नमो घाट पर अंतरराष्ट्रीय योग सप्ताह का भव्य शुभारंभ

आयुष मंत्री डॉ. दयाशंकर मिश्र ‘दयालु’ ने किया उद्घाटन, सैकड़ों लोगों ने किया सामूहिक योगाभ्यास

 

SHREE 7NEWS, वाराणसी। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित योग सप्ताह कार्यक्रम का शुभारंभ सोमवार सुबह नमो घाट पर उत्साह और उल्लास के साथ हुआ। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में पुरुषों, महिलाओं और युवाओं ने सहभागिता कर योगाभ्यास किया तथा स्वस्थ जीवन का संकल्प लिया।

 

कार्यक्रम की अध्यक्षता मुख्य विकास अधिकारी प्रखर कुमार सिंह ने की, जबकि संचालन पारस यादव ‘पप्पू’ एवं डॉ. दीपिका दवे ने किया। कार्यक्रम का शुभारंभ उत्तर प्रदेश सरकार के आयुष मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डॉ. दयाशंकर मिश्र ‘दयालु’, लघु एवं सूक्ष्म उद्योग राज्य मंत्री हंसराज विश्वकर्मा, क्षेत्रीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी डॉ. अरविंद कुमार, डॉ. नितेश श्रीवास्तव, एसडीएम पवन कुमार सिंह, बेसिक शिक्षा अधिकारी संजय यादव सहित अन्य अतिथियों ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया।

 

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए आयुष मंत्री डॉ. दयाशंकर मिश्र ‘दयालु’ ने कहा कि योग केवल शारीरिक व्यायाम नहीं, बल्कि स्वस्थ जीवन, मानसिक संतुलन और सकारात्मक सोच का आधार है। उन्होंने सभी नागरिकों से योग को अपनी दैनिक दिनचर्या में शामिल करने का आह्वान किया।

 

उन्होंने कहा कि योग भारत की प्राचीन सांस्कृतिक धरोहर है, जो आज पूरी दुनिया को स्वस्थ जीवन जीने की राह दिखा रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रयासों से योग को वैश्विक पहचान मिली है और आज अंतरराष्ट्रीय योग दिवस विश्व के अनेक देशों में उत्साहपूर्वक मनाया जाता है।

 

योग सप्ताह के शुभारंभ अवसर पर नमो घाट पर उपस्थित सैकड़ों लोगों ने योग प्रशिक्षक दिनेश कुमार मौर्य एवं योग प्रशिक्षक आरती सिंह के निर्देशन में योग प्रोटोकॉल के तहत विभिन्न योगासन और प्राणायाम किए। कार्यक्रम में लोगों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और योग के महत्व को समझा।

 

विशिष्ट अतिथि एवं एमएसएमई राज्य मंत्री हंसराज विश्वकर्मा ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश में योग, आयुष और स्वस्थ जीवनशैली को बढ़ावा देने के लिए अनेक जनकल्याणकारी कार्यक्रम संचालित किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री की प्रेरणा से योग आज जन-जन के जीवन का अभिन्न हिस्सा बनता जा रहा है।

 

कार्यक्रम में आयुष मंत्री के जनसंपर्क अधिकारी गौरव राठी सहित आयुष विभाग, शिक्षा विभाग और विभिन्न प्रशासनिक विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी भी उपस्थित रहे।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    काशी विश्वनाथ मंदिर न्यास के CEO विश्व भूषण मिश्र का तबादला

    करीब दो वर्ष की सेवा के बाद UPSSSC में मिली उपसचिव की नई जिम्मेदारी, मंदिर प्रशासन और श्रद्धालु सुविधाओं के क्षेत्र में किए गए कार्यों की रही चर्चा   रिपोर्ट…

    ढेरही बलरामगंज में ‘हाईवे होमस्टे एंड रेस्टोरेंट’ का शुभारंभ

    शुद्ध शाकाहारी भोजन, आरामदायक ठहराव और आयोजन की सुविधाओं से सुसज्जित नए प्रतिष्ठान का हुआ भव्य उद्घाटन, क्षेत्र के कई गणमान्य लोग रहे मौजूद     रिपोर्ट : विवेक राय…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    काशी विश्वनाथ मंदिर न्यास के CEO विश्व भूषण मिश्र का तबादला

    काशी विश्वनाथ मंदिर न्यास के CEO विश्व भूषण मिश्र का तबादला

    भदोही में विश्व हिंदू महासंघ ने निकाली श्रीकृष्ण भव्य शोभायात्रा

    भदोही में विश्व हिंदू महासंघ ने निकाली श्रीकृष्ण भव्य शोभायात्रा

    ढेरही बलरामगंज में ‘हाईवे होमस्टे एंड रेस्टोरेंट’ का शुभारंभ

    ढेरही बलरामगंज में ‘हाईवे होमस्टे एंड रेस्टोरेंट’ का शुभारंभ

    वाराणसी में UGC, SC/ST एक्ट और आरक्षण सुधार की मांग को लेकर आंदोलन जारी

    वाराणसी में UGC, SC/ST एक्ट और आरक्षण सुधार की मांग को लेकर आंदोलन जारी

    1930 पर समय रहते शिकायत ने बचाए 97,250 रुपये

    1930 पर समय रहते शिकायत ने बचाए 97,250 रुपये

    बाबा काल भैरव के दरबार में पहुंचे अभिनेता रणवीर शौरी, विधि-विधान से किया दर्शन-पूजन

    बाबा काल भैरव के दरबार में पहुंचे अभिनेता रणवीर शौरी, विधि-विधान से किया दर्शन-पूजन