एकता, निधि, अनु, नैना और रागनी सहित अन्य बालिकाओं ने सक्रिय भागीदारी निभाते हुए अपने अनुभव साझा किए। साथ ही उन्होंने अन्य किशोरियों को स्वास्थ्य एवं स्वच्छता के प्रति जागरूक रहने के लिए प्रेरित किया।

कार्यक्रम में सुरक्षित एवं स्वच्छ माहवारी प्रबंधन, सैनिटरी पैड के सही उपयोग तथा नियमित स्वास्थ्य देखभाल के महत्व पर विशेष चर्चा की गई। आयोजन का मुख्य उद्देश्य किशोरियों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक बनाना तथा समाज में माहवारी को लेकर फैली गलत धारणाओं को दूर करना रहा।

अंत में सभी प्रतिभागियों ने अपने-अपने गांवों में माहवारी स्वच्छता के प्रति जागरूकता फैलाने का संकल्प लिया।

इस अवसर पर मुख्य ट्रेनर रंजू (एलसीएस संस्था की निर्देशिका), पूनम (एलसीएस जिला संयोजक) तथा संस्था से जुड़े रवि, संतोष, माला, पूजा, साधना, ममता सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    समृद्ध सिंह का सीबीएसई नेशनल अंडर-19 ईस्ट जोन टीम में चयन

    मदुरै (तमिलनाडु) में राष्ट्रीय स्तर पर दिखाएंगे क्रिकेट का दम, ईस्ट जोन टूर्नामेंट में गोल्ड मेडल जीतकर बढ़ाया था क्षेत्र का गौरव     रिपोर्ट विवेक राय  हरहुआ (वाराणसी)। क्षेत्र…

    अंतर्राष्ट्रीय बालिका दिवस पर खेवली में मनाया गया बालिका महोत्सव

    बच्चों को शिक्षा का अधिकार, बाल विवाह, दहेज प्रथा, भ्रूण हत्या, पर्यावरण संरक्षण आदि विषयों पर किया गया जागरूक     रिपोर्ट विवेक राय हरहुआ (वाराणसी)। महिलाओं-बच्चों के खिलाफ हिंसा…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    समृद्ध सिंह का सीबीएसई नेशनल अंडर-19 ईस्ट जोन टीम में चयन

    समृद्ध सिंह का सीबीएसई नेशनल अंडर-19 ईस्ट जोन टीम में चयन

    अंतर्राष्ट्रीय बालिका दिवस पर खेवली में मनाया गया बालिका महोत्सव

    अंतर्राष्ट्रीय बालिका दिवस पर खेवली में मनाया गया बालिका महोत्सव

    लाला नगर में लिफ्ट सुविधा वाला फुट ओवर ब्रिज बनाने की तैयारी, केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने दी सैद्धांतिक मंजूरी

    लाला नगर में लिफ्ट सुविधा वाला फुट ओवर ब्रिज बनाने की तैयारी, केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने दी सैद्धांतिक मंजूरी

    दिलीप मिश्रा के किडनी ट्रांसप्लांट के लिए आगे आए मददगार हाथ, सांसद सीमा द्विवेदी ने दिए लाखों रुपये

    दिलीप मिश्रा के किडनी ट्रांसप्लांट के लिए आगे आए मददगार हाथ, सांसद सीमा द्विवेदी ने दिए लाखों रुपये

    बरसठी पुलिस की कार्रवाई, शांति भंग के आरोप में 11 लोग गिरफ्तार

    बरसठी पुलिस की कार्रवाई, शांति भंग के आरोप में 11 लोग गिरफ्तार

    जिलाधिकारी के आश्वासन पर अन्ना ने चौथे दिन तोड़ा आमरण अनशन

    जिलाधिकारी के आश्वासन पर अन्ना ने चौथे दिन तोड़ा आमरण अनशन