थाना लालपुर-पांडेयपुर पुलिस ने वारंटी अभियुक्ता को किया गिरफ्तार

न्यायालय से जारी एनबीडब्ल्यू के तहत पुलिस ने तिसरिया परशुरामपुर से महिला वारंटी को लिया हिरासत में

 

(रिपोर्ट विवेक राय)

वाराणसीपुलिस आयुक्त वाराणसी द्वारा अपराध नियंत्रण एवं वांछित/फरार अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत थाना लालपुर-पांडेयपुर पुलिस टीम को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने न्यायालय से जारी गैर जमानती वारंट (NBW) के आधार पर एक महिला वारंटी अभियुक्ता को गिरफ्तार किया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार मा० न्यायालय अपर सिविल जज (सीडी)-04 वाराणसी द्वारा क्रिमिनल केस संख्या 37103/2024, धारा 138 एनआई एक्ट में अभियुक्ता के विरुद्ध गिरफ्तारी वारंट जारी किया गया था। उक्त मामले में पेशी की तिथि 24 जून 2025 निर्धारित थी।

पुलिस उपायुक्त वरुणा जोन के निर्देशन, अपर पुलिस उपायुक्त वरुणा जोन के पर्यवेक्षण एवं सहायक पुलिस आयुक्त कैंट के नेतृत्व में थाना लालपुर-पांडेयपुर पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए करीब 35 वर्षीय वारंटी अभियुक्ता को गुरुवार को समय लगभग 4 बजे उसके निवास स्थान तिसरिया परशुरामपुर से गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस के अनुसार अभियुक्ता के खिलाफ अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।

गिरफ्तारी करने वाली टीम में शामिल पुलिसकर्मी

प्रभारी निरीक्षक अतुल कुमार सिंह

महिला उपनिरीक्षक आकांक्षा मिश्रा

महिला कांस्टेबल सरोज

आरक्षी महिला कांस्टेबल पल्लवी चौहान

थाना लालपुर-पांडेयपुर, कमिश्नरेट वाराणसी

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    हत्या के मामले में चोलापुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, दो आरोपी गिरफ्तार

    हरियाडीह गांव से हुई गिरफ्तारी, पुलिस ने बरामद किया आला-ए-कत्ल; 21 अगस्त को मिला था अज्ञात शव     रिपोर्ट विवेक राय  वाराणसी। अपराधों की रोकथाम और हत्या समेत गंभीर…

    बनारस सावन महोत्सव मेले में उमड़ेगा मनोरंजन का रंग

    गौतम गार्डन में सजेगा मेला, झूलों के साथ वॉटर फॉल, भूत बंगला, जल परियां और एफिल टॉवर सेल्फी प्वॉइंट होंगे खास आकर्षण     रिपोर्ट: विवेक राय वाराणसी। सावन के…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    हत्या के मामले में चोलापुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, दो आरोपी गिरफ्तार

    हत्या के मामले में चोलापुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, दो आरोपी गिरफ्तार

    बनारस सावन महोत्सव मेले में उमड़ेगा मनोरंजन का रंग

    बनारस सावन महोत्सव मेले में उमड़ेगा मनोरंजन का रंग

    हनुमान मंदिर पर यात्री प्रतीक्षालय कक्ष का विधायक ने किया शिलान्यास

    हनुमान मंदिर पर यात्री प्रतीक्षालय कक्ष का विधायक ने किया शिलान्यास

    स्कूलों के आसपास सिंधौरा पुलिस का विशेष अभियान

    स्कूलों के आसपास सिंधौरा पुलिस का विशेष अभियान

    पेड़ों को रक्षा सूत्र बांध छात्राओं ने लिया पर्यावरण संरक्षण का संकल्प

    पेड़ों को रक्षा सूत्र बांध छात्राओं ने लिया पर्यावरण संरक्षण का संकल्प

    कमिश्नरेट वाराणसी के नए पुलिस प्रशासनिक भवन का भूमि पूजन

    कमिश्नरेट वाराणसी के नए पुलिस प्रशासनिक भवन का भूमि पूजन