किसानों के हितों की सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध है सरकार

‘खेत बचाओ अभियान’ के तहत किसानों को दी गई आधुनिक खेती और मृदा संरक्षण की जानकारी

 

रिपोर्ट: विरेंद्र प्रताप उपाध्याय

SHREE 7NEWS, चौबेपुर (वाराणसी)। किसानों की आय बढ़ाने और खेती को लाभकारी बनाने के उद्देश्य से कृषि विभाग द्वारा रविवार को चौबेपुर क्षेत्र के सुंगुलपुर गांव में ‘खेत बचाओ अभियान’ के अंतर्गत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में किसानों को मृदा संरक्षण, प्राकृतिक खेती तथा संतुलित उर्वरक प्रयोग के संबंध में विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई।

भाजपा किसान मोर्चा के जिला महामंत्री पवन चौबे ने कहा कि प्रदेश सरकार किसानों के हितों की रक्षा और कृषि क्षेत्र के विकास के लिए लगातार कार्य कर रही है। उन्होंने किसानों से अपील की कि वे कृषि विभाग द्वारा संचालित योजनाओं एवं तकनीकों की जानकारी लेकर उनका अधिक से अधिक लाभ उठाएं।

कार्यक्रम में खंड तकनीकी प्रबंधक देवमणि त्रिपाठी ने किसानों को मिट्टी की गिरती गुणवत्ता को लेकर जागरूक किया। उन्होंने कहा कि खेतों में हरी खाद का प्रयोग बढ़ाने और मृदा परीक्षण के बाद ही उर्वरकों का उपयोग करने से भूमि की उर्वरा शक्ति लंबे समय तक बनी रहती है।

उन्होंने किसानों को प्राकृतिक खेती अपनाने, रासायनिक उर्वरकों के संतुलित उपयोग तथा फसलों की उत्पादकता बढ़ाने के उपायों की भी जानकारी दी।

उप कृषि निदेशक अमित जायसवाल के निर्देश पर आयोजित समेकित जनकल्याण एवं जनजागरूकता अभियान के अंतर्गत उगापुर गांव में भी किसानों को आधुनिक कृषि तकनीकों और मृदा संरक्षण के प्रति जागरूक किया गया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता ग्राम प्रधान प्रतिनिधि मनीष चौहान ने की। इस अवसर पर तकनीकी सहायक नीतीश कुमार, सहायक तकनीकी प्रबंधक पंकज भास्कर, वीरेंद्र मोहन चौबे, विवेक चौबे सहित बड़ी संख्या में किसान मौजूद रहे।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    ढेरही बलरामगंज में ‘हाईवे होमस्टे एंड रेस्टोरेंट’ का शुभारंभ

    शुद्ध शाकाहारी भोजन, आरामदायक ठहराव और आयोजन की सुविधाओं से सुसज्जित नए प्रतिष्ठान का हुआ भव्य उद्घाटन, क्षेत्र के कई गणमान्य लोग रहे मौजूद     रिपोर्ट : विवेक राय…

    वाराणसी में UGC, SC/ST एक्ट और आरक्षण सुधार की मांग को लेकर आंदोलन जारी

    16वें दिन आंदोलन स्थल पर जुटे कार्यालयकर्मी और आम नागरिक, समर्थकों ने शांतिपूर्ण संघर्ष को दिया समर्थन     रिपोर्ट : विवेक राय वाराणसी। UGC, SC/ST एक्ट एवं आरक्षण व्यवस्था…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    भदोही में विश्व हिंदू महासंघ ने निकाली श्रीकृष्ण भव्य शोभायात्रा

    भदोही में विश्व हिंदू महासंघ ने निकाली श्रीकृष्ण भव्य शोभायात्रा

    ढेरही बलरामगंज में ‘हाईवे होमस्टे एंड रेस्टोरेंट’ का शुभारंभ

    ढेरही बलरामगंज में ‘हाईवे होमस्टे एंड रेस्टोरेंट’ का शुभारंभ

    वाराणसी में UGC, SC/ST एक्ट और आरक्षण सुधार की मांग को लेकर आंदोलन जारी

    वाराणसी में UGC, SC/ST एक्ट और आरक्षण सुधार की मांग को लेकर आंदोलन जारी

    1930 पर समय रहते शिकायत ने बचाए 97,250 रुपये

    1930 पर समय रहते शिकायत ने बचाए 97,250 रुपये

    बाबा काल भैरव के दरबार में पहुंचे अभिनेता रणवीर शौरी, विधि-विधान से किया दर्शन-पूजन

    बाबा काल भैरव के दरबार में पहुंचे अभिनेता रणवीर शौरी, विधि-विधान से किया दर्शन-पूजन

    अर्पित सर्वेश और प्रदीप मिश्रा की मुलाकात ने बढ़ाई हलचल

    अर्पित सर्वेश और प्रदीप मिश्रा की मुलाकात ने बढ़ाई हलचल