आसमान में दिखा सूर्य का अद्भुत घेरा, सोलर हेलो ने बढ़ाया लोगों का कौतूहल

सूर्य के चारों ओर बना चमकीला वलय बना आकर्षण का केंद्र, विशेषज्ञों ने बताया वैज्ञानिक कारण

(रिपोर्ट : विरेंद्र प्रताप उपाध्याय) 

चौबेपुर (वाराणसी)। शुक्रवार दोपहर आसमान में सूर्य के चारों ओर दिखाई दिया चमकीला गोलाकार घेरा लोगों के बीच चर्चा और आकर्षण का विषय बन गया। इस दुर्लभ और मनमोहक प्राकृतिक दृश्य को देखने के लिए लोग अपने घरों, दुकानों और प्रतिष्ठानों से बाहर निकल आए। कई लोगों ने इस अद्भुत नजारे को अपने मोबाइल कैमरों में कैद कर सोशल मीडिया पर साझा किया।

सूर्य के चारों ओर बने इस प्रकाशमंडल को देखकर क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चाएं होती रहीं। कुछ लोगों ने इसे मौसम में संभावित बदलाव का संकेत माना, जबकि कई लोगों ने इसे प्रकृति का अनोखा और मनोहारी दृश्य बताया। लंबे समय बाद इस प्रकार का दृश्य दिखाई देने से लोगों में उत्सुकता बनी रही।

इस संबंध में बीएचयू के प्रोफेसर डॉ. ज्ञानेश्वर चौबे ने बताया कि इस प्राकृतिक घटना को “सोलर हेलो” अथवा “22 डिग्री हेलो” कहा जाता है। यह ऊपरी वायुमंडल में मौजूद बर्फीले क्रिस्टलों से होकर गुजरने वाली सूर्य की किरणों के अपवर्तन (Refraction) के कारण बनता है। जब सूर्य का प्रकाश इन सूक्ष्म बर्फ कणों से टकराता है तो उसके चारों ओर एक गोलाकार प्रकाश वलय दिखाई देता है।

उन्होंने बताया कि यह पूरी तरह वैज्ञानिक और सामान्य प्राकृतिक प्रक्रिया है। कई बार इसे मौसम में परिवर्तन के संकेत के रूप में भी देखा जाता है, क्योंकि ऐसी परिस्थितियां ऊंचाई पर मौजूद पतले सिरस (Cirrus) बादलों से जुड़ी होती हैं। हालांकि यह कोई असामान्य या चिंताजनक घटना नहीं है।

सोलर हेलो के इस अद्भुत दृश्य ने पूरे दिन लोगों का ध्यान अपनी ओर आकर्षित किया और प्रकृति के अनूठे स्वरूप को देखने का अवसर प्रदान किया।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    समृद्ध सिंह का सीबीएसई नेशनल अंडर-19 ईस्ट जोन टीम में चयन

    मदुरै (तमिलनाडु) में राष्ट्रीय स्तर पर दिखाएंगे क्रिकेट का दम, ईस्ट जोन टूर्नामेंट में गोल्ड मेडल जीतकर बढ़ाया था क्षेत्र का गौरव     रिपोर्ट विवेक राय  हरहुआ (वाराणसी)। क्षेत्र…

    अंतर्राष्ट्रीय बालिका दिवस पर खेवली में मनाया गया बालिका महोत्सव

    बच्चों को शिक्षा का अधिकार, बाल विवाह, दहेज प्रथा, भ्रूण हत्या, पर्यावरण संरक्षण आदि विषयों पर किया गया जागरूक     रिपोर्ट विवेक राय हरहुआ (वाराणसी)। महिलाओं-बच्चों के खिलाफ हिंसा…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    समृद्ध सिंह का सीबीएसई नेशनल अंडर-19 ईस्ट जोन टीम में चयन

    समृद्ध सिंह का सीबीएसई नेशनल अंडर-19 ईस्ट जोन टीम में चयन

    अंतर्राष्ट्रीय बालिका दिवस पर खेवली में मनाया गया बालिका महोत्सव

    अंतर्राष्ट्रीय बालिका दिवस पर खेवली में मनाया गया बालिका महोत्सव

    लाला नगर में लिफ्ट सुविधा वाला फुट ओवर ब्रिज बनाने की तैयारी, केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने दी सैद्धांतिक मंजूरी

    लाला नगर में लिफ्ट सुविधा वाला फुट ओवर ब्रिज बनाने की तैयारी, केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने दी सैद्धांतिक मंजूरी

    दिलीप मिश्रा के किडनी ट्रांसप्लांट के लिए आगे आए मददगार हाथ, सांसद सीमा द्विवेदी ने दिए लाखों रुपये

    दिलीप मिश्रा के किडनी ट्रांसप्लांट के लिए आगे आए मददगार हाथ, सांसद सीमा द्विवेदी ने दिए लाखों रुपये

    बरसठी पुलिस की कार्रवाई, शांति भंग के आरोप में 11 लोग गिरफ्तार

    बरसठी पुलिस की कार्रवाई, शांति भंग के आरोप में 11 लोग गिरफ्तार

    जिलाधिकारी के आश्वासन पर अन्ना ने चौथे दिन तोड़ा आमरण अनशन

    जिलाधिकारी के आश्वासन पर अन्ना ने चौथे दिन तोड़ा आमरण अनशन