लोकसभा चुनाव से पहले भाजपा का सदस्यता अभियान तेज, 881 लोगों ने ली सदस्यता

तीनों विधानसभा के आयोजित समारोह में अन्य दलों के सैंकड़ो की संख्या में भाजपा में हुए शामिल, राज्यमंत्री रविंद्र जायसवाल, विधायक डा० नीलकंठ तिवारी व विधायक सौरभ श्रीवास्तव ने पार्टी का पट्टा पहनाकर किया शामिल |

 

दर्जन भर पूर्व पार्षद ने भी ली सदस्यता, सभी ने मोदी योगी को बताया प्रेरणास्त्रोत |

 

वाराणसी :- वाराणसी में आगामी लोकसभा चुनाव से पूर्व दक्षिणी,उत्तरी व कैंट विधानसभा में अन्य दलों के कार्यकर्ताओं ने भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण की तथा साथ ही सैकड़ों लोगों ने घर वापसी किया, उत्तरी में 356, दक्षिणी में 125 तथा कैंट में 300 लोग हुए शामिल |

उत्तरी विधानसभा में हुए मिलन समारोह में प्रदेश सरकार में राज्यमंत्री रविंद्र जायसवाल ने कहा कि भाजपा में सभी का सम्मान बराबर है सबका साथ सबका विकास पर पार्टी काम करती है सभी लोग पूरी निष्ठा के साथ जुड़कर पार्टी को मजबूत करें |

 

भाजपा महानगर अध्यक्ष विद्यासागर राय ने पार्टी में शामिल हुए लोगों का स्वागत करते हुए कहा कि उनका पूरा सम्मान होगा और पार्टी को मजबूती मिलेगी भाजपा सरकार में बिना भेदभाव सभी का कार्य होता है महानगर अध्यक्ष ने पटका, टोपी और माला पहनकर स्वागत किया |

भाजपा कार्यालय नीचीबाग़ में हुए कार्यक्रम में विधायक डा. नीलकंठ तिवारी ने सभी नए सदस्यों को पटका पहना कर पार्टी में शामिल कराया,इस दौरान उन्होंने कहा कि देश में मोदी जी के कामों एवं राज्य में मुख्यमंत्री योगी जी की नीतियों से प्रभावित होकर, सभी पार्टियों एवं सामाजिक क्षेत्रों के लोग भाजपा से जुड़ना चाहते हैं |

 

डा.नीलकंठ तिवारी ने कहा की आज जनता अपने आसपास विकास को महसूस कर रही है लिहाजा जनता का दवाब अपने जनप्रतिनिधियों पर रहता है कि वे विकसित भारत की यात्रा में मोदी जी का साथ दे |

 

कैंट विधानसभा में गुलाब बाग सिगरा पार्टी कार्यालय पर हुए आयोजन में कैंट विधायक सौरभ श्रीवास्तव ने कहा कि प्रदेश में मुख्यमंत्री योगी से प्रभावित होकर कांग्रेस और अन्य विपक्षी पार्टी के जनप्रतिनिधि एवं पदाधिकारी लगातार भाजपा में शामिल हो रहे हैं उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की केंद्र और राज्य की भाजपा सरकार की मार्गदर्शक भावना ‘सबका साथ सबका विकास’ हर किसी को आकर्षित कर रही है |

 

आज शामिल होने वालो में मुख्य रूप से उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पूर्व महामंत्री रवि जायसवाल, पूर्व डिप्टी मेयर संजय राय, 5बार के प्रधान रहे श्याम प्रकाश उर्फ रेखा राजभर, सपा के पूर्व जिला उपाध्यक्ष राकेश सिंह चुनमुन, पूर्व पार्षद गण विनय शाजेदा, डॉ रविंद्र सिंह, पूर्णमासी गुप्ता, भरत जायसवाल, मनीष यादव, इंद्र बहादुर पटेल, इंद्रदेव पटवा, राजू सोनकर, अजय वर्मा, मनोज सिंह, सपा के पूर्व पार्षद विक्की यादव, संतोष सेठ, कृष्णकांत, टाउनहॉल गोमती व्यवसायी समिति अध्यक्ष सुजीत कु० वर्मा, अजय गुप्ता, राकेश सेठ, इकबाल, शकील अहमद, पूर्व पार्षद मनोज सेठ, मुलायम यूथ ब्रिगेड के जिलाध्यक्ष अरुण यादव, पूनम सिंह,अमर बोस, मुन्ना यादव, रेनू कुरैशी, समेत सैकड़ों की संख्या में लोगों ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की साथ ही आगे और भी बड़ी संख्या में लोग पार्टी से जुड़ने वाले हैं |

 

इस दौरान कार्यक्रमों में मुख्य रूप से सदस्यता अभियान के संयोजक जगदीश त्रिपाठी, उत्तरी विधानसभा संयोजक अरविंद सिंह, दक्षिणी संयोजक आलोक श्रीवास्तव, कैंट संयोजक अभिषेक मिश्रा, अंबरीश सिंह भोला, अशोक पटेल, मधुप सिंह, मीडिया प्रभारी किशोर सेठ, अजीत सिंह, सिद्धनाथ शर्मा, रतन मौर्य, संदीप चौरसिया, गोपाल जी गुप्ता, अभिषेक वर्मा गोपाल, योगेश सिंह पिंकू, संजय केशरी, दिनेश यादव सहित सभी मंडल अध्यक्ष एवं पार्षद मौजूद रहे |

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    खेल मैदान की मांग को लेकर टावर पर चढ़ा युवक

    सेना भर्ती की तैयारी कर रहे 22 वर्षीय राकेश गुप्ता ने दी नीचे उतरने से इनकार की चेतावनी, समर्थन में जुटे दर्जनों युवा     रिपोर्ट विवेक राय चोलापुर (वाराणसी)।…

    मिर्जामुराद में नुक्कड़ नाटक के जरिए दिखाया गया प्रधानमंत्री मोदी का 25 वर्ष का सार्वजनिक सफर

    ‘25 वर्ष—देश के विकास के लिए समर्पित’ थीम पर गौर गांव में आयोजन, विभिन्न योजनाओं और विकास कार्यों को नाट्य प्रस्तुति के माध्यम से किया गया प्रदर्शित     रिपोर्ट:…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    खेल मैदान की मांग को लेकर टावर पर चढ़ा युवक

    खेल मैदान की मांग को लेकर टावर पर चढ़ा युवक

    मिर्जामुराद में नुक्कड़ नाटक के जरिए दिखाया गया प्रधानमंत्री मोदी का 25 वर्ष का सार्वजनिक सफर

    मिर्जामुराद में नुक्कड़ नाटक के जरिए दिखाया गया प्रधानमंत्री मोदी का 25 वर्ष का सार्वजनिक सफर

    ‘बरसो रे मेघा-मेघा’ की फुहार में सजा तीज उत्सव, गीत-संगीत से गूंजा समारोह

    ‘बरसो रे मेघा-मेघा’ की फुहार में सजा तीज उत्सव, गीत-संगीत से गूंजा समारोह

    बभनियांव में भाजपा के नवनियुक्त पदाधिकारियों का सम्मान, कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह

    बभनियांव में भाजपा के नवनियुक्त पदाधिकारियों का सम्मान, कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह

    राधाष्टमी पर सजा साहित्य का मंच, कवियों ने बिखेरी रचनाओं की छटा

    राधाष्टमी पर सजा साहित्य का मंच, कवियों ने बिखेरी रचनाओं की छटा

    वाराणसी में आंदोलन का 23वां दिन, भूख हड़ताल की घोषणा

    वाराणसी में आंदोलन का 23वां दिन, भूख हड़ताल की घोषणा