विश्व पर्यावरण दिवस पर वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित

पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश, हरित भविष्य निर्माण का लिया संकल्प

 

रिपोर्ट : विवेक राय

SHREE 7NEWS, वाराणसी। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर रामनगर स्थित श्री रामेश्वर फिलिंग स्टेशन एवं श्री रामेश्वर पैराडाइज रिसॉर्ट परिसर में वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन संस्थापक श्री श्याम केशरी एवं श्रीमती सीमा केशरी के तत्वावधान में किया गया, जिसमें पर्यावरण संरक्षण और हरित वातावरण को बढ़ावा देने का संदेश दिया गया।

 

कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य अधिक से अधिक वृक्षारोपण कर पर्यावरण संतुलन बनाए रखना तथा लोगों को प्रकृति संरक्षण के प्रति जागरूक करना रहा। इस दौरान उपस्थित अतिथियों और नागरिकों ने पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया।

 

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि 36वीं वाहिनी के कमांडेंट डॉ. अनिल कुमार पाण्डेय रहे। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि पर्यावरण को सुरक्षित रखने के लिए वृक्षारोपण अत्यंत आवश्यक है। यदि प्रत्येक व्यक्ति एक पौधा लगाकर उसकी देखभाल करने का संकल्प ले, तो आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ और सुरक्षित वातावरण मिल सकेगा।

 

कार्यक्रम का संचालन डॉ. उत्कर्ष केशरी द्वारा किया गया। इस अवसर पर डॉ. रामाश्रय सिंह, डॉ. तेजबली सिंह, डॉ. सुशील मिश्रा, डॉ. आर.एस. केशरी, इंजीनियर उद्भव केशरी, जीत सिन्हा, उत्तम चौधरी (कानू बाबू), अमूल सिन्हा, मधुकर पाण्डेय, नुरुल शेख, शुभम यादव, अखिल पोद्दार, आशा गुप्ता, आर.पी. सिंह, अनिल सिंह, कुमार सम्वत, गौरव श्रीवास्तव, मनीष प्रताप, डॉ. विजयानंद, अजय श्रीवास्तव, लवकुश, राजेन्द्र श्रीवास्तव, राजकुमार अग्रवाल, अनूप मिश्रा, विनय सिंह, आनंद, नरेन्द्र तिवारी, विशाल गुप्ता, प्रवीण पाण्डेय तथा राजकुमार प्रजापति सहित अनेक गणमान्य नागरिक एवं समाजसेवी उपस्थित रहे।

 

कार्यक्रम के समापन पर सभी उपस्थित लोगों ने अधिक से अधिक वृक्ष लगाने तथा उनकी नियमित देखभाल करने का संकल्प लेते हुए पर्यावरण संरक्षण का संदेश जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    सिगरा में जुए के फड़ पर छापा, 47 लोग हिरासत में

    बंद फ्लैट का दरवाजा तोड़कर अंदर पहुंची पुलिस, लाखों की नकदी और जुआ खेलने का सामान मिलने का दावा     विरेंद्र प्रताप उपाध्याय वाराणसी। सिगरा थाना क्षेत्र में बुधवार…

    लंका पुलिस के हत्थे चढ़ा शातिर बाइक चोर, चार मोटरसाइकिल बरामद

    सीसीटीवी और इलेक्ट्रॉनिक सर्विलांस की मदद से हुई गिरफ्तारी, सामने घाट पुल के नीचे से पकड़ा गया आरोपी     रिपोर्ट : वीरेंद्र प्रताप उपाध्याय वाराणसी। लंका थाना पुलिस ने…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    सिगरा में जुए के फड़ पर छापा, 47 लोग हिरासत में

    सिगरा में जुए के फड़ पर छापा, 47 लोग हिरासत में

    लंका पुलिस के हत्थे चढ़ा शातिर बाइक चोर, चार मोटरसाइकिल बरामद

    लंका पुलिस के हत्थे चढ़ा शातिर बाइक चोर, चार मोटरसाइकिल बरामद

    प्रधानमंत्री के जन्मदिन पर मोहनसराय में सेवा संकल्प बाइक यात्रा का स्वागत

    प्रधानमंत्री के जन्मदिन पर मोहनसराय में सेवा संकल्प बाइक यात्रा का स्वागत

    प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिन पर मां गंगा को अर्पित की 76 मीटर लंबी चुनरी

    प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिन पर मां गंगा को अर्पित की 76 मीटर लंबी चुनरी

    चंद्रावती विद्यालय में ढोल-नगाड़ों के बीच मना पीएम मोदी का जन्मदिन

    चंद्रावती विद्यालय में ढोल-नगाड़ों के बीच मना पीएम मोदी का जन्मदिन

    मोदी के जन्मदिन पर प्रह्लाद घाट में गूंजा हनुमान चालीसा

    मोदी के जन्मदिन पर प्रह्लाद घाट में गूंजा हनुमान चालीसा