भोजपुरी स्टार मनोज लाल यादव का नया लोकगीत ‘चुवे गोदाम मोर पसीना से’ रिलीज

एसएफसी म्यूजिक के यूट्यूब चैनल पर लॉन्च हुआ धमाकेदार गाना, दर्शकों को खूब भा रही अनायरा सिंह संग केमिस्ट्री

रिपोर्ट : विवेक राय

SHREE 7NEWS, वाराणसी। भोजपुरी संगीत जगत के लोकप्रिय गायक एवं अभिनेता मनोज लाल यादव एक बार फिर अपने नए लोकगीत ‘चुवे गोदाम मोर पसीना से’ को लेकर चर्चा में हैं। यह नया गीत एसएफसी म्यूजिक के ऑफिशियल यूट्यूब चैनल पर रिलीज होते ही दर्शकों के बीच तेजी से लोकप्रिय हो रहा है।

अपने खास अंदाज और दमदार आवाज के लिए पहचाने जाने वाले मनोज लाल यादव ने इस लोकगीत को मधुर और जोशीले अंदाज में प्रस्तुत किया है। गाने के वीडियो में उनके साथ भोजपुरी इंडस्ट्री की चर्चित अभिनेत्री अनायरा सिंह नजर आ रही हैं, जिन्होंने अपने शानदार डांस और आकर्षक अभिनय से वीडियो में चार चांद लगा दिए हैं। दोनों कलाकारों की ऑन-स्क्रीन जोड़ी को दर्शकों का भरपूर प्यार मिल रहा है।

गीत के निर्माता सुल्तान अंसारी (एडवोकेट) हैं। वहीं गीत के बोल एस.के. आनंद यादव ने लिखे हैं। संगीत राहुल यादव ने तैयार किया है, जबकि वीडियो निर्देशन जेम्स पार्कर ने किया है। डीओपी गौरव और अनिल, कोरियोग्राफर रोबोट एवं गोलू तथा एडिटर दिनेश दिलावर हैं। गाने का डीआई रोहित सिंह द्वारा किया गया है।

गाने की रिलीज को लेकर मनोज लाल यादव ने खुशी जाहिर करते हुए कहा कि यह लोकगीत पूरी तरह मनोरंजन से भरपूर है। इसमें भोजपुरी मिट्टी की खुशबू के साथ आधुनिक संगीत का भी शानदार मिश्रण देखने को मिलेगा। उन्होंने कहा कि ‘चुवे गोदाम मोर पसीना से’ ऐसा गाना है, जो श्रोताओं को झूमने पर मजबूर कर देगा।

उन्होंने अपने प्रशंसकों से गाने को प्यार और आशीर्वाद देने की अपील करते हुए पूरी टीम के साथ-साथ भोजपुरी के देसी स्टार समर सिंह के प्रति भी आभार व्यक्त किया।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    ढेरही बलरामगंज में ‘हाईवे होमस्टे एंड रेस्टोरेंट’ का शुभारंभ

    शुद्ध शाकाहारी भोजन, आरामदायक ठहराव और आयोजन की सुविधाओं से सुसज्जित नए प्रतिष्ठान का हुआ भव्य उद्घाटन, क्षेत्र के कई गणमान्य लोग रहे मौजूद     रिपोर्ट : विवेक राय…

    वाराणसी में UGC, SC/ST एक्ट और आरक्षण सुधार की मांग को लेकर आंदोलन जारी

    16वें दिन आंदोलन स्थल पर जुटे कार्यालयकर्मी और आम नागरिक, समर्थकों ने शांतिपूर्ण संघर्ष को दिया समर्थन     रिपोर्ट : विवेक राय वाराणसी। UGC, SC/ST एक्ट एवं आरक्षण व्यवस्था…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    भदोही में विश्व हिंदू महासंघ ने निकाली श्रीकृष्ण भव्य शोभायात्रा

    भदोही में विश्व हिंदू महासंघ ने निकाली श्रीकृष्ण भव्य शोभायात्रा

    ढेरही बलरामगंज में ‘हाईवे होमस्टे एंड रेस्टोरेंट’ का शुभारंभ

    ढेरही बलरामगंज में ‘हाईवे होमस्टे एंड रेस्टोरेंट’ का शुभारंभ

    वाराणसी में UGC, SC/ST एक्ट और आरक्षण सुधार की मांग को लेकर आंदोलन जारी

    वाराणसी में UGC, SC/ST एक्ट और आरक्षण सुधार की मांग को लेकर आंदोलन जारी

    1930 पर समय रहते शिकायत ने बचाए 97,250 रुपये

    1930 पर समय रहते शिकायत ने बचाए 97,250 रुपये

    बाबा काल भैरव के दरबार में पहुंचे अभिनेता रणवीर शौरी, विधि-विधान से किया दर्शन-पूजन

    बाबा काल भैरव के दरबार में पहुंचे अभिनेता रणवीर शौरी, विधि-विधान से किया दर्शन-पूजन

    अर्पित सर्वेश और प्रदीप मिश्रा की मुलाकात ने बढ़ाई हलचल

    अर्पित सर्वेश और प्रदीप मिश्रा की मुलाकात ने बढ़ाई हलचल