धूमधाम से निकली साई बाबा की पालकी शोभायात्रा उमडा भक्तो का जनसैलाब, बेनीपुर साई बाबा मन्दिर का त्रिदिवसीय स्थापना दिवस समारोह सम्पन्न

धूमधाम से निकली साई बाबा की पालकी शोभायात्रा उमडा भक्तो का जनसैलाब, बेनीपुर साई बाबा मन्दिर का त्रिदिवसीय स्थापना दिवस समारोह सम्पन्न 

 

(संतोष कुमार सिंह) 

 

वाराणसी:- अकथा रोड बेनीपुर स्थित शिव साई मन्दिर में स्थापना दिवस समारोह के शुभ अवसर पर राजाधिराज साई नाथ महाराज की जय के जयकारों के साथ हजारो भक्तो का जन सैलाब उमड़ा | उक्त अवसर पर प्रातः 5 बजे काकड आरती किया गया तत्पश्चात मंगला स्नान किया गया और सुबह 9:30 बजे साई पालकी शोभयात्रा का शुभारम्भ मन्दिर के महंथ शिव प्रकाश पाठक के द्वारा नारियल फोडकर शुरू हुई |

 

पारम्परिक रूप से वस्त्रो से सजे 4 चोबदार साई बाबा पालकी में नर-नारी, बच्चे, बुढे हाथो में केसरिया ध्वज माथे पर बाबा नाम की पटटी और मुंह से जयकारा करते, भर दे मेरी झोली साई बाबा तेरे दर पे नही कोइ खाली, सबका मलिक एक के जयकारा के साथ साई बाबा पालकी में सवार होकर भक्तो के कन्धो पर घोडा गाजाबाजा शहनाई के साथ निकले |

 

बाबा के पलकी को कन्धों पर उठाकर भक्त धन्य धन्य महसूस कर रहे थे शिव साई मन्दिर के स्थापना दिवस समारोह में हजारो भक्त नाचते गाते झूमते हुए पैदल ही चल रहे थे , काशी मे भक्तो को दर्शन देने शिर्डी की ही भांती निकली यह दिव्य शोभा यात्रा बेनीपुर , पहडिया, श्रीनगर कालोनी,अकथा चौराहा होते हुए पुनः साई मन्दिर बेनीपुर पहुँची जहां पर शहर के विभिन्न हिस्सो से आये साई भक्त मिले पुरे रास्ते में जगह- जगह बाबा के पालकी की आरती उतारी गयी और प्रसाद वितरण भी किया गया |

 

पालकी में चलने वाले समस्त भक्तो के लिए जलपान की भी व्यवस्था थी और ओम साई नमो नमः, श्री साई नमो नमः,जय जय साई नमो नमः,सदगुरू साई नमो नमः की गूज भी होती रही ,पुरे पालकी शोभयात्रा में राम दरबार की झाकी आकर्षक का केन्द्र रहा |

 

दोपहर 1:30 बजे महाआरती का आगाज शिव साई मन्दिर के महन्त शिव प्रकाश पाठक ने किया तो लगा कि मानो काशी में शिरडी उतर आये हो | शिरडी की भांती पुरी आरती संस्कृत और मराठी में मूल रूप से हुई और तत्पश्चात महा भण्डारा का शुरुआत हुआ जो देर रात भक्तो के आने तक चलता रहा | इस अवसर पर सांयकाल आरती के पश्वात भजन संध्या एवं सांस्कृतिक कार्यकम का भी आयोजन किया गया जिसमे स्थानीय कलाकार पुनित कुष्ण जेटली पागल बाबा द्वारा भक्ति गीतो की वर्षा की गयी |

 

उपरोक्त कार्यकम में मुख्य रूप से मन्दिर के महन्त शिव प्रकाश पाठक ,मन्दिर समिति के संयोजक रामजनम त्रिपाठी एवं प्रशांत पाठक, कुष्ण कुमार पाठक ,अनुज सिंह,गोपाल जी, राम जायसवाल ,राजेश यादव ,प्रदीप कुमार सिंह, मनोज सिंह सहित समस्त कार्यकर्ता एव भक्तगण उपस्थित रहे ||

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    राधा अष्टमी: राधारानी के प्राकट्य और दिव्य प्रेम-भक्ति का पर्व

    सनातन एवं वैष्णव परंपरा में राधा रानी को श्रीकृष्ण की परम आध्यात्मिक शक्ति के रूप में माना गया, निःस्वार्थ भक्ति और समर्पण का संदेश देता है पर्व     रिपोर्ट…

    स्कूल जाने के बाद लापता हुआ 16 वर्षीय बालक सकुशल बरामद

    फूलपुर पुलिस ने CCTV, सर्विलांस और सी-प्लान ऐप की मदद से की तलाश, परिजनों को सौंपा     रिपोर्ट विरेंद्र प्रताप उपाध्याय वाराणसी। थाना फूलपुर क्षेत्र के पिण्डरा बाजार निवासी…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    राधा अष्टमी: राधारानी के प्राकट्य और दिव्य प्रेम-भक्ति का पर्व

    राधा अष्टमी: राधारानी के प्राकट्य और दिव्य प्रेम-भक्ति का पर्व

    स्कूल जाने के बाद लापता हुआ 16 वर्षीय बालक सकुशल बरामद

    स्कूल जाने के बाद लापता हुआ 16 वर्षीय बालक सकुशल बरामद

    थाना कैण्ट के निरीक्षण में पुलिस आयुक्त ने परखी पुलिसिंग की व्यवस्था

    थाना कैण्ट के निरीक्षण में पुलिस आयुक्त ने परखी पुलिसिंग की व्यवस्था

    सर्किट हाउस परिसर में मजार को लेकर RTI से सूचना मांगेंगे भाजपा नेता

    सर्किट हाउस परिसर में मजार को लेकर RTI से सूचना मांगेंगे भाजपा नेता

    जूनियर महिला हॉकी एशिया कप विजेता टीम की सदस्य मधु पटेल का सम्मान

    जूनियर महिला हॉकी एशिया कप विजेता टीम की सदस्य मधु पटेल का सम्मान

    विश्व जल निगरानी व विश्व सफाई दिवस पर गंगा घाटों पर चला स्वच्छता अभियान

    विश्व जल निगरानी व विश्व सफाई दिवस पर गंगा घाटों पर चला स्वच्छता अभियान