नवनियुक्त भाजपा जिलाध्यक्ष राम शकल पटेल ने काशी के प्रमुख मंदिरों में किया दर्शन-पूजन

बाबा विश्वनाथ, कालभैरव और संकट मोचन में मत्था टेककर लिया आशीर्वाद, दूसरे दिन भी शुभचिंतकों का लगा रहा तांता

 

(रिपोर्ट :  विवेक राय)

मिर्जामुराद। भारतीय जनता पार्टी के नवनियुक्त वाराणसी जिलाध्यक्ष एवं मेंहदीगंज निवासी राम शकल पटेल ने शुक्रवार की भोर में काशी के प्रमुख धार्मिक स्थलों पर पहुंचकर दर्शन-पूजन किया। उन्होंने श्री काशी विश्वनाथ धाम, बाबा कालभैरव मंदिर एवं संकट मोचन मंदिर में विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर प्रदेश और जिले की सुख-समृद्धि की कामना की।

दर्शन-पूजन के बाद जब वह अपने आवास लौट रहे थे, तब राजातालाब बाजार में भाजपा कार्यकर्ताओं ने ढोल-नगाड़ों और डीजे के साथ उनका भव्य स्वागत किया। इस दौरान राम शकल पटेल वाहन पर सवार होकर कार्यकर्ताओं का अभिवादन स्वीकार करते रहे और सभी के प्रति आभार व्यक्त किया।

नवनियुक्त जिलाध्यक्ष ने कहा कि पार्टी के समर्पित कार्यकर्ताओं के सहयोग और संगठन की मजबूती के बल पर भाजपा को जिले में नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया जाएगा। उन्होंने विश्वास जताया कि वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव में भाजपा सकारात्मक और ऐतिहासिक परिणाम प्राप्त करेगी।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के “सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास” के मूल मंत्र को आधार बनाकर जिले के सर्वांगीण विकास और संगठन विस्तार को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाएगी।

नवनियुक्त जिलाध्यक्ष के मेंहदीगंज स्थित आवास पर दूसरे दिन भी बधाई देने वालों का सिलसिला लगातार जारी रहा। बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता, जनप्रतिनिधि, पदाधिकारी एवं शुभचिंतक पहुंचकर उन्हें शुभकामनाएं देते रहे। इस अवसर पर आगंतुकों का स्वागत किया गया तथा मिठाई खिलाकर खुशी साझा की गई।

बधाई देने वालों में जिला पंचायत अध्यक्ष पूनम मौर्या, एमएलसी धर्मेंद्र राय के प्रतिनिधि संदीप सिंह (मिंटू), संजीव सिंह गौतम, प्रदेश महासचिव पवन त्रिपाठी, विनीत त्रिपाठी, अधिवक्ता लक्ष्मीकांत त्रिपाठी ‘रिंकू’, ग्राम प्रधान एवं मंडल उपाध्यक्ष सुनील बिंद, पूर्व मंडल अध्यक्ष यतीश तिवारी, अभिषेक त्रिपाठी ‘सुमित’, संजय तिवारी, अरुण तिवारी, अश्वनी सिंह ‘तूफानी’, हिमांशु मिश्रा ‘भार्गव’, धीरज सिंह, डॉ. वंशराज पटेल, शिवधनी पटेल, वीरेंद्र सहित सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ता एवं शुभचिंतक उपस्थित रहे।

“कार्यकर्ताओं का सम्मान और जिले का विकास ही मेरी प्राथमिकता” — राम शकल पटेल

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    रामनगर पुलिस ने डीसीएम ट्रक से बरामद की 199 पेटी अवैध शराब

    ऑपरेशन चक्रव्यूह के तहत लंका मैदान में हुई कार्रवाई, राजस्थान निवासी ट्रक चालक हिरासत में     रिपोर्ट: विवेक राय वाराणसी। अवैध मादक पदार्थों की तस्करी पर अंकुश लगाने के…

    आकोढ़ा में 200 जरूरतमंदों को बांटे गए कंबल, स्वेटर और मिठाई

    समाजसेवियों ने घर बुलाकर किया वितरण, सेवा कार्य की ग्रामीणों ने की सराहना   रिपोर्ट विवेक राय  बड़ागांव, (वाराणसी)। विकासखंड बड़ागांव के ग्राम सभा आकोढ़ा में मंगलवार को जरूरतमंदों की…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    रामनगर पुलिस ने डीसीएम ट्रक से बरामद की 199 पेटी अवैध शराब

    रामनगर पुलिस ने डीसीएम ट्रक से बरामद की 199 पेटी अवैध शराब

    आकोढ़ा में 200 जरूरतमंदों को बांटे गए कंबल, स्वेटर और मिठाई

    आकोढ़ा में 200 जरूरतमंदों को बांटे गए कंबल, स्वेटर और मिठाई

    पीपा पुल की मांग को लेकर अनशन, फिर भी श्रद्धालुओं की सेवा में जुटे रहे जज सिंह अन्ना

    पीपा पुल की मांग को लेकर अनशन, फिर भी श्रद्धालुओं की सेवा में जुटे रहे जज सिंह अन्ना

    सवा लाख दीपों से जगमगाया गंगा-गोमती संगम, देव दीपावली पर उमड़ा आस्था का सैलाब

    सवा लाख दीपों से जगमगाया गंगा-गोमती संगम, देव दीपावली पर उमड़ा आस्था का सैलाब

    वरिष्ठ अधिवक्ता बसंत कुमार चौबे की प्रभावी पैरवी, असलहा बरामदगी मामले में आरोपी दोषमुक्त

    वरिष्ठ अधिवक्ता बसंत कुमार चौबे की प्रभावी पैरवी, असलहा बरामदगी मामले में आरोपी दोषमुक्त

    देव दीपावली पर गंगा घाटों को स्वच्छ रखने की अपील

    देव दीपावली पर गंगा घाटों को स्वच्छ रखने की अपील