घर के बाहर सो रहे बुजुर्ग की गोली मारकर हत्या

बेनियाबाग मलिन बस्ती में सनसनी, कनपटी पर सटाकर मारी गई गोली

 

SHREE 7NEWS, वाराणसी। शहर के बेनियाबाग मलिन बस्ती क्षेत्र में रविवार तड़के एक बुजुर्ग की गोली मारकर हत्या किए जाने से सनसनी फैल गई। अज्ञात बदमाशों ने घर के बाहर चारपाई पर सो रहे 60 वर्षीय राजन की बेहद नजदीक से गोली मारकर हत्या कर दी। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया और वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंच गए।

जानकारी के अनुसार मृतक राजन मूल रूप से मिर्जापुर जनपद के नारायणपुर क्षेत्र के निवासी थे। वह अपनी दूसरी पत्नी के छोटे बेटे की आगामी 20 जून को होने वाली सगाई में शामिल होने के लिए चार दिन पूर्व वाराणसी आए थे और बेनियाबाग मलिन बस्ती में रह रहे थे।

मृतक के परिजनों ने बताया कि तीन दिन पूर्व रात के समय दो बाइक सवार बदमाशों ने उन पर हमला करने की कोशिश की थी। उस दौरान राजन की नींद खुल गई और उन्होंने हमलावरों के हाथ में पिस्टल देख शोर मचा दिया था। शोर सुनकर परिजन बाहर निकल आए, जिसके बाद बदमाश मौके से फरार हो गए थे।

परिजनों का आरोप है कि उस घटना के बाद भी बदमाशों ने दोबारा हमला कर वारदात को अंजाम दे दिया।

बताया जा रहा है कि घटना की रात परिवार के अन्य सदस्य घर के अंदर सो रहे थे, जबकि राजन बाहर चारपाई पर सो रहे थे। सुबह जब परिजन जागे तो उन्हें राजन खून से लथपथ अवस्था में मिले। परिजनों के अनुसार उनके सिर और पेट में कई गोलियां मारी गई थीं, जिससे मौके पर ही उनकी मौत हो गई।

घटना की सूचना पर एसीपी दशाश्वमेध, डीसीपी काशी गौरव बंसवाल और एडीसीपी काशी वैभव बांगर सहित पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने फोरेंसिक टीम को बुलाकर घटनास्थल से साक्ष्य एकत्र किए और शव को पोस्टमार्टम के लिए कबीरचौरा भेज दिया।

डीसीपी काशी गौरव बंसवाल ने बताया कि हत्या के कारणों का पता लगाने के लिए आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। पुलिस की कई टीमें मामले की जांच में जुटी हैं और आरोपियों की तलाश की जा रही है।

दिनदहाड़े नहीं बल्कि रात के अंधेरे में हुई इस दुस्साहसिक वारदात ने पूरे इलाके को दहला दिया है। घटना के बाद मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है, जबकि स्थानीय लोगों में भय और आक्रोश का माहौल बना हुआ है। पुलिस ने जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी का दावा किया है।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    काशी विश्वनाथ मंदिर न्यास के CEO विश्व भूषण मिश्र का तबादला

    करीब दो वर्ष की सेवा के बाद UPSSSC में मिली उपसचिव की नई जिम्मेदारी, मंदिर प्रशासन और श्रद्धालु सुविधाओं के क्षेत्र में किए गए कार्यों की रही चर्चा   रिपोर्ट…

    ढेरही बलरामगंज में ‘हाईवे होमस्टे एंड रेस्टोरेंट’ का शुभारंभ

    शुद्ध शाकाहारी भोजन, आरामदायक ठहराव और आयोजन की सुविधाओं से सुसज्जित नए प्रतिष्ठान का हुआ भव्य उद्घाटन, क्षेत्र के कई गणमान्य लोग रहे मौजूद     रिपोर्ट : विवेक राय…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    काशी विश्वनाथ मंदिर न्यास के CEO विश्व भूषण मिश्र का तबादला

    काशी विश्वनाथ मंदिर न्यास के CEO विश्व भूषण मिश्र का तबादला

    भदोही में विश्व हिंदू महासंघ ने निकाली श्रीकृष्ण भव्य शोभायात्रा

    भदोही में विश्व हिंदू महासंघ ने निकाली श्रीकृष्ण भव्य शोभायात्रा

    ढेरही बलरामगंज में ‘हाईवे होमस्टे एंड रेस्टोरेंट’ का शुभारंभ

    ढेरही बलरामगंज में ‘हाईवे होमस्टे एंड रेस्टोरेंट’ का शुभारंभ

    वाराणसी में UGC, SC/ST एक्ट और आरक्षण सुधार की मांग को लेकर आंदोलन जारी

    वाराणसी में UGC, SC/ST एक्ट और आरक्षण सुधार की मांग को लेकर आंदोलन जारी

    1930 पर समय रहते शिकायत ने बचाए 97,250 रुपये

    1930 पर समय रहते शिकायत ने बचाए 97,250 रुपये

    बाबा काल भैरव के दरबार में पहुंचे अभिनेता रणवीर शौरी, विधि-विधान से किया दर्शन-पूजन

    बाबा काल भैरव के दरबार में पहुंचे अभिनेता रणवीर शौरी, विधि-विधान से किया दर्शन-पूजन