पीएम मोदी ने बनाया नया कीर्तिमान, नेहरू का रिकॉर्ड छोड़ा पीछे

लगातार सबसे लंबे समय तक पद पर रहने वाले निर्वाचित प्रधानमंत्री बने नरेंद्र मोदी, समर्थकों में उत्साह

 

(रिपोर्ट: विरेंद्र प्रताप उपाध्याय)

SHREE 7NEWS, नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारतीय राजनीति में एक नया इतिहास रचते हुए लगातार सबसे लंबे समय तक पद पर रहने वाले निर्वाचित प्रधानमंत्री बनने का कीर्तिमान स्थापित किया है। इस उपलब्धि के साथ उन्होंने देश के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ दिया है।

प्रधानमंत्री मोदी की इस ऐतिहासिक उपलब्धि को उनके समर्थक निरंतर सेवा, समर्पण और सुशासन की जीत के रूप में देख रहे हैं। लगातार जनता का विश्वास और समर्थन हासिल करते हुए उन्होंने देश के विकास, बुनियादी ढांचे, आत्मनिर्भरता और वैश्विक स्तर पर भारत की मजबूत पहचान बनाने की दिशा में कई महत्वपूर्ण कदम उठाए हैं।

राजनीतिक विश्लेषकों के अनुसार यह उपलब्धि भारतीय लोकतंत्र के इतिहास में एक महत्वपूर्ण अध्याय के रूप में दर्ज होगी। देशभर में भाजपा कार्यकर्ताओं और समर्थकों के बीच इस उपलब्धि को लेकर उत्साह का माहौल देखा जा रहा है।

अंतर्राष्ट्रीय हिंदू महासभा के राष्ट्रीय सचिव एवं आल इंडिया क्रिकेट एसोसिएशन फॉर फिजिकली चैलेंज्ड एंड डिसेबल के नेशनल ज्वाइंट सेक्रेटरी संपूर्णानंद पांडे “हैप्पी” ने कहा कि यह देश के लिए गौरव का क्षण है। उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व को विकास और जनविश्वास की राजनीति का प्रतीक बताया।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत ने विश्व स्तर पर अपनी अलग पहचान बनाई है और आने वाले समय में देश विकास की नई ऊंचाइयों को छुएगा।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    शांति और कानून-व्यवस्था बनाए रखने की प्राचार्य ने की अपील, निषेधाज्ञा का पालन करने का आग्रह

    31 अगस्त तक लागू धारा 163 के तहत धरना-प्रदर्शन व जुलूस पर रोक, लोकतांत्रिक तरीके से समस्याएं रखने की सलाह   गाजीपुर। जनपद में शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के…

    पूर्वांचल पत्रकार एसोसिएशन के सम्मान समारोह में पत्रकारों का हुआ अभिनंदन

    मथौली में आयोजित कार्यक्रम में सैकड़ों पत्रकारों को मिला सम्मान व परिचय पत्र, जनप्रतिनिधियों ने निष्पक्ष पत्रकारिता को लोकतंत्र की ताकत बताया   रिपोर्ट अभिषेक उपाध्याय  मथौली, कुशीनगर। पूर्वांचल पत्रकार…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    भाजपा नेता पर हमले के मामले में 10 नामजद सहित अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज

    भाजपा नेता पर हमले के मामले में 10 नामजद सहित अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज

    कारगिल विजय दिवस पर काशी विश्वनाथ धाम में वीर शहीदों को दी गई श्रद्धांजलि

    कारगिल विजय दिवस पर काशी विश्वनाथ धाम में वीर शहीदों को दी गई श्रद्धांजलि

    वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने रामनगर का किया औचक निरीक्षण, जनसमस्याओं के त्वरित समाधान के दिए निर्देश

    वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने रामनगर का किया औचक निरीक्षण, जनसमस्याओं के त्वरित समाधान के दिए निर्देश

    धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर महिला सभा का प्रदर्शन

    धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर महिला सभा का प्रदर्शन

    जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की मध्यस्थता से सुलझा पारिवारिक विवाद, पति-पत्नी के बीच हुआ समझौता

    जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की मध्यस्थता से सुलझा पारिवारिक विवाद, पति-पत्नी के बीच हुआ समझौता

    देवशयनी एकादशी पर संकल्प अन्न क्षेत्र की सेवा निरंतर जारी, 223वें सप्ताह हुआ खिचड़ी प्रसाद वितरण

    देवशयनी एकादशी पर संकल्प अन्न क्षेत्र की सेवा निरंतर जारी, 223वें सप्ताह हुआ खिचड़ी प्रसाद वितरण