पूर्व IAS दिव्या मित्तल का सियासी ऐलान, यूपी में ही रहकर जनता की आवाज बनने का संकल्प

वीडियो संदेश में बोलीं—डरूंगी नहीं, सवाल करूंगी; बाहुबल नहीं, जनता का साथ चाहिए, मिर्जापुर से राजनीतिक पारी शुरू करने की चर्चाओं ने पकड़ा जोर

 

 

रिपोर्ट अभिषेक उपाध्याय

मिर्जापुर/लखनऊ। उत्तर प्रदेश की पूर्व आईएएस अधिकारी दिव्या मित्तल ने प्रशासनिक सेवा के बाद अब सक्रिय राजनीति में कदम रखने का संकेत देते हुए अपने राजनीतिक भविष्य को लेकर बड़ा ऐलान किया है। मंगलवार सुबह करीब 8:30 बजे सोशल मीडिया पर जारी वीडियो संदेश में उन्होंने कहा कि वह उत्तर प्रदेश में ही रहेंगी और उन लोगों की आवाज बनने के लिए राजनीति में आएंगी, जिनकी बात सरकारी दफ्तरों तक नहीं पहुंच पाती या पहुंचने के बाद भी सुनी नहीं जाती।

 

उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा कि वह न तो डरेंगी और न ही सवाल करने से पीछे हटेंगी। उन्होंने कहा कि राजनीति में उन्हें बाहुबल की नहीं, बल्कि जनता के साथ और विश्वास की जरूरत है। अपने प्रशासनिक कार्यकाल के अनुभव साझा करते हुए दिव्या मित्तल ने मिर्जापुर के लहुरियादह गांव की घटना का उल्लेख किया।

 

उन्होंने बताया कि पहाड़ी क्षेत्र में पानी की समस्या के निरीक्षण के दौरान एक महिला ने पेंशन या आवास की मांग करने के बजाय गांव में पांचवीं कक्षा के बाद की पढ़ाई के लिए स्कूल खोलने की मांग की थी। उनके अनुसार नियमों के तहत स्कूल की मंजूरी दिलाई गई, लेकिन तीन वर्ष बाद भी निर्माण शुरू नहीं हो सका। उन्होंने सवाल उठाया कि आखिर कमी धन, नियम, स्वीकृति या इच्छाशक्ति में थी। उन्होंने कहा कि इरादा हो तो पहाड़ भी रास्ता दे देता है, लेकिन इरादा न हो तो एक फाइल ही पहाड़ बन जाती है।

 

उन्होंने ऐसे अधूरे और लापता विकास कार्यों का हिसाब लेने की बात कही। इसी तरह राजस्व विभाग में विशेष सचिव के कार्यकाल का अनुभव साझा करते हुए उन्होंने एक भूमिहीन व्यक्ति का जिक्र किया, जिसे सरकारी जमीन का पट्टा तो मिला था, लेकिन जमीन पर कब्जा नहीं मिल सका था। दिव्या मित्तल ने कहा कि ऐसे ही लोगों की आवाज बनने के उद्देश्य से उन्होंने राजनीति में आने का फैसला किया है।

 

मिर्जापुर से रहा है पुराना जुड़ाव: दिव्या मित्तल का मिर्जापुर से प्रशासनिक जुड़ाव रहा है। जिलाधिकारी के रूप में उनके कार्यकाल के दौरान पहाड़ी क्षेत्रों में पानी पहुंचाने और जनसमस्याओं से जुड़े कई मामलों को लेकर उनकी चर्चा हुई थी। अब उनके राजनीतिक ऐलान के बाद मिर्जापुर को लेकर सियासी अटकलें तेज हो गई हैं।

 

सोशल मीडिया पर समय-समय पर उनके मिर्जापुर से राजनीतिक शुरुआत करने की चर्चाएं सामने आती रही हैं। हालांकि, उनके किसी विशेष विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ने को लेकर अभी कोई आधिकारिक घोषणा सामने नहीं आई है।

 

इसी बीच सोशल मीडिया पर भाजपा की नेता अनुप्रिया पटेल के साथ उनकी कथित अनबन को लेकर भी अलग-अलग दावे किए जाते रहे हैं, लेकिन इन दावों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है।

 

ऐसे में सबसे बड़ा सवाल यही है कि क्या दिव्या मित्तल अपनी राजनीतिक पारी की शुरुआत मिर्जापुर से करेंगी या उत्तर प्रदेश के किसी अन्य क्षेत्र को अपनी सियासी कर्मभूमि बनाएंगी? फिलहाल इतना स्पष्ट है कि पूर्व आईएएस अधिकारी ने प्रशासनिक सेवा के बाद राजनीति की राह चुनने का संकेत दे दिया है और अब उनकी अगली राजनीतिक भूमिका पर सभी की नजरें टिकी हैं।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    137 गंगा टास्क फोर्स ने चलाया जन-जागरूकता अभियान, दिलाई स्वच्छता की शपथ

    दशाश्वमेध घाट पर श्रद्धालुओं को गंगा स्वच्छता और संरक्षण का संदेश, ‘एक पेड़ मां के नाम’ के तहत बरगद का पौधा रोपा     रिपोर्ट : विरेंद्र प्रताप उपाध्याय प्रयागराज।…

    पूर्व आईएएस दिव्या मित्तल ने राजनीति में उतरने का किया ऐलान

    बोलीं- वंचित लोगों की आवाज बनना है, किसी दल के साथ नहीं बल्कि जनता के साथ करूंगी राजनीति     रिपोर्ट अभिषेक उपाध्याय लखनऊ। भारतीय प्रशासनिक सेवा से इस्तीफा देने…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    पूर्व IAS दिव्या मित्तल का सियासी ऐलान, यूपी में ही रहकर जनता की आवाज बनने का संकल्प

    पूर्व IAS दिव्या मित्तल का सियासी ऐलान, यूपी में ही रहकर जनता की आवाज बनने का संकल्प

    जगतपुर जनसभा की तैयारियों का राज्य मंत्री हंसराज विश्वकर्मा ने लिया जायजा

    जगतपुर जनसभा की तैयारियों का राज्य मंत्री हंसराज विश्वकर्मा ने लिया जायजा

    मारपीट कर मोबाइल और ₹5 हजार लूटने वाला आरोपी गिरफ्तार

    मारपीट कर मोबाइल और ₹5 हजार लूटने वाला आरोपी गिरफ्तार

    वडनगर से वाराणसी सेवा यात्रा’ का बाबतपुर में भव्य स्वागत

    वडनगर से वाराणसी सेवा यात्रा’ का बाबतपुर में भव्य स्वागत

    जनसेवा से राष्ट्रसेवा के संकल्प को साकार कर रहा बहुउद्देशीय सेवा शिविर : अनिल राजभर

    जनसेवा से राष्ट्रसेवा के संकल्प को साकार कर रहा बहुउद्देशीय सेवा शिविर : अनिल राजभर

    नितिन नवीन के काशी आगमन का कांग्रेस करेगी विरोध

    नितिन नवीन के काशी आगमन का कांग्रेस करेगी विरोध