पेड़ और मेड़ की संस्कृति अपनाकर पर्यावरण संरक्षण में दें योगदान : विधायक डॉ. सुनील पटेल

सघन खेत बचाओ अभियान कार्यक्रम में किसानों को पौधरोपण और प्राकृतिक खेती के लिए किया प्रेरित

रिपोर्ट : विवेक राय

SHREE 7NEWS, वाराणसी। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर विकसित कृषि संकल्प अभियान के अंतर्गत आयोजित “सघन खेत बचाओ अभियान” कार्यक्रम में किसानों को पर्यावरण संरक्षण एवं भूमि की उर्वरा शक्ति बढ़ाने के लिए जागरूक किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि रोहनिया विधायक डॉ. सुनील पटेल ने किसानों से खेतों की मेड़ों पर अधिक से अधिक पेड़ लगाने की अपील करते हुए “पेड़ और मेड़” की पारंपरिक संस्कृति को पुनर्जीवित करने का आह्वान किया।

कृषि विभाग द्वारा आयोजित यह कार्यक्रम काशी विद्यापीठ ब्लॉक के घाटमपुर ग्राम पंचायत में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में किसानों ने भाग लेकर कृषि एवं पर्यावरण संरक्षण से जुड़ी जानकारियां प्राप्त कीं।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिलाधिकारी सत्येंद्र कुमार एवं मुख्य विकास अधिकारी प्रखर कुमार सिंह ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण केवल आवश्यकता ही नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक का राष्ट्रीय दायित्व भी है। उन्होंने किसानों से अधिक पौधरोपण करने तथा जल और मिट्टी संरक्षण के उपाय अपनाने की अपील की।

उप कृषि निदेशक अमित जायसवाल ने बताया कि विकसित भारत संकल्प अभियान के तहत “खेत बचाओ अभियान” 5 जून से 21 जून तक जनपद के चयनित गांवों में चलाया जाएगा। उन्होंने किसानों से अभियान से जुड़कर सरकारी योजनाओं का लाभ उठाने का आग्रह किया।

जिला कृषि अधिकारी संगम सिंह ने किसानों को मृदा स्वास्थ्य संरक्षण, संतुलित उर्वरक उपयोग, जैविक एवं प्राकृतिक खेती, फसल अवशेष प्रबंधन, जल संरक्षण तथा भूमि की उर्वरा शक्ति बढ़ाने के उपायों की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने रासायनिक उर्वरकों एवं कीटनाशकों के संतुलित उपयोग और पर्यावरण संरक्षण से जुड़ी जनजागरूकता गतिविधियों पर भी प्रकाश डाला।

कार्यक्रम में उप कृषि निदेशक अमित जायसवाल, जिला कृषि अधिकारी संगम सिंह सहित कृषि विभाग के अधिकारी एवं बड़ी संख्या में क्षेत्रीय किसान उपस्थित रहे। किसानों ने पर्यावरण संरक्षण और टिकाऊ खेती को अपनाने का संकल्प लिया।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    651 कांवड़ों से हुआ बाबा बैजनत्था धाम का जलाभिषेक, श्रद्धा और उत्साह के साथ निकली मारवाड़ी युवा फाउंडेशन अरिंदम की चतुर्थ कांवड़ यात्रा

    आयुष मंत्री डॉ. दयाशंकर मिश्र ‘दयालु’ ने किया शुभारंभ, धार्मिक आयोजनों को सामाजिक एकता का आधार बताया     रिपोर्ट विरेंद्र प्रताप उपाध्याय  वाराणसी। पावन श्रावण मास के अवसर पर…

    पार्लर जाने के बाद रहस्यमय ढंग से लापता हुई युवती, परिजनों ने महिला अपराध प्रकोष्ठ से लगाई न्याय की गुहार

    बीएनएस की धारा 87 के तहत मुकदमा दर्ज, पुलिस ने संदिग्ध युवक की भूमिका की जांच की तेज   रिपोर्ट विवेक राय  वाराणसी। चोलापुर थाना क्षेत्र की 21 वर्षीय एक…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    651 कांवड़ों से हुआ बाबा बैजनत्था धाम का जलाभिषेक, श्रद्धा और उत्साह के साथ निकली मारवाड़ी युवा फाउंडेशन अरिंदम की चतुर्थ कांवड़ यात्रा

    651 कांवड़ों से हुआ बाबा बैजनत्था धाम का जलाभिषेक, श्रद्धा और उत्साह के साथ निकली मारवाड़ी युवा फाउंडेशन अरिंदम की चतुर्थ कांवड़ यात्रा

    पार्लर जाने के बाद रहस्यमय ढंग से लापता हुई युवती, परिजनों ने महिला अपराध प्रकोष्ठ से लगाई न्याय की गुहार

    पार्लर जाने के बाद रहस्यमय ढंग से लापता हुई युवती, परिजनों ने महिला अपराध प्रकोष्ठ से लगाई न्याय की गुहार

    राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष बने गिरीश तिवारी, राशन डीलरों में खुशी की लहर

    राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष बने गिरीश तिवारी, राशन डीलरों में खुशी की लहर

    ऑटो बुक कर चालक व साथी से मारपीट का आरोप, दो नामजद के खिलाफ मुकदमा दर्ज

    ऑटो बुक कर चालक व साथी से मारपीट का आरोप, दो नामजद के खिलाफ मुकदमा दर्ज

    श्रावण के प्रथम सोमवार पर मार्कण्डेय धाम में उमड़ा जनसैलाब, गंगाजल लेकर त्रिलोचन महादेव के लिए रवाना हुए कांवड़िये

    श्रावण के प्रथम सोमवार पर मार्कण्डेय धाम में उमड़ा जनसैलाब, गंगाजल लेकर त्रिलोचन महादेव के लिए रवाना हुए कांवड़िये

    स्कूल गई 15 वर्षीय छात्रा रहस्यमय परिस्थितियों में लापता, परिजनों ने दर्ज कराई रिपोर्ट

    स्कूल गई 15 वर्षीय छात्रा रहस्यमय परिस्थितियों में लापता, परिजनों ने दर्ज कराई रिपोर्ट